आज का राशिफल 11 अगस्त 2022 Aaj Ka Rashifal 11 August 2022 : रक्षा बंधन पर इन राशियों को मिलेगा चौतरफा लाभ, करें ये उपाय, जानिए सितारों की चाल, क्या है आपका राशिफल

Avatar photo Vivek Sharma
Spaka News

 हिंदू धर्म में पंचांग और ग्रह नक्षत्रों को मानने वाले लोग राशिफल के बारे में भी बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं। उनको जानना होता है कि आज का राशिफल कैसा होगा। दैनिक राशिफल हर दिन का घटनाओं का फलित होता है। किस राशि को आज के दिन कुछ खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए आज का दिन बेहद खास होने वाला है।

यह राशिफल नाम राशि के अनुसार है या जन्म राशि के अनुसार

एस्ट्रोसेज के विशेषज्ञ ज्योतिषियों का मानना है कि दैनिक फलादेश को जन्म राशि के अनुसार देखना बेहतर है। अगर आपको जन्म राशि नहीं पता तो आप अपनी नाम राशि से भी भविष्यफल देख सकते हैं। पुराने समय में वैसे भी नाम, राशि के हिसाब से ही रखे जाते थे। कई पंडितों का मानना है कि नाम राशि, जन्म राशि के बराबर ही महत्वपूर्ण है। 

मेष | Aries
 (जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए सांसारिक सुख भोगने के साधनों में वृद्धि लाएगा। सुविधा मिलेगी। ससुराल पक्ष से सुलह कराने के लिए आप अपने जीवनसाथी को ले जा सकते हैं। संतान से किसी बात को लेकर आपका विवाद हो सकता है। आज आप किसी नए प्रोजेक्ट पर रिसर्च कर सकते हैं। आप अपनी सूझबूझ से कुछ नया करने का प्रयास करते रहेंगे, लेकिन आपको किसी भी सौदे को ईमानदारी से अंतिम रूप देना होगा। यदि आप अपने माता-पिता के आशीर्वाद से जाते हैं तो यह आपके लिए बेहतर होगा।

वृष | Taurus
(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए कुछ खास होने वाला है। किसी सम्मानित व्यक्ति का मार्गदर्शन भी आपको मिल सकता है, लेकिन कई काम हाथ में आने से आपकी चिंता बढ़ेगी, जिससे आप परेशान रहेंगे, लेकिन फिर भी आपको शांत रहना होगा और सोचना होगा कि पहले किसे करना है और बाद में क्या करना है। नया वाहन खरीदने की आपकी इच्छा पूरी होगी, जिसके बाद आपको खुद पर गर्व होगा। नौकरीपेशा जातकों के लिए माहौल उनके अनुरूप रहेगा, जिससे उन्हें काम करने में मजा आएगा।

मिथुन | Gemini
(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)

आज का दिन आपके पारिवारिक रिश्तों में मजबूती लाएगा। शिक्षा से जुड़े लोगों को कोई शुभ समाचार मिल सकता है। परिवार के किसी सदस्य को विदेश से नौकरी का प्रस्ताव मिल सकता है, जिसमें आपको उन्हें रोकना नहीं है। भाई-बहनों से चल रही बहस खत्म होगी। रोजगार की तलाश में इधर-उधर भटक रहे लोगों को अभी और इंतजार करना होगा। पिता आप पर जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ा सकते हैं। आपको किसी अनुभवी व्यक्ति से परामर्श की आवश्यकता होगी।

कर्क | Cancer
(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)

अच्छी संपत्ति पाने के लिए आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आपका कोई संपत्ति संबंधी सौदा अंतिम होगा। परिवार का कोई सदस्य आपकी मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि करेगा, क्योंकि उन्हें कुछ सम्मान मिल सकता है, लेकिन लेकिन किसी कानूनी मामले में आपको अपनी नहीं चलानी है,नहीं तो वह मामला फंस सकता है। दोस्तों के साथ पार्टी करने का मन बना लेंगे लेकिन राजनीति की दिशा में काम करने वाले लोगों को नया पद नहीं मिलने से निराशा होगी। ज्यादा तला भुना खाने से आपको पेट से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है।

सिंह | Leo
(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)

आज काम करने वाले लोग अपने मन के अनुसार काम करके अधिकारियों का दिल जीत सकते हैं, लेकिन कुछ अनावश्यक खर्च आपके लिए सिरदर्द बन सकते हैं। किसी भी इवेंट में आप अपने दोस्तों के साथ पार्टी कर सकते हैं। यदि आपने किसी को पूर्व में उधार दिया है, तो आप उसे वापस प्राप्त कर सकते हैं, लेकिन छात्रों के लिए बेकार बैठे समय बिताने की तुलना में अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करना बेहतर है। आपको दूसरों की कहीं सुनी बातों पर भरोसा करने से बचना होगा।

कन्या | Virgo
(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)

आज आप अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव कर सकते हैं, जिसका लाभ आप उठाएंगे, क्योंकि आपका कोई रुका हुआ काम आपकी समस्या बन सकता है, जिसे पूरा करने में आप पूरा दिन लगा देंगे। अगर आपके मन में पैसों से जुड़ा कोई विचार आता है तो आपके लिए बेहतर होगा कि आप उसे फॉरवर्ड कर दें। परिवार के किसी बड़े सदस्य को सुझाव देना हो तो बहुत सोच-विचार कर लें। कोई नया काम पूरा होने से आपके मन में प्रसन्नता रहेगी।

तुला | Libra
(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है लेकिन आपको अपनी किसी बुरी आदत को काबू में रखना होगा अन्यथा आपके शत्रु इसका फायदा उठाने की कोशिश कर सकते हैं। अगर कोई लड़ाई-झगड़ा हो तो उसमें आपको गुस्से पर काबू रखना होगा। अगर आप किसी व्यक्ति पर आंख मूंद कर भरोसा कर लेते हैं तो वह आपका भरोसा तोड़ सकता है। आपके मन में कुछ नया करने का जोश रहेगा। जिसका पूरा फायदा भी उठाएंगे। जीवनसाथी के साथ चल रही अनबन लंबे समय तक चल सकती है।

वृश्चिक | Scorpio
(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए काफी फलदायी रहने वाला है। आप अपने जीवनसाथी को कोई सरप्राइज गिफ्ट दे सकते हैं, उनके लिए कोई ज्वैलरी आदि ला सकते हैं। अगर आपने जल्दी पैसा कमाने के लिए किसी गलत योजना में पैसा लगाया है तो आपको बाद में पछताना पड़ सकता है। शादीशुदा लोगों को संतान की प्राप्ति होती दिख रही है। सामाजिक कार्यों से जुड़कर आप लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करेंगे।

धनु | Sagittarius
(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)

कार्यक्षेत्र में आज आप अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर अपने अधिकारियों और लोगों का दिल जीतने में सफल रहेंगे। आज आपकी आमदनी में वृद्धि होने से आपके कुछ रुके हुए काम भी पूरे होंगे। नौकरी के साथ-साथ आप किसी और काम में हाथ आजमाने के बारे में भी सोच सकते हैं। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया था तो वापस भी मिल सकता है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आप अपनी दैनिक आवश्यकताओं की खरीदारी के लिए भी कुछ वस्तुएं खरीद सकते हैं।

मकर | Capricorn
(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है

आज आप पैसा कमाने का कोई भी मौका हाथ से जाने नहीं देंगे। दिन की शुरुआत आपके लिए अपेक्षा से अधिक रहेगी, क्योंकि आपको कोई बड़ी डील मिलेगी। जो लोग अभी भी वर्क फ्रॉम होम कर रहे हैं, उन्हें अपना काम समय पर पूरा करना होगा और आलस्य को दूर भगाना होगा। घर में कोई नया मेहमान आ सकता है। रियल एस्टेट में पैसा लगाने वालों के लिए ऑफर आ सकता है। छात्रों को किसी परीक्षा के कारण बहुत मेहनत करनी पड़ेगी।

कुंभ | Aquarius
(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)

भाग्य की दृष्टि से आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आप किसी नए काम या व्यवसाय की रुकी हुई योजनाओं को फिर से शुरू कर सकते हैं। आपको किसी कानूनी काम के लिए भागना पड़ेगा, जिससे छोटी-छोटी बातों पर आपको गुस्सा आ सकता है। परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताने के लिए आप अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव भी कर सकते हैं, जिसके बाद परिवार के सदस्य आपसे खुश होंगे। लेन-देन से जुड़ी आपकी कोई समस्या सुलझ सकती है।

मीन | Pisces
(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

नौकरी से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। जो लोग ऑनलाइन कारोबार से जुड़े हैं उनके लिए कोई बड़ा ऑर्डर आ सकता है। आपको अपनी आय बढ़ाने के लिए कुछ अन्य स्रोत मिलेंगे, जिनका पालन करके आप उनका पूरा लाभ उठा पाएंगे। आप अपने व्यवहार से परिवार वालों का दिल जीतने में सफल रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा और लोग आपकी बातों से आपकी ओर आकर्षित होंगे।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया राशिफल 11 अगस्त 2022का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।


Spaka News
Next Post

हिमाचल : मां बेटे समेत चार 117 ग्राम चरस के साथ पकड़ाए,पढ़े पूरी खबर .....

Spaka Newsबिलासपुर : जिला में नशे तस्करों पर शिकंजा कसते हुए एसआईयू की टीम ने गश्त के दौरान जुखाला से मलोखर सड़क पर स्थित त्रिवेणी घाट पर तीन पुरुष व एक महिला से चरस बरामद की है। इनमें एक मां और उसका बेटा भी शामिल है।   पुलिस से मिली जानकारी […]

You May Like