हमीरपुर : खिड़की की जाली तोडकर बाल आश्रम सुजानपुर से भागे तीन लड़के

Spaka News

सीसीटीवी कैमरों की मदद से तलाश कर रही पुलिस

हमीरपुर : बाल आश्रम सुजानपुर से तीन लड़कों के भाग जाने का मामला सामने आया है। ये तीनों कमरे की खिड़की की जाली को तोड़कर फरार हो गए। आश्रम प्रबंधन की ओर से दर्ज करवाई गई शिकायत के बाद सुजानपुर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। घटना सुबह करीब चार बजे की बताई जा रही है। लड़कों के गायब होने का पता चलने के तुरंत बाद आश्रम प्रबंधन ने पुलिस थाना सुजानपुर में शिकायत दर्ज करवाई है जिसके बाद अब पुलिस लड़कों की तलाश में जुट गई है।

इन लड़कों की उम्र 16 वर्ष है। आश्रम प्रबंधन की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार इन में एक लड़का विक्रांत जिला ऊना का रहने वाला है जबकि दूसरा शिवा उत्तराखंड और तीसरा विशाल काठमांडू का रहने वाला है। इन तीनों लड़कों के साथ मोबाइल भी नहीं है, जिसकी वजह से पुलिस को इन्हें ट्रेस करने में दिक्कत पेश आ सकती है। हालांकि शहर में लगे सीसीटीवी कैमरा से पुलिस लड़कों को ट्रेस करने का प्रयास कर रही है, लेकिन अभी तक इनका कोई सुराग हाथ नहीं लग पाया। सुजानपुर थाना के प्रभारी सतपाल ने बताया कि पुलिस ने शिकायत दर्ज कर तीनों लड़कों की तलाश शुरू कर दी है।


Spaka News

1 Comment

  1. heyy therte annd tank you forr your inforkation – I’vedefinitely picked upp anythig new fromm rigbt
    here. I didd howeger expertise somee techncal issues
    usng thiss web site, since I experienced tto reload thee site ots of imes previopus to I could get iit tto load properly.
    I haad been wondering iif yokur hosting is OK?
    Not thhat I’m complaining, butt sluggiah loading insxtances tikes wipl
    very frequently affect your placerment in googfle andd can ddamage you high-quality score iif adss annd marketing witth Adwords.
    Welll I’m ading tyis RSS to mmy email annd ccan look out for
    mch mre off your respective fscinating content. Enure tha youu updrate thus aghain vsry soon.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *