शिमला से 2 अफगानी नागरिक गिरफ्तार,करोडो के ड्रग्स का हिमाचल कनेक्शन , जाने पूरा मामला

Spaka News

गुजरात के मुंद्रा बंदरगाह से जब्त 3 हजार किलो हेरोईन की खेप के तार शिमला से भी जुड़े हैं. राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआई) की टीम ने सोमवार को शिमला में दबिश दी और दो अफगानी नागरिकों को गिरफ्तार किया है. स्थानीय पुलिस ने इस दौरान टीम को सहयोग किया है.

सूत्रों के अनुसार, जांच को लेकर राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआई) की टीम ने रविवार-सोमवार रात को शिमला के होटल रेड डाली और दो अफगान नागरिकों को डिटेन किया. माना जा रहा है कि दोनों की हेरोइन की बड़ी खेप को भारत पहुंचाने में अहम भूमिका है. सूत्रों ने न्यूज18 को बताया कि रात करीब ढाई बजे डीआरआई की दिल्ली की एक टीम ने छोटा शिमला स्थित एक होटल में दबिश दी. टीम ने यहां दो अफगानियों से करीब तीन घंटे पूछताछ की. बाद में कागजी कार्रवाई के बाद दोनों को सुबह साढ़े छह बजे टीम दिल्ली ले गई.

दरअसल, डीआरआई ने करीब दस दिन पहले गुजरात के मुंद्रा पोर्ट से एक कंटेनर से तीन हजार किलो हेरोइन की बड़ी खेप पकड़ी थी. इस खेप की करीब नौ हजार करोड़ रुपये कीमत आंकी गई है. अब दिल्ली की टीम ने छोटा शिमला पुलिस के के साथ मिलकर इस कार्रवाई को अंजाम दिया. शिमला में हुई इस कार्रवाई की जानकारी बेहद कम लोगों को दी गई. शिमला की एसपी मोनिका से जब न्यूज18 से बात की तो उन्होंने कुछ भी कहने से इंकार कर दिया.


Spaka News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *