दर्दनाक हादसा : दीयों पर गिरे पेट्रोल से भड़की आग पत्नी को बचाते-बचाते पति भी जला……….

Avatar photo Vivek Sharma
Spaka News

विवाहिता पेेट्रोल से भरे केन में आग लगने से बुरी तरह झुलस गई। इससे वह गंभीर घायल हो गई। आग से झुलस रही महिला को बचाने के प्रयास में पति के कपड़ों ने भी आग पकड़ ली। आकस्मात हुई आगजनी में दंपति बुरी तरह झुल गया है। लोगों ने किसी तरह से आग को बुझाया तथा दोनों घायलों को भोटा राधास्वामी अस्पताल पहुंचाया। यहां से दोनों को हमीरपुर मेडिकल कालेज रैफर कर दिया। हालत नाजुक होता देख दोनों को टांडा भेजा गया। टांडा से भी दोनों घायलों को पीजीआई भेजा गया। वहीं, पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।

पुलिस को दिए बयान में महिला के पति नवीन कुमार ने बताया कि उसकी पत्नी अपने कमरे में दीया जला रही थी और वहीं पास में पेट्रोल का केन पड़ा थी। दीया उसके हाथ से गिरकर पेट्रोल की केन पर गिर गया। जिससे चारों ओर आग फैल गई और उसकी पत्नी भी आग से झुलस गई। वह घर के आंगन में बैठा था। पत्नी की चीखने की आवाज सुनकर कमरे में आया तो पत्नी को आग की लपटों में गिरे देख हाथों से आग बुझाने लगा। जिससे उसके हाथ भी बुरी तरह झुलस गए। परिजन तुरंत उन्हें मेडिकल कॉलेज हमीरपुर ले आए।

पत्नी की हालत बहुत गंभीर है। आग से उसका शरीर करीब 80 फीसदी जल गया है। मेडिकल कॉलेज हमीरपुर के चिकित्सकों ने विवाहिता को टांडा रेफर कर दिया और टांडा में देर रात उसकी हालत बिगड़ती देख उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है। दिवाली के चलते रात को एंबुलेंस या टैक्सी न मिलने के कारण पीड़िता को चंडीगढ़ नहीं ले जाया जा सका।
शुक्रवार सुबह वाहन की व्यवस्था होने के बाद शुक्रवार दोपहर को वह पीजीआई पहुंचाई गई है। हालांकि, पीड़िता की गंभीर हालत के कारण उसके बयान दर्ज नहीं हो पाए हैं। पति के बयान कहां तक सही हैं, यह जांच का विषय है। विवाहिता के जेठ रमेश राज ने बताया कि चिकित्सकों ने उसकी हालत अस्थिर बताई है। सदर थाना प्रभारी निर्मल सिंह ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और गंभीर हालत के चलते पीड़िता का बयान दर्ज नहीं हो पाया है।


Spaka News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हिमाचल : बस का इंतजार कर रही महिला पर पति ने हमला कर किया लहूलुहान, जाने पूरा मामला

Spaka Newsहिमाचल के ऊना जिला में एक महिला पर उसके ही पति ने नुकीली चीज से हमला कर उसे घायल कर दिया। यह हमला बीच सड़क पर उस समय किया जब महिला बस लेने के लिए बाजार में खड़ी थी। हमले में महिला लहुलूहान हो गई। जिसे स्थानीय लोगों की […]

You May Like