आज का राशिफल 19 मई 2022 Aaj Ka Rashifal 19 May 2022: ग्रहों की चाल बिगाड़ेगी इन जातकों के काम, ये हर किसी पर भरोसा न करें

Avatar photo Vivek Sharma
Spaka News

आज ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि और गुरूवार का दिन है। चतुर्थी तिथि आज रात 8 बजकर 25 मिनट तक रहेगी। आज दोपहर 2 बजकर 57 मिनट तक साध्य योग रहेगा। साथ ही आज पूरा दिन पार कर के देर रात 3 बजकर 17 मिनट तक पूर्वाषाढा नक्षत्र रहेगा, इसके अलावा आज संकष्टी श्री गणेश चतुर्थी व्रत है। आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं कि राशि के अनुसार 19 मई को आपका दिन कैसा होगा और किन उपायों से आप अपना दिन बेहतर कर सकते हैं.

यह राशिफल नाम राशि के अनुसार है या जन्म राशि के अनुसार

एस्ट्रोसेज के विशेषज्ञ ज्योतिषियों का मानना है कि दैनिक फलादेश को जन्म राशि के अनुसार देखना बेहतर है। अगर आपको जन्म राशि नहीं पता तो आप अपनी नाम राशि से भी भविष्यफल देख सकते हैं। पुराने समय में वैसे भी नाम, राशि के हिसाब से ही रखे जाते थे। कई पंडितों का मानना है कि नाम राशि, जन्म राशि के बराबर ही महत्वपूर्ण है। 

मेष | Aries
 (जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। परिवारजनों के लिए आज समय निकालेंगे। उनकी सलाह आपके लिये महत्वपूर्ण रहेगी। आप उनकी हर संभव मदद भी करेंगे। भौतिक सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। नवीन कार्यों के लिए आज का दिन बेहतर है। परिवार का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। परिवार में आप कुछ अच्छे बदलाव महसूस कर सकते हैं।

वृष | Taurus
(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)

आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। रुका हुआ धन मिलने से अधूरे काम आसानी से बन जायेंगे। व्यापार में साझेदारी से लाभ होगा। लवमेट का पूरा सहयोग मिलेगा। सेहत में सुधार आएगा। समाज के कार्यों में आगे रहेंगे। व्यापार में योजनाबद्ध तरीके से काम करके अच्छा लाभ प्राप्त करेंगे। आपकी यात्रा सुखद रहेगी। आपके कामों से सभी प्रसन्न रहेंगे।

मिथुन | Gemini
(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)

आज किसी शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। आपके मन में किसी की मदद करने का भाव रहेगा। ईश्वर भक्ति में मन लग सकता है। आपकी रचनात्मक प्रतिभा खुलकर सामने आयेगी। आर्थिक स्थिति भी बेहतर रहेगी। किसी धार्मिक यात्रा की योजना बन सकती है। स्वास्थ्य ठीक-ठाक रहेगा। दूसरों के लिए आपको कुछ त्याग भी करना पड़ सकता है।

कर्क | Cancer
(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)

आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। दूसरों के कामों में दखल देने से आपकी समस्या बढ़ सकती है। सोचे हुए काम में थोड़ी परेशानी हो सकती है। अधिकारी से बातचीत करने में सावधानी रखें। दोस्तों के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। किसी से मुफ्त में कोई चीज़ न लें। संतान संबंधी मामलों में थोड़ी टेंशन हो सकती है।

सिंह | Leo
(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)

आज का दिन जीवन में सुनहरे पल लेकर आने वाला वाला है. दाम्पत्य जीवन में आपसी विश्वास के सहारे संबंधों में मजबूती आयेगी. आज आपकी वाणी ही आपका वरदान है| बुटीक का व्यवसाय करने वाली महिलाओं के लिए महिला आज का दिन राहतपूर्ण रहने वाला है. अपने व्यापार को बढ़ाने के लिए घर के सदस्यों के साथ बैठ कर चर्चा करेंगे. साथ ही कुछ अच्छे आइडिया भी मिलेंगे. लवमेटस के लिए दिन सामान्य रहने वाला है।

कन्या | Virgo
(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)

आज अधिकारी आपकी प्रशंसा करेंगे। आज अनावश्यक चिंता खत्म होगी। इस राशि के विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त होंगे। उत्तम दाम्पत्य जीवन की अनुभूति होगी। आज समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यापार के क्षेत्र में दूसरे लोगों से संपर्क करना फायदेमंद होगा। आपके व्यव्हार से लोग खुश होंगे। आज आपकी तारीफ होगी।

तुला | Libra
(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)

आज आप सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। कार्यस्थल पर किसी सहयोगी से थोड़ा वाद-विवाद हो सकता है। किसी से बिना वजह उलझने से बचें। अपनी वाणी पर संयम रखें। घर में मेहमान के आने से माहौल खुशनुमा बना रहेगा। कोई नया काम सीखने का अवसर मिल सकता है। कोई आपकी योजनाएँ बिगाड़ने की कोशिश कर सकता है, सावधान रहें ।

वृश्चिक | Scorpio
(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)

आज गृहस्थ जीवन आनन्द से भरा रहेगा। परिवार में भाई-बहनों के साथ अच्छा समय बितायेंगे। इस राशि के नौकरीपेशा लोगों को लाभ हो सकता है। दोस्तों के साथ मजेदार समय बीतेगा। संतोष की भावना का अनुभव होगा। घर में किसी मांगलिक प्रसंग का आयोजन हो सकता है। सभी काम बेहतर तरीके से पूर्ण होंगे। सफलता के नए रास्ते मिलेंगे।

धनु | Sagittarius
(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)

आज आपका दिन उत्तम रहेगा। जीवनसाथी के साथ कहीं बाहर जाने का प्रोग्राम बनायेंगे। इस राशि के छात्रों के अंदर कॉम्पिटिशन के प्रति जागरूकता पैदा होगी। करियर में तरक्की के योग बन रहे हैं। अच्छी सेहत का आनन्द उठायेंगे। जरूरतमंद की मदद करेंगे। कुछ गोपनीय बातें आपको पता चल सकती है। माता का सहयोग प्राप्त होगा।

मकर | Capricorn
(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है

 आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। रोजमर्रा के कामों में थोड़ी रुकावटें आ सकती हैं। किसी मसले को लेकर आप असहमत हो सकते हैं। काम पूरा होने में समय लग सकता है। कार्ययोजना बनाकर चलने से ही काम बनेगा। स्वास्थ्य ठीक-ठाक रहेगा। आज खान-पान पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। तली-भुनी चीजों को खाने से दूर रहें ।

कुंभ | Aquarius
(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)

आज ऑफिस में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। किसी पुराने मित्र से मिलने का मन करेगा। किसी दोस्त से कॉल पर लंबी बात होगी। आपको अच्छा महसूस होगा। कामकाज के मामले में ज्यादातर समस्याएं आज जल्दी ही सुलझ जाएंगी। धैर्य पूर्वक किया गया विचार बहुत फलदायी रहेगा । आपके मन-मुताबिक काम पूरे होंगे।

मीन | Pisces
(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

आज आपका दिन बेहतर रहेगा। आप नए काम की प्लानिंग कर सकते हैं। परिवार की समस्या हल हो सकती है। ऑफिस में साथ काम करने वाले लोगों से कोई अच्छी सलाह मिल सकती है, जिसके सहयोग से आपको नौकरी में आगे बढ़ने में मदद मिलेगी। आपके व्यवहार से लोग बेहद प्रभावित होंगे। आपको ज्यादातर मामलों में सफलता मिल सकती है। गणेश जी को लड्डू चढ़ाएं, आपके पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया राशिफल 19 मई 2022का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।


Spaka News
Next Post

हिमाचल: ड्राइविंग टैस्ट देने आए व्यक्ति से हो गई ये गलती, व्यक्ति को टक्कर मार खड्ड में जा पहुंची कार।

Spaka Newsकांगड़ा बाईपास पर आज उस समय एक हादसा हो गया जब प्रशासन द्वारा अयोजित वाहन ड्राइविंग टैस्ट के लिए रानीताल से आए एक व्यक्ति ने आल्टो कार ( Hp 40E 4424) को बनेर खड्ड में उतार दिया। हालांकि कार चालक को इस हादसे में मामूली चोटें आईं हैं। मिली […]

You May Like