मतदान करने जा रही बुजुर्ग महिला के साथ रास्ते में हो गया ये दर्दनाक हादसा……….

Avatar photo Vivek Sharma
Spaka News

हिमाचल प्रदेश में शनिवार को लोकतंत्र का उत्सव मनाया जा रहा है। मतदान कर उत्सव में हिस्सा लेने के लिए घर-घर से मतदाता नजदीकी मतदान केंद्रों तक पहुंच रहे हैं। इसी के चलते शिलाई उपमंडल की  कमरऊ तहसील के मुनाणा गांव की करीब 72 वर्षीय बुजुर्ग महिला झुमा देवी (धीमान) भी घर से निकली थी। घर से कुछ दूर जाने के बाद अचानक ही बुजुर्ग महिला की तबीयत खराब हो गई।

महिला कमरऊ में मुख्य सड़क तक पहुंच गई थी। स्थानीय चिकित्सक को मौके पर बुलाया गया, जिसने बुजुर्ग को मृत घोषित कर दिया। दीगर है कि महिला के घर से मतदान केंद्र की दूरी करीब 250 मीटर है। इस कारण महिला घर से पैदल ही मतदान केंद्र आ रही थी। मौके से परिजन शव को घर ले गए। गांव में दुकान चलाने वाले प्रकाश बनेईया से मिली जानकारी के मुताबिक ये घटना सुबह 8ः30 से 9ः00 बजे के बीच की है। गांव की बुजुर्ग महिला वोट डालने को लेकर खासी उत्साहित थी।


Spaka News
Next Post

आज का राशिफल 13 नवंबर 2022 Aaj Ka Rashifal 13 November 2022 : रविवार को कैसी रहेगी आपकी राशि,पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल.....

Spaka News13 नवंबर 2022 राशिफल: सूर्य देव की कृपा से आज आपके जीवन की सभी विनाशकारी शक्तियां भाग जाएंगी और आपके जीवन में खुशियां बनी रहेंगी. झूठ बोलने वालों से सावधान रहें। परिवार में भौतिक सुख और साधन प्राप्त होंगे। दक्षता में संभावित वृद्धि। यह राशिफल नाम राशि के अनुसार […]

You May Like