आज का राशिफल 23 सितंबर 2021 Aaj Ka Rashifal 23 September 2021: लाभ और प्रभाव दोनों बढ़ेंगे , ये रहें अलर्ट

Avatar photo Vivek Sharma
Spaka News

आइए यहां जानते हैं किस राशि के जातकों को लाभ होगा, किन्हें मिलेगी खुशखबरी। आज श्री विष्णु जी की कृपा किन जातकों पर होगी, कैसा रहेगा आज का दिन आइए यहां जानते हैं। गुुरुवार 23 सितंबर 2021 को आपका दैनिक राशिफल कैसा रहेगा। किन्हें मिलेगी सफलता और कौन से जातक रहेंगे दिक्कत में  आइये यहां जानते हैं…..

यह राशिफल नाम राशि के अनुसार है या जन्म राशि के अनुसार

एस्ट्रोसेज के विशेषज्ञ ज्योतिषियों का मानना है कि दैनिक फलादेश को जन्म राशि के अनुसार देखना बेहतर है। अगर आपको जन्म राशि नहीं पता तो आप अपनी नाम राशि से भी भविष्यफल देख सकते हैं। पुराने समय में वैसे भी नाम, राशि के हिसाब से ही रखे जाते थे। कई पंडितों का मानना है कि नाम राशि, जन्म राशि के बराबर ही महत्वपूर्ण है। 

मेष | Aries
 (जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)

 

आज आप वाणी पर संयम रखें. स्नेहीजनों के साथ किसी बात पर विवाद हो सकता है. आज आय की अपेक्षा व्यय अधिक होगा. किसी उलझन में दिन गुजरेगा. स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहें. दोपहर के बाद का समय आपके लिए अनुकूल रहेगा. आप नए काम का आरंभ कर सकेंगे. दोस्तों के साथ मुलाकात होगी. किसी तरह का आर्थिक लाभ भी हो सकता है. हालांकि, स्वास्थ्य को लेकर उतार-चढ़ाव बना रहेगा.

वृष | Taurus
(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)

आज का दिन लाभ का बना हुआ है. आज व्यापार में आपको लाभ होगा. संतान के साथ संबंध अच्छे बने रहेंगे. दोपहर के बाद मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य का ध्यान रखें. किसी बात को लेकर ज्यादा इमोशनल न हो. कन्फ्यूजन दूर होगा. कानूनी विषयों में आपको बहुत सावधानी रखने की सलाह दी जाती है. आज कोई नए दोस्त बनने से आपको खुशी मिलेगी. ये रिश्ते आगे आपकी मदद करेंगे.

मिथुन | Gemini
(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)

जल्दबाजी  न करें। कार्य को लेकर नई योजना बनेगी। सामाजिक स्थिति मजबूत होगी। युवाओं को नौकरी मिलने की संभावना है। समाज से जुड़े  कार्य करेंगे।  मान-सम्मान मिलेगा। आमदनी में वृद्धि होगी। आपका प्रभाव बढ़ेगा। किस्मत का साथ मिलेगा। परिवार से जुड़ी  चिंता रहेगी। विरोधी चुप रहेंगे। कैरियर से जुड़ी सफलता मिलेगी। व्यवसाय संबंधी यात्रा सफल रहेगी। अचानक लाभ के योग हैं। कुसंगति से बचकर रहें। कारोबार ठीक रहेगा। किसी योजना में  निवेश से अच्छे परिणाम मिलेंगे।

कर्क | Cancer
(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)

तनाव दूर होगा। किसी काम को करने के बाद आप थकान महसूस करेंगे। लेन-देन में सावधानी रखें। आर्थिक लाभ होगा। छात्रों का परिश्रम करना होगा। व्यवसाय में प्रगति होगी। विद्यार्थियों का दिन अच्छा गुजरेगा। आज आप का दिन अच्छा गुजरेगा। सामाजिक कार्य में खर्च होंगे।  सरकारी काम पूरे होंगे।सभी जिम्मेदारियों को पूरा करेंगे।  निवेश से लाभ होगा। खानपान का ध्यान रखें। 

सिंह | Leo
(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)

  

लेन-देन में शीघ्रता न करें। कोई पुरानी बीमारी उभर सकता है। यात्रा करते वक्त सतर्क रहें। आज किसी फैसले को लेने में आप असहज महसूस करेंगे। नया शुरू करने में जल्दबाजी न करें। कारोबार में लाभ होगा। जीवनसाथी की बात को माने। बुजुर्गों की सलाह लें। व्यवसाय को लेकर की गई यात्रा लाभदायक साबित होगी। कर्ज की रकम वसूल कर पाएंगे।  लाभ के मौके मिलेंगे। रोजगार में बढ़ोतरी होगी। विरोधियों से सावधान रहें। परिवार का वातावरण आपके अनुकूल रहेगा।

कन्या | Virgo
(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)

आज आप बेहद प्रसन्न रहेंगे। आसानी से काम बनेंगे। दफ्तर में आपकी सराहना होगी।  नए अवसर मिलेंगे। सम्मान हासिल होगा।  मित्रों की मदद कर सकेंगे। मन में उत्साह रहेगा। धर्म-कर्म में मन लगेगा। लाइफ पार्टनर के साथ मधुर व्यवहार करें।  छात्र व युवा वर्ग को कामयाबी मिलेगी। पढ़ाई से जुड़ी दिक्कत दूर होगी। किसी कार्यक्रम शामिल होने  का अवसर प्राप्त होगा। आज का दिन घूमने फिरने में बीतेगा।  मित्रों से मुलाकात होगी। 

तुला | Libra
(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)

आय बढ़ेगी बुजुर्गों का ख्याल रखें। किसी अनजान घटना को लेकर भय  बना रहेगा। बड़ा फैसला लेने जल्दबाजी न करें।  शारीरिक कष्ट की आशंका है। चिंता बनी रहेगी। संपत्ति खरीद सकते हैं। कैरियर से जुड़ी चिंता दूर होगी। बिना कारण विवाद की स्थिति निर्मित हो सकती है।  पुरानी बीमारी  उभरने की आशंका है। रिश्तेदारों के यहां से अप्रिय खबर मिलेगी। भागदौड़ अधिक होगी। किसी यात्रा को लेकर आप निर्णय नहीं कर पाएंगे। ज्यादा जोखिम न लें।

वृश्चिक | Scorpio
(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)

आपका काम लंबित रहेगा। जीवनसाथी के साथ कुछ मतभेद हो सकता है। अविवाहितों के लिए रिश्ते की सूचना मिल सकती है। सेहत को लेकर चिंतित हो सकते हैं। किसी कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। आपकी धन की स्थिति सामान्य रहेगी। बुजुर्गों के अनुभवों का लाभ मिलेगा। किसी की बात से ठेस लग सकती है। तनाव रहेगा। क्रोध पर नियंत्रण रखें। किसी परेशानी  में फंस सकते हैं।

धनु | Sagittarius
(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)

उधार की रकम वापस मिलने की संभावना है। अनजान लोगों से दूरी बनाए रखें। आपकी किसी रिश्तेदार से मुलाकात हो सकती है। सत्संग का लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। अपनों का साथ मिलेगा। आज आप बेहद सकारात्मक रहेंगे। प्रभु की आराधना में मन लगेगा। खुशखबरी मिलेगी। विवाद दूर होंगे। कार्यस्थल पर खुशखबरी मिलेगी अनजान लोगों से सावधान रहें। कार्यस्थल पर खुशखबरी मिलेगी। तनाव दूर हो सकता है।

मकर | Capricorn
(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)

विद्यार्थियों की समस्या का हल निकलेगा। लाइफ पार्टनर का सहयोग रहेगा। खर्च ज्यादा हो सकता है। नया काम शुरू कर सकते हैं। व्यवसाय की स्थिति ठीक रहेगी। देर रात कर कार्य करने से बचें। बुजुर्गों की सेहत बिगड़ सकती है। आज रिश्तेदारों के साथ मुलाकात हो सकती है। किसी जरूरतमंद की सहायता कर सकते हैं। आपकी तरक्की होने की संभावना है। समय पर आपके कार्य पूरे होंगे। दिनभर व्यस्त रहेंगे।

कुंभ | Aquarius
(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)

दफ्तर में सहयोगियों की मदद मिलेगी। युवाओं कैरियर संबंधी जानकारी मिलेगी। आपको धनलाभ हो सकता है। रूकी हुई रकम वापस मिलेगी। आलस्य न करें। सेहत का ख्याल रखें। जीवनसाथी के साथ मधुरता रहेगी।  आपको कर्ज से मुक्ति मिल सकती है।सामाजिक स्थिति मजबूत होगी। कार्यस्थल पर कुछ तनाव हो सकता है। रिश्तेदारों के साथ भेंट होगी। किसी मित्र से काफी दिनों बाद चर्चा होगी।

मीन | Pisces
(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

सावधान रहें। चोट लगने की आशंका हैं। जीवनसाथी के साथ किसी पास की जगह घूमने जा सकते हैं। आज का दिन आत्मविश्वास से भरपूर रहेगा। आपको लाभ होगा। युवाओं को कैरियर से जु़ड़ी जानकारी मिलेगी। आज खर्च ज्यादा हो सकता है। आज दोस्तों की मदद से आपके कार्य आगे बढ़ेंगे। आज का दिन खुशनुमा रहेगा। आप बड़ी जिम्मेदारी पूर्ण पाएंगे। सामाजिक स्थिति मजबूत होगी।


Spaka News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आशापुरी बैरियर गैग्रेट में सड़क दुर्घटना की घटना घटी, 03 व्यक्तियों की मृत्यु

Spaka Newsगगरेट (ऊना): DEOC ऊना ने बताया कि आशापुरी बैरियर गैग्रेट में सड़क दुर्घटना की घटना घटी है बैरियर गैग्रेट और जिसके कारण 03 व्यक्तियों की मृत्यु हो गई। हिमाचल प्रदेश में सड़क हादसों का दौर जारी है। इन सड़क हादसों के दौर के बीच जिला ऊना में देर रात […]

You May Like