हिमाचल: बिलासपुर पुलिस को चकमा देकर भागा आरोपी ऊना से गिरफ्तार………….

Spaka News

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले की पुलिस को चकमा देकर फरार हुआ रेप का आरोपी आखिरकार पकड़ लिया गया है। बता दें कि 28 नवम्बर को आरोपी युवक मनोहर लाल (29) तहसील आंवला, जिला बरेली के खिलाफ एक नाबालिग लड़की के साथ रेप करने का मामला दर्ज हुआ था।
इसी सिलसिले में पुलिस आरोपी का मेडिकल करवाने के लिए उसे बुधवार व गुरुवार की मध्यरात्रि झंडूता क्षेत्र के बरठीं अस्पताल में लाई थी। जहां से वह चकमा देकर मौके से भाग निकला था। इस बीच पुलिस ने आरोपी युवक का फोटो सोशल मीडिया सहित सभी पुलिस चौकियों व थानों में भेजकर उसकी तलाश शुरू कर दी थी। 
इस दौरान एसआई राम कुमार व कांस्टेबल साहिल उक्त फरार आरोपी की लगातार तलाश कर रहे थे। उनकी मेहनत का परिणाम यह निकला कि आरोपी पुलिस की गिरफ्त आ गया। आरोपी को वे दोनों ही बंगाणा से तलाई थाना लेकर आए हैं। पुलिस प्रवक्ता डीएसपी राजकुमार ने पुष्टि की है। पुलिस कस्टडी से फरार होने के आरोप में आईपीसी की धारा 224 में मुकदमा दर्ज किया गया था।


Spaka News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *