आज का राशिफल 13 अक्टूबर 2022 Aaj Ka Rashifal 13 October 2022 :  इन राशियों की महिलाओं के लिए बेहद खास रहेगा करवा चौथ का दिन

Avatar photo Vivek Sharma
Spaka News

आज कार्तिक कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि और गुरुवार का दिन है। चतुर्थी तिथि आज का पूरा दिन पार कर के देर रात 3 बजकर 8 मिनट तक रहेगी। आज दोपहर 1 बजकर 55 मिनट तक सिद्धि योग रहेगा। साथ ही आज शाम 6 बजकर 41 मिनट तक कृत्तिका नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज संकष्टी श्री गणेश चतुर्थी व्रत और करवाचौथ व्रत है।

यह राशिफल नाम राशि के अनुसार है या जन्म राशि के अनुसार

एस्ट्रोसेज के विशेषज्ञ ज्योतिषियों का मानना है कि दैनिक फलादेश को जन्म राशि के अनुसार देखना बेहतर है। अगर आपको जन्म राशि नहीं पता तो आप अपनी नाम राशि से भी भविष्यफल देख सकते हैं। पुराने समय में वैसे भी नाम, राशि के हिसाब से ही रखे जाते थे। कई पंडितों का मानना है कि नाम राशि, जन्म राशि के बराबर ही महत्वपूर्ण है। 

मेष | Aries
 (जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए थोड़ा उलझन भरा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपके कुछ सहकर्मी आपकी मुश्किलों को बढ़ाने की पूरी कोशिश करेंगे और आपकी पदोन्नति में भी बाधा आ सकती है। किसी सौदे को अंतिम रूप देने में आपको किसी को यह बताने से बचना होगा कि आपके दिमाग में क्या चल रहा है, नहीं तो वह इसका फायदा उठा सकता है। व्यापार करने वाले लोगों को कड़वाहट को मिठास में बदलने की कला सीखनी होगी तभी वे अच्छा मुनाफा कमा पाएंगे।

वृष | Taurus
(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)

वृष राशि वालों के लिए आज का दिन तरक्की के नए रास्ते खोलेगा। एक से अधिक स्रोतों से आमदनी होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। परिवार में किसी पूजा और धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन से परिवार के सदस्य एकजुट नजर आएंगे, लेकिन कोई परिजन आपके परिवार में खोट डालने की कोशिश कर सकता है। अगर आपको किसी बुजुर्ग की सेवा करने का मौका मिले तो जरूर करें और किसी भी यात्रा पर जाने से पहले माता-पिता की सलाह जरूर लें।

मिथुन | Gemini
(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। विद्यार्थी किसी अन्य विषय के अध्ययन में रुचि जगा सकते हैं, जो लोग नौकरी के लिए विदेश जाना चाहते हैं, उनकी भी मनोकामना पूरी हो सकती है। विवाह योग्य लोगों के लिए अच्छे विवाह प्रस्ताव आएंगे। परिवार में चल रही अनबन से आपको मुक्ति मिलेगी, लेकिन फिर भी आपको किसी से गलत बोलने से बचना होगा और किसी महत्वपूर्ण कार्य को पूरा करके अपने आप में अहंकार नहीं लाना है।

कर्क | Cancer
(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आप अपनी कला का प्रदर्शन कर अधिकारियों का दिल जीतने में सफल रहेंगे, लेकिन किसी कानूनी मामले में बाहरी लोगों से सलाह लेने से बचना होगा। व्यापार करने वाले लोगों को एक के बाद एक लाभ की जानकारी मिलती रहेगी जिससे उनकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। यदि भाई के विवाह में कोई बाधा आ रही थी तो वह भी परिवार के सदस्यों के आपसी मेल-मिलाप से समाप्त हो जाएगी। आप किसी बड़े लक्ष्य को हासिल करने की कोशिश में व्यस्त रहेंगे। औद्योगिक क्षेत्रों में काम करने वाले लोग अच्छा नाम और प्रसिद्धि अर्जित करेंगे।

सिंह | Leo
(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)

आज का दिन आपके पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि लाएगा। नौकरी में लगे लोगों को प्रमोशन या वेतन वृद्धि जैसी कोई अच्छी जानकारी सुनने को मिल सकती है। नौकरी के साथ-साथ आप किसी पार्ट टाइम काम में हाथ आजमाने की भी सोचेंगे। लव लाइफ जीने वाले लोग पार्टनर को घरवालों से मिलवा सकते हैं, जिसे घरवालों से तुरंत मंजूरी भी मिल सकती है, लेकिन आपको आज अपनी किसी बात को गुप्त रखना होगा। यदि लोगों के सामने उजागर हुई,तो वह आपके लिए मुसीबत बन सकती है।

कन्या | Virgo
(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)

भाग्य की दृष्टि से आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आपके परिवार में कोई शुभ कार्यक्रम आयोजित होने से परिवार में परिवार के सदस्यों की आवाजाही बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र में भी आप सभी को जोड़ने में सफल रहेंगे और आपकी वाणी की कोमलता आपको सम्मान दिला सकती है। नया वाहन लेने की आपकी इच्छा भी पूरी होगी और परिवार के सदस्यों का पूरा सहयोग मिलेगा। ससुराल पक्ष से आज आपको धन लाभ होने के योग नजर आ रहे हैं।

तुला | Libra
(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)

व्यापार करने वाले लोगों को आज कोई बड़ा जोखिम उठाने से बचना होगा। आपको व्यापार में लाभ के अवसरों को पहचानना और लागू करना होगा और आपके कुछ व्यक्तिगत मुद्दे भी हल हो जाएंगे। आज आप अपने परिवार के किसी सदस्य से लंबे समय बाद मिलेंगे, जो आपसे कुछ धन उधार भी मांग सकते हैं। आप परिवार में कुछ विलासिता की वस्तुओं की खरीदारी भी कर सकते हैं। माता को कोई स्वास्थ्य समस्या, हाथ पैर में दर्द या कमर दर्द आदि हो सकता है।

वृश्चिक | Scorpio
(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)

साझेदारी में व्यापार करने वाले लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है और किसी बड़े सौदे को अंतिम रूप देकर अच्छा मुनाफा कमाएंगे। आपके कुछ महत्वपूर्ण काम आपके लिए परेशानी लेकर आएंगे, लेकिन आप अपने किसी सहयोगी की मदद से उसे आसानी से पूरा कर पाएंगे। बच्चे आपसे वाहन की मांग कर सकते हैं, जिसे आप जरूर पूरा करेंगे। परिवार वालों के साथ संबंधों में कुछ अनबन चल रही थी तो आप बातचीत के जरिए इसे खत्म करेंगे और एक-दूसरे के साथ रहेंगे।

धनु | Sagittarius
(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)

व्यापार करने वाले लोगों के लिए आज का दिन कुछ परेशानियां लेकर आएगा लेकिन फिर भी आप अपने बिखरे हुए कारोबार को संभालने की पूरी कोशिश करेंगे। आपको किसी भी संपत्ति की खरीद और बिक्री की योजना बहुत सावधानी से बनानी होगी और उसके कानूनी पहलुओं की स्वतंत्र रूप से जांच करनी होगी, अन्यथा आपके साथ धोखा हो सकता है। आपको नई नौकरी मिल सकती है, लेकिन अभी के लिए आपको पुरानी नौकरी से ही चिपके रहना होगा। आप अपनी पुरानी उभरती बीमारियों को लेकर चिंतित रहेंगे, जिसके लिए आपको डॉक्टर से सलाह लेनी होगी।

मकर | Capricorn
(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है

आज का दिन आपके लिए ऊर्जा से भरपूर रहने वाला है। ऊर्जा से भरपूर रहने के कारण आप अपने सभी कामों को पूरा करने में लगे रहेंगे और कोई भी काम आसानी से पूरा कर पाएंगे। दोस्तों के साथ पिकनिक और छोटी पार्टी आदि की भी योजना बना सकते हैं, लेकिन कुछ संवेदनशील मामलों में आपको सावधान रहना होगा। आपको किसी वरिष्ठ सदस्य का दिल नहीं दुखाना चाहिए। अगर वह आपको कोई काम सौंपते है तो उसे जिम्मेदारी से निभाना होगा। कार्यक्षेत्र में आपको अपनी मेहनत का पूरा लाभ मिलेगा।

कुंभ | Aquarius
(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए खुशी का रहने वाला है। आप अपनी सुविधा की चीजों की खरीद पर भी कुछ पैसे खर्च करेंगे और आप अपने लिए कपड़े, मोबाइल, लैपटॉप आदि भी खरीद सकते हैं, लेकिन आपको अपने व्यवहार में अहंकार लाने से बचना होगा और परिवार में वरिष्ठ सदस्य आपके सबसे अच्छे दोस्त होंगे। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होने से आप खुश रहेंगे और साथ ही आप अपनी और दूसरों की मदद आसानी से कर पाएंगे।

मीन | Pisces
(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

सरकारी नौकरी में लगे लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है, उन्हें भी कुछ सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा। आप सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लेंगे, जिससे आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नही रहेगा। आप अपने साहस और पराक्रम से कोई भी कठिन कार्य आसानी से पूरा कर पाएंगे। जिससे आपका विश्वास और भी गहरा होगा। छात्र अपने शिक्षकों और अपने वरिष्ठों से अपनी शिक्षा में आने वाली समस्याओं के बारे में बात कर सकते हैं।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया राशिफल 13 अक्टूबर 2022का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।


Spaka News
Next Post

हिमाचल : इंडस्ट्रीयल एरिया के शैड में मिला शव,नहीं हुई शिनाख्त............

Spaka Newsकांगड़ा के तहत एक व्यक्ति का शव मिला है। शव की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यह व्यक्ति कुछ दिन से कांगड़ा बस स्टैंड के आसपास घूम रहा था। डीएसपी मदन धीमान ने बताया कि मृतक की आयु करीब 42 साल […]

You May Like