हिमाचल: हथियार लेकर आपस में भिड़ी महिलाएं, महिलाओं में हुई खूनी झड़प,वायरल हुआ वीडियो

Spaka News

कुछ दिन पूर्व स्कूली छात्रों के बीच लड़ाई होने फिर एक छात्रा पर ब्लेड से हमला किए जाने का मामला सामने आया था। अब सिरमौर जिले में दो महिलाओं के बीच मारपीट और बहसबाजी की एक खबर सामने आ रही है। जिले के गिरिपार क्षेत्र से महिलाओं में मारपीट और बहसबाजी चल रही थी। मामला पुरानी रंजिश बताया जा रहा है, इसको लेकर दोनों में विवाद हो गया, पहले बहसबाजी, फिर मारपीट और फिर धारदार हथियार भी निकल आए। इस विवाद में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है। 

मामला गिरिपार क्षेत्र के जामना क्षेत्र का बताया जा रहा है, जहां पर महिलाओं में पहले तो बहस हुई, गाली गलौज चली और फिर तेजधार हथियार से एक दूसरे पर वार किए गए। जिसमें एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला लंबे समय तक खून से लथपथ और बेहोश पड़ी रही इस पूरे प्रकरण का वीडियो भी वायरल हुआ है। सूचना मिलते ही बिना समय गवाएं पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। उधर डीएसपी वीर बहादुर ने बताया कि सूचना मिलते ही राजबन पुलिस टीम मौके पर पहुंची। घायल महिला को पांवटा साहिब अस्पताल लाया गया, जहां पर हालत गंभीर होने की वजह से उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है। उन्होंने कहा कि इस मामले में पुलिस गंभीरता से जांच की जा रही है। पुरानी रंजिश के चलते यह बहस बाजी और मारपीट हुई है।


Spaka News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *