आज का राशिफल 13 नवंबर 2022 Aaj Ka Rashifal 13 November 2022 : रविवार को कैसी रहेगी आपकी राशि,पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…..

Avatar photo Vivek Sharma
Spaka News

13 नवंबर 2022 राशिफल: सूर्य देव की कृपा से आज आपके जीवन की सभी विनाशकारी शक्तियां भाग जाएंगी और आपके जीवन में खुशियां बनी रहेंगी. झूठ बोलने वालों से सावधान रहें। परिवार में भौतिक सुख और साधन प्राप्त होंगे। दक्षता में संभावित वृद्धि।

यह राशिफल नाम राशि के अनुसार है या जन्म राशि के अनुसार

एस्ट्रोसेज के विशेषज्ञ ज्योतिषियों का मानना है कि दैनिक फलादेश को जन्म राशि के अनुसार देखना बेहतर है। अगर आपको जन्म राशि नहीं पता तो आप अपनी नाम राशि से भी भविष्यफल देख सकते हैं। पुराने समय में वैसे भी नाम, राशि के हिसाब से ही रखे जाते थे। कई पंडितों का मानना है कि नाम राशि, जन्म राशि के बराबर ही महत्वपूर्ण है। 

मेष | Aries
 (जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए अनुकूल परिणाम लेकर आएगा। आप परिवार में वरिष्ठ सदस्यों को पूरा सम्मान देंगे और उनके प्रति सम्मान प्रकट करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। आपको पिछली किसी गलती से कुछ सबक लेने की जरूरत है, नहीं तो आपको बाद में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। अपने अंदर की ऊर्जा के कारण आप खुद के साथ-साथ दूसरों के काम पर भी ध्यान देंगे जो आगे चलकर आपके लिए परेशानी का सबब बन सकता है। सामाजिक गतिविधियों में शामिल होने का मौका मिलेगा और राजनीति में काम करने वाले लोगों को अच्छा पद मिल सकता है।

वृष | Taurus
(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। धन-धान्य से भरपूर होने के कारण आप जमकर खर्च करेंगे और परिवार के सदस्यों के लिए कुछ कपड़े और आभूषण भी ला सकते हैं। आप छोटे बच्चों के साथ मस्ती करते नजर आएंगे और आपको अपने रक्त संबंधी रिश्तों में बहुत ही तोलमोल कर बोलना होगा,नहीं तो वहां लोगों को आपकी बात बुरी लग सकती है। जो लोग नए व्यवसाय की योजना बना रहे हैं, तो उनकी मनोकामना आज पूरी होगी, लेकिन पिता को नेत्र संबंधी कोई समस्या हो सकती है।

मिथुन | Gemini
(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। सामाजिक क्षेत्र में काम करने वाले लोगों की विश्वसनीयता चारों तरफ फैलेगी और उन्हें एक के बाद एक अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। अविवाहित लोगों के जीवन में नए मेहमान की दस्तक हो सकती है। आप अपने आस-पास के लोगों के साथ अपनी बातचीत बढ़ाने में सक्षम होंगे। आज आपको कुछ आध्यात्मिक मामलों में पूरी दिलचस्पी दिखानी होगी और आपको अपने प्रयासों में पूरी सफलता मिलेगी। घर से दूर नौकरी में काम करने वाले लोग आज परिवार के सदस्यों से मिलने जा सकते हैं।

कर्क | Cancer
(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)

आज आपको अपना पैसा बहुत सोच-समझकर खर्च करना होगा। आज किसी भी दिखावे में ना आए और आप अपने जो मित्र के रूप में शत्रु हैं,उनसे सावधान रहें नहीं तो आपके साथ कोई ठगी कर सकता है। आपको अपने आपसी संबंधों में सामंजस्य बनाए रखना चाहिए, अन्यथा समस्याएँ उत्पन्न हो सकती हैं। अगर आप पर कुछ जिम्मेदारियां आ गई हैं तो आपको उन्हें अच्छे से निभाना होगा तभी आप लोगों की आंखों का तारा बन पाएंगे और संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है।

सिंह | Leo
(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)

आज आपको अपने अंदर सकारात्मक सोच बनाए रखनी होगी। यदि आप किसी के प्रभाव में आकर कोई फैसला लेते हैं तो आपको बाद में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आपको बड़ों का पूरा सहयोग मिलेगा। कोई भी काम समय पर आसानी से पूरा कर पाएंगे। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें। आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि के कारण आप बिना सोचे-समझे कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। कोई भी काम करने से पहले आपको अपने पार्टनर के साथ चल रही समस्याओं पर चर्चा करनी होगी। अगर बहन की शादी में कोई बाधा आ रही थी तो वह भी आज खत्म हो जाएगी।

कन्या | Virgo
(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)

आज का दिन आपके पद और प्रतिष्ठा को बढ़ाने वाला रहेगा। पैतृक संपत्ति से जुड़े किसी विवाद में आपको सावधानी से काम लेना होगा, नहीं तो संतान आपकी किसी बात पर नाराज हो सकती है। आपको अपने किसी परिवार के सदस्य के विवाह की चिंता सता रही थी,तो आज विवाह प्रस्ताव पर मुहर लगने से वह चिंता समाप्त होगी और आप कुछ रिलैक्स महसूस करेंगे। नौकरी बदलने की आपकी इच्छा पूरी हो सकती है, लेकिन पुरानी नौकरी से चिपके रहेंगे तो यह आपके लिए बेहतर होगा। विद्यार्थी किसी बात को लेकर अपने शिक्षकों से उलझ सकते हैं।

तुला | Libra
(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)

आज किसी काम को पूरा करने के लिए आपका विश्वास अडिग रहेगा और अगर आप अपने खर्चों की लिस्ट बनाते हैं तो यह आपके लिए बेहतर रहने वाला है। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य में कुछ गिरावट आई तो उनके कष्ट बढ़ सकते हैं, जिसके बाद आप भाग-दौड़ में लगे रहेंगे। आपका कोई मित्र आपके स्वास्थ्य के बारे में आपसे बात कर सकता है। आप अध्ययन और अध्यात्म के कार्यों में सक्रिय रूप से भाग लेंगे, जिससे आप कुछ नए दोस्त भी बनाएंगे और आपको कुछ नए नेताओं से मिलने का मौका जरूर मिलेगा।

वृश्चिक | Scorpio
(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)

आज आपको सेहत से समझौता करने की जरूरत नहीं है। अगर आप किसी मांगलिक कार्यक्रम में जाते हैं तो वहां ज्यादा तला-भुना खाना खाने से बचना होगा, जो आपके लिए नुकसानदेह हो सकता है। आज आप अपनी वाणी के कारण परेशानी में पड़ सकते हैं, क्योंकि कार्यक्षेत्र में आप अपने किसी अधिकारी से अधिक बोल सकते हैं, जो आपके लिए परेशानी लेकर आएगा और यदि आप किसी काम में लापरवाही दिखाते हैं तो बाद में आपको इसके लिए परेशानी हो सकती है। कार्यक्षेत्र से जुड़े कुछ फैसले बेहद सोच समझकर लेकर आप लोगों को हैरान कर सकते हैं।

धनु | Sagittarius
(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)

व्यापार करने वाले जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आप संतान की शिक्षा में आ रही समस्याओं को लेकर उनके गुरुजनों से बातचीत करेंगे,तो जीवन में सरसता बनी रहेगी और आपकी सूझबूझ से लिया गया कोई निर्णय आपके लिए खुशी लेकर आ सकता है।स्थायित्व को बल मिलने से प्रसन्न रहेंगे। खाने-पीने में लापरवाही न करें। इसलिए योग और व्यायाम पर पूरा जोर दें और उन्हें जरूर करें, तभी आप अपने शरीर को स्वस्थ रख पाएंगे। व्यापार की योजना बना रहे लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा।

मकर | Capricorn
(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है

आज का दिन आपके लिए कड़ी मेहनत और लगन से किसी काम को पूरा करने का दिन होगा। अगर अधिकारी आज आपको नौकरी में कोई जिम्मेदारी सौंपते हैं तो उसमें लापरवाही न करें और खर्चों पर नियंत्रण रखें, तो आप भविष्य के लिए कुछ बचा पाएंगे। अगर आपने पहले ही किसी से पैसे उधार लिए हुए हैं तो वह भी आपसे वापस मांग सकता है, जिसके बाद आप काफी हद तक आराम महसूस करेंगे, लेकिन आपकी कुछ जिम्मेदारियां आज आपके लिए नई समस्या लेकर आ सकती हैं, फिर भी आप उन्हें अच्छी तरह से निभाएंगे।

कुंभ | Aquarius
(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)

आज आप आर्थिक मामलों में सतर्क रहेंगे, क्योंकि आपके पैसों से जुड़े कुछ मामले आपके लिए नई समस्याएं लेकर आ सकते हैं और पढ़ाई में रुचि बढ़ने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज आपको कोई काम आसानी से करना होगा, तभी वह समय पर पूरा हो पाएगा। सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों को प्रमोशन मिल सकता है, जिसके बाद वे एक जगह से दूसरी जगह जा सकते हैं। मनोबल बढ़ाकर आप अपनी सोच में कुछ बदलाव लाएंगे जिससे बच्चे भी आपकी बातों से खुश होंगे।

मीन | Pisces
(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए सुख-समृद्धि का रहेगा। लेकिन घर में चल रही वाद-विवाद से आप परेशान रहेंगे, जिसका अंत आपके किसी करीबी की मदद से हो सकता है, जिससे परिवार के सदस्यों के बीच नजदीकियां बढ़ेंगी। आप अपने परिवार के किसी सदस्य से किसी वस्तु के लिए जिद कर सकते हैं और वह आपको अवश्य लाकर देंगे। आज आप वाहन बहुत संभलकर चलाएं, नहीं तो परेशानी हो सकती है। व्यापार करने वाले लोगों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है, क्योंकि वे अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया राशिफल 13 नवंबर 2022का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करे


Spaka News
Next Post

हिमाचल : शादी का जोड़ा पहने पोलिंग बूथ पहुंची दुल्हन, सात फेरे लेने से पहले डाला वोट......

Spaka Newsहिमाचल विधानसभा चुनाव को लेकर मतदाताओं में खासा उत्साह देखा गया। शनिवार सुबह से ही पोलिंग बूथों पर वोट डालने के लिए लोगों की कतारें लगनी शुरू हो गई थी। पोलिंग बूथों पर अजब गजब नजारे भी दिखाई दिए।                कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र […]

You May Like