कांगड़ा के तहत एक व्यक्ति का शव मिला है। शव की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यह व्यक्ति कुछ दिन से कांगड़ा बस स्टैंड के आसपास घूम रहा था। डीएसपी मदन धीमान ने बताया कि मृतक की आयु करीब 42 साल है। पुलिस को सूचना मिली कि बस अड्डे के साथ इंडस्ट्रियल एरिया के एक शेड में एक व्यक्ति मृत पड़ा है। प्रारंभिक छानबीन में मृतक प्रतीत हो रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए टांडा भेजा गया है। मौके पर फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है। उन्होंने बताया कि शव को तीन दिन पहचान के लिए टांडा में रखा जाएगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
हिमाचल : इंडस्ट्रीयल एरिया के शैड में मिला शव,नहीं हुई शिनाख्त…………
