हिमाचल : ढाबा चलाने वाली महिला बेचती थी गांजा,पुलिस ने किया अरेस्ट

Spaka News

हिमाचल प्रदेश में नशा तस्करी की बढ़ती वारदातों पर लगाम लगाने के लिए सूबे की पुलिस द्वारा लगातार कई प्रयास किए जा रहे हैं। इस सब के बीच प्रदेश के सोलन जिले से नशे का धंधा करने वाली एक महिला को अरेस्ट किया गया है। 
एएसपी ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सीमा उर्फ लाली जोकि ढाबा चलाती है, ग्राहकों को गांजा व भांग बेचती है। इस सूचना पर पुलिस ने ढाबे की तलाशी ली तो वहां से 83.55 ग्राम गांजा बरामद हुआ। 
नशे का सामान बरामद करने के बाद पुलिस ने आरोपी महिला को अरेस्ट कर लिया है। वहीं, उसके खिलाफ मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आखिरकार महिला के पास गांजा व भांग कहां से आती है।


Spaka News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *