आज का राशिफल 9 अक्टूबर 2022 Aaj Ka Rashifal 9 October 2022 :  मेष से मीन राशिवालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन? जानें

Avatar photo Vivek Sharma
Spaka News

पंचांग के अनुसार 9 अक्टूबर, रविवार का दिन धार्मिक दृष्टि से विशेष है. इस दिन आपकी किस्मत के सितारे क्या कहते हैं? शरद पूर्णिमा का पर्व है आज. पंचांग के अनुसार आज आश्विन मास का समापन हो रहा है. इस दिन पूर्णिमा की तिथि है, जिसे शरद पूर्णिमा भी कहा जाता है. मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या और तुला राशि समेत सभी 12 राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है? जानते हैं आज का राशिफल

यह राशिफल नाम राशि के अनुसार है या जन्म राशि के अनुसार

एस्ट्रोसेज के विशेषज्ञ ज्योतिषियों का मानना है कि दैनिक फलादेश को जन्म राशि के अनुसार देखना बेहतर है। अगर आपको जन्म राशि नहीं पता तो आप अपनी नाम राशि से भी भविष्यफल देख सकते हैं। पुराने समय में वैसे भी नाम, राशि के हिसाब से ही रखे जाते थे। कई पंडितों का मानना है कि नाम राशि, जन्म राशि के बराबर ही महत्वपूर्ण है। 

मेष | Aries
 (जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)

आज आपको किसी भी काम में जल्दबाजी दिखाने से बचना होगा। आपके कुछ खर्चे बढ़ेंगे, जो आपके लिए सिरदर्द बन सकते हैं। आर्थिक मामलों में आपको किसी पर ज्यादा निर्भर रहने की जरूरत नहीं है। पारिवारिक रिश्तों में चल रही दरार को खत्म कर आज आप सभी को एक-दूसरे के करीब लाएंगे। अगर आपके माता-पिता आज आपको कोई काम करने से मना करते हैं तो वह न करें। कभी-कभी बड़ों की बात मान लेना अच्छा होता है। आज आपको कुछ एलर्जी या संक्रमण की समस्या हो सकती है।

वृष | Taurus
(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए तरक्की के नए रास्ते खोलेगा। करियर में आने वाली परेशानियों को लेकर आप चिंतित रहेंगे, लेकिन कुछ नए स्रोतों से धन मिलने से आपको खुशी होगी। दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा लेकिन आज जीवनसाथी के मन में चल रही समस्याओं पर चर्चा करनी होगी। आपके कुछ लंबित कानूनी मामले आज आपके लिए परेशानी का सबब बन सकते हैं, इसलिए आपको उन्हें समय से पूरा करना होगा। अगर आप किसी से पैसे उधार लेने की सोच रहे हैं तो इसे बिल्कुल न लें, नहीं तो आपको वह पैसा वापस मिलना मुश्किल हो जाएगा।

मिथुन | Gemini
(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में कुछ जिम्मेदारियां बढ़ने से आप सजग रहेंगे और अधिकारी भी आप पर कड़ी नजर रखेंगे, इसलिए आपको अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। अगर आप अपने बच्चे के करियर को लेकर चिंतित हैं तो इसका समाधान आपको आसानी से मिल जाएगा। आज आपको पैरों में दर्द या पीठ दर्द आदि समस्या हो सकती है। भाई-बहनों से चल रहे अनबन को संवाद के जरिए खत्म करना होगा।

कर्क | Cancer
(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए अनुकूल परिणाम लेकर आएगा। रोजगार की तलाश में इधर-उधर भटक रहे लोगों को बेहतर अवसर मिल सकता है। भाग्य प्रबल होने के कारण आप किसी बड़े निवेश में आंख मूंदकर हाथ आजमाएंगे, जिसमें आप अच्छा मुनाफा भी कमा पाएंगे। दोस्तों के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। पिता से किसी बात को लेकर आपका विवाद हो सकता है, जिसमें आपको उनकी बात सुननी और समझनी होगी।

सिंह | Leo
(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए मध्यम फलदायी रहने वाला है। आपके परिवार का कोई सदस्य आपसे अपशब्द कह सकता है, जिसे आप चुपचाप सुनेंगे। आज आपको जानबूझकर किसी गलत व्यक्ति की मदद करने से बचना होगा। अगर आप कोई सरकारी काम पूरे नियम और अनुशासन के साथ करेंगे तो आपको कोई परेशानी नहीं होगी। विवाह योग्य जातकों के लिए विवाह के अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं। आज आपको अपने खान-पान में बदलाव करना होगा। किसी कार्य के लिए रणनीति बनाकर आगे बढ़े तभी वह बिना विघ्न के पूरा होगा।

कन्या | Virgo
(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)

दांपत्य जीवन में मधुरता बनाए रखने के लिए आज का दिन रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको कुछ नया सीखने को मिलेगा और आप अपनी कला का अच्छा प्रदर्शन भी कर पाएंगे। आज किसी जमीन, भवन आदि से जुड़ा कोई मामला आपकी समस्या बन सकता है, जिसे आपको तुरंत बातचीत करके सुलझाना होगा नहीं तो वह आपके लिए परेशानी लेकर आ सकता है। व्यापार करने वाले लोगों को आज उम्मीद से अधिक धन मिलने से प्रसन्नता होगी, लेकिन फिर भी उन्हें अपनी वाणी में नरमी बनाए रखनी होगी।

तुला | Libra
(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपके कुछ व्यावसायिक मामले आपके सिरदर्द बन सकते हैं, इसलिए आपको किसी पर बहुत सावधानी से भरोसा करना चाहिए। आपका कोई मित्र आपके पैसे के निवेश के बारे में गलत जानकारी दे सकता है। आपके लिए बेहतर होगा कि लेन-देन के मामले में सावधानी बरतें, नहीं तो कोई आपको धोखा दे सकता है। विद्यार्थी कड़ी मेहनत के बाद ही परीक्षा में सफलता प्राप्त कर सकेंगे, इसलिए उन्हें अपना ध्यान इधर-उधर केंद्रित करने से बचना होगा।

वृश्चिक | Scorpio
(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)

लेन-देन के मामले में आज का दिन आपके लिए सावधान रहने का रहेगा। आपको अपने कुछ महत्वपूर्ण कार्यों को लेकर सावधान रहना होगा और उन्हें पूरा करना होगा, अन्यथा वे लटक सकते हैं। खेलों में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को आज निश्चित रूप से विजय प्राप्त होगी। यदि आपका कोई कानूनी कार्य लंबित है तो उसमें आपको वकील से बात करनी होगी तभी उसका समाधान निकल पाएगा। अगर आपने परिवार के किसी सदस्य से कोई वादा किया था तो आज आपको उसे भी पूरा करना होगा।

धनु | Sagittarius
(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए खुशियों में बढ़ोतरी लेकर आएगा। आपको अपने काम में ध्यान देना होगा व अपने कार्यों पर पूरा फोकस रखना होगा ताकि आप उन्हें समय रहते पूरा कर सकेंगे। आप अपने रिश्ते में किसी ऊर्जा से खुश रहेंगे लेकिन आमदनी में वृद्धि के कारण आपको अपने मन में अहंकार की भावना को विकसित नहीं होने देना चाहिए अन्यथा यह आपके कुछ रिश्तों को खराब कर सकता है। आप किसी की मदद के लिए कुछ पैसों की व्यवस्था भी कर सकते हैं।

मकर | Capricorn
(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है

सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आप अपनी जिम्मेदारियों को अच्छे से निभाकर कोई अच्छा पद प्राप्त कर सकते हैं। अत्यधिक व्यस्तता के कारण आप परेशान रहेंगे लेकिन फिर भी आप अपने सभी कार्यों को आसानी से पूरा कर पाएंगे। आज छात्र अपने कमजोर विषयों में मदद के लिए अपने शिक्षकों से बात कर सकते हैं। आपको कुछ जनकल्याणकारी कार्यों पर भी ध्यान देना होगा, जिससे आपकी छवि और बढ़ेगी।

कुंभ | Aquarius
(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)

पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आत्मविश्वास से भरपूर रहने के कारण आप हर कार्य को करने के लिए तैयार रहेंगे, लेकिन दूसरों के मामलों से आपको बचना होगा। आज आपके साहस व पराक्रम से आपके शत्रु भी आपस में लड़ कर नष्ट हो जाएंगे। कार्यक्षेत्र में सबको साथ लेकर चलने की रणनीति बनाएंगे, लेकिन दोस्त इसे पूरा नहीं होने देंगे। आज आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।

मीन | Pisces
(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए खुशी का रहने वाला है। अविवाहित लोगों के जीवन में नए मेहमान की दस्तक हो सकती है। आप अपने लक्ष्य को पूरा करने में व्यस्त रहेंगे। निवेश करने वालों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। आप किसी रचनात्मक कार्य में भी शामिल होंगे। अविवाहित लोगों के जीवन में विवाह का प्रस्ताव आ सकता है, जिससे परिवार वाले भी खुश रहेंगे। आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ कुछ समय बिताएंगे, जिससे आपको एक-दूसरे को जानने का मौका मिलेगा।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया राशिफल 9अक्टूबर 2022का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।


Spaka News
Next Post

Karwa Chauth 2022: करवाचौथ पति की दीर्घायु के लिए मनाया जाता है,नवविवाहतियों के लिए कैसा रहेगा यह करवाचौथ ,इस बार अस्त में करवा चौथ..........

Spaka Newsइस बार करवा चौथ का व्रत 13 अक्टूबर को होगा। सुहागिनों के लिए यह व्रत देश भर में बड़े पैमाने पर मनाया जाता है। करवा चौथ स्त्रियों का सर्वाधिक प्रिय व्रत है। करवा चौथ का सर्वाधिक महत्त्व माना जाता है। इस दिन सौभाग्यवती स्त्रियां अटल सुहाग, पति की दीर्घ […]

You May Like