हिमाचल : घर के आंगन में सो रही महिला पर तेंदुए ने किया हमला, उतारा मौत के घाट…..

Avatar photo Vivek Sharma
Spaka News

कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले से एक बड़ा ही चकित करने वाला मामला रिपोर्ट हुआ है। दरअसल, यहां स्थित पुलिस थाना जवाली के अधीन पंचायत बग्गा स्थित अपने घर के बरामदे पर सो रही महिला को तेंदुए ने अपना निवाला बना लिया। तेंदुएं के इस हमले के कारण महिला को अपनी जान गंवानी पड़ी है। 

जबतक लोग पहुंचते भाग गया था तेंदुआ 

यह घटना बीती रात को हुई, जब महिला अपने घर के बरामदे में सोई हुई थी। इसी दौरान रात करीब 11 बजे तेंदुए ने बाहर सोई महिला पर हमला कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया। वहीं, हमले के बाद जब महिला ने शोर मचाया तो घर के अन्य लोगों की आंख खुली। ऐसे में बढती हलचल को देख तेंदुआ वहां से भाग निकला। 

इसके बाद महिला को बुरी तरह लहुलुहान हालत में देख उसके परिजन उसे इलाज के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज ले गए, लेकिन तबतक काफी ज्यादा देर हो चुकी थी। अस्पताल पहुंचने पर वहां मौजूद चिक्तिसकों द्वारा महिला को मृत घोषित कर दिया गया। 

ये रही मृतक महिला की पहचान 

जान गंवाने वाली महिला की पहचान 60 वर्षीय आयोध्या बीबी पत्नी फंगो दीन निवासी बग्गा के रूप में हुई है। उधर, इस वारदात की जानकारी पाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक महिला के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमोर्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। 

खून से लथपथ था बिस्तर और जमीन भी 

पुलिस की टीम ने घटनास्थल का जायजा भी लिया है। इस बारे में जानकारी देते हुए पंचायत प्रधान मदन राणा ने बताया कि जब वे मौके पर पहुंचे तो उन्होंने पाया कि महिला का बिस्तर खून से लथपथ था, जबकि जमीन पर भी खून ही खून पसरा हुआ था। 

पुलिस और फोरेंसिक टीम द्वारा घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए हैं। मामले की पुष्टि एएसपी नूरपुर सुरिंदर शर्मा द्वारा की गई है। उन्होंने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि महिला की मौत तेंदुए के हमले से हुई है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही इसका पता चलेगा। पुलिस ने इस संदर्भ में केस दर्ज कर लिया है। 


Spaka News
Next Post

आज का राशिफल 11 अगस्त 2022 Aaj Ka Rashifal 11 August 2022 : रक्षा बंधन पर इन राशियों को मिलेगा चौतरफा लाभ, करें ये उपाय, जानिए सितारों की चाल, क्या है आपका राशिफल

Spaka News हिंदू धर्म में पंचांग और ग्रह नक्षत्रों को मानने वाले लोग राशिफल के बारे में भी बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं। उनको जानना होता है कि आज का राशिफल कैसा होगा। दैनिक राशिफल हर दिन का घटनाओं का फलित होता है। किस राशि को आज के दिन कुछ खास […]

You May Like