आज का राशिफल 30 अक्टूबर 2022 Aaj Ka Rashifal 30 October 2022 : इस राशि के लोग आज ना करें किसी नए काम की शुरुआत, जानें सभी राशियों के राशिफल विस्तार से………..

Avatar photo Vivek Sharma
Spaka News

 ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। 30 अक्टूबर 2022 को दिन रविवार और कार्तिक मास शुक्ल पक्ष शष्ठी तिथि है। रविवार का दिन सभी देवी-देवताओं के साथ सूर्यदेव की पूजा का विशेष महत्व होता है। रविवार को सूर्यदेव का दिन ही माना गया  है। माना जाता है कि रविवार का व्रत करने व प्रात:काल भगवान सूर्य को जलाभिषेक करने से आत्मबल बढ़ता है, साथ ही कुछ त्वचा संबंधी बीमारियों में राहत मिलती है।

यह राशिफल नाम राशि के अनुसार है या जन्म राशि के अनुसार

एस्ट्रोसेज के विशेषज्ञ ज्योतिषियों का मानना है कि दैनिक फलादेश को जन्म राशि के अनुसार देखना बेहतर है। अगर आपको जन्म राशि नहीं पता तो आप अपनी नाम राशि से भी भविष्यफल देख सकते हैं। पुराने समय में वैसे भी नाम, राशि के हिसाब से ही रखे जाते थे। कई पंडितों का मानना है कि नाम राशि, जन्म राशि के बराबर ही महत्वपूर्ण है। 

मेष | Aries
 (जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण कार्य करने का रहेगा। आप अपना कोई काम भाग्य पर छोड़ सकते हैं, जो आगे चलकर आपके लिए परेशानी का सबब बनेगा। कार्यक्षेत्र में आपको किसी भी स्थिति में विनम्रता बनाए रखनी होगी। कुछ व्यावसायिक योजनाओं के प्रबल होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आध्यात्मिक मामलों में आपकी रुचि बढ़ सकती है। जो लोग घर से दूर नौकरी में लगे हैं उन्हें अपने परिवार के सदस्यों की याद आ सकती है। बिजनेस के मामले में आज आपको किसी पर भरोसा करने की जरूरत नहीं है।

वृष | Taurus
(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)

आज आपको अपनी आय और व्यय को संतुलित करके ही आगे बढ़ना है। आपको अपने खाने की आदतों में भी बदलाव लाना चाहिए। सेहत से बिल्कुल भी समझौता न करें, नहीं तो आपको पेट संबंधी कोई बीमारी हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपके अच्छे काम से अधिकारी भी आपसे प्रसन्न रहेंगे। आपको समय के साथ-साथ काम को भी पूरा महत्व देना होगा, अन्यथा समस्याएँ उत्पन्न हो सकती हैं। अगर आपको व्यापार में जोखिम उठाना है तो इसे बहुत सावधानी से लें। आपको कोई भी काम लापरवाही से नहीं करना चाहिए।

मिथुन | Gemini
(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए कोई नई संपत्ति अर्जित करने का दिन होगा। आपको अपने कीमती सामान की रक्षा करनी होगी, नहीं तो आपका सामान चोरी हो सकता है। शासन और सत्ता के गठजोड़ का लाभ आपको भी मिलता दिख रहा है। जीवनसाथी के सहयोग से आपका कोई रुका हुआ काम आज आसानी से पूरा हो जाएगा। अगर आप अपने करियर को लेकर चिंतित हैं तो उन्हें कोई अच्छा मौका मिल सकता है। नौकरी के साथ-साथ अगर आप पार्ट टाइम काम करने की योजना बना रहे हैं तो आपकी यह इच्छा भी आज पूरी हो सकती है। आपको अपने भाइयों और बहनों से किसी भी मामले में झूठ नहीं बोलना है।

कर्क | Cancer
(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए जिम्मेदारी से भरा रहेगा। आपको किसी भी व्यक्ति से पैसे उधार लेने से बचना होगा, नहीं तो उसे निकालना आपके लिए मुश्किल होगा। व्यापार करने वाले लोगों को कड़वाहट को मिठास में बदलने की कला सीखनी होगी, तभी वे लोगों से आसानी से काम करवा पाएंगे। आज आप अधिक जिम्मेदारी के कारण थोड़े चिंतित रहेंगे। आपके कुछ बढ़ते खर्चे भी परेशानी दे सकते हैं। आपके द्वारा लिया गया कोई भी निर्णय आपके लिए परेशानी का सबब बन सकता है, सोच-समझकर निर्णय लें।

सिंह | Leo
(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)

आज आपकी पढ़ाई और अध्यात्म में रुचि बढ़ने से आपके परिवार के सदस्य भी खुश रहेंगे। संतान पक्ष से आज आपको कोई सुखद सूचना मिल सकती है। आपका कोई संपत्ति संबंधी विवाद आपको परेशानी दे सकता है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आज आप अपनी बुद्धि और विवेक से खूब नाम कमाएंग। कोई नया काम करने की आपकी इच्छा आज पूरी होगी और आज किसी तीसरे व्यक्ति के कारण गृहस्थ जीवन जीने वाले लोगों के बीच आपसी तनाव उत्पन्न हो सकता है।

कन्या | Virgo
(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए नया वाहन लेने का दिन रहेगा। गृहस्थ जीवन में अगर कुछ दूरियां आ गई होती तो अब उसे कम किया जा सकता है। माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें नहीं तो उन्हें कोई बड़ी बीमारी हो सकती है। कोई भी काम पूरा होने के बाद आपको अहंकार नहीं करना है अन्यथा आपके परिवार के सदस्य आपसे नाराज हो सकते हैं। आपको अपने निजी मामलों में भी सावधान रहना होगा। सुख-समृद्धि की प्राप्ति से आपका मन प्रसन्न रहेगा। किसी मित्र से लड़ाई-झगड़ा करने से आपको बचना होगा।

तुला | Libra
(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)

आज का दिन आपके पराक्रम में वृद्धि लेकर आएगा। अगर आपने आज किसी को उधार दिया है तो वह पैसा आपको वापस मिलने की संभावना बहुत कम है। आप अपने घर में कुछ बदलाव कर सकते हैं। आप अपनी विलासिता की कुछ वस्तुओं की खरीद पर भी चर्चा करेंगे। संपत्ति से जुड़ा कोई मामला आज आपके लिए परेशानी का सबब बन सकता है। धार्मिक आयोजनों से जुड़कर आप अच्छा नाम कमाएंगे और जरूरी काम बहुत सोच समझकर ही करें। आपको मातृ पक्ष से भी मान-सम्मान मिलने वाला है।

वृश्चिक | Scorpio
(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए मध्यम फलदायी रहने वाला है। आज परिवार में कोई शुभ कार्यक्रम होने से परिवार में खुशियां बनी रहेंगी और परिवार के सदस्यों का आना-जाना बना रहेगा। आपके सुख-समृद्धि में वृद्धि होने से आप प्रसन्न रहेंगे। पैसों के मामले में आज का दिन अच्छा रहेगा और आप खुलकर खर्च करेंगे। आज आप पिता के लिए कोई उपहार ला सकते हैं। कार्यक्षेत्र में किसी ने सुनी-सुनाई बातों पर भरोसा करने से आपको बचना होगा अन्यथा वे आपको कोई गलत सलाह दे सकते हैं। आप अपने मन की किसी इच्छा को लेकर चिंतित रहेंगे।

धनु | Sagittarius
(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए मध्यम फलदायी रहने वाला है। आज आप किसी काम में तेजी से आगे आने की सोचेंगे और अविवाहित लोगों के जीवन में नए मेहमान की दस्तक हो सकती है। रचनात्मक कार्यों के प्रति आपकी रुचि भी आज बढ़ सकती है। आज आपके लिए बेहतर होगा कि आप कोई नया काम शुरू करें और आपके कुछ काम ऐसे होंगे जो आपको मजबूरी में करने पड़ेंगे। आपका कोई लेन-देन आज आपके लिए परेशानी लेकर आ सकता है।

मकर | Capricorn
(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है

लेन-देन के मामले में आज आपको सावधानी और सतर्कता बनाए रखनी होगी अन्यथा कोई आपको धोखा दे सकता है। कार्यक्षेत्र में कोई भी फैसला आपको समय पर लेना होगा। अगर आपने समय पर कोई काम नहीं किया है तो आपके अधिकारी आपसे नाराज हो सकते हैं। अपने बढ़ते हुए खर्चों में से कुछ पर अंकुश लगाकर आज आपको बजट बनाना होगा। आज आपको दिखावा नहीं करना चाहिए और अपना काम पूरा करना चाहिए। अगर आपने ऐसा किया तो यह आपके लिए परेशानी का सबब बन सकता है। आज खेलकूद प्रतियोगिता में जीत हासिल करने से विद्यार्थी प्रसन्न रहेंगे।

कुंभ | Aquarius
(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)

करियर की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। अगर आप अपने करियर को लेकर चिंतित हैं तो अच्छी नौकरी मिलने से आपकी चिंताएं खत्म हो जाएंगी। आपके कुछ दोस्त आज आपके साथ कहीं घूमने जाने की योजना बना सकते हैं। आज आपको कोई काम बहुत सावधानी से करना होगा, नहीं तो वह खराब हो सकता है। परिवार के किसी सदस्य से आज आपकी मुलाकात हो सकती है। आपको कोई बड़ा लक्ष्य मिल सकता है और अगर आपने पहले किसी से पैसे उधार लिए थे तो वह आपसे वापस भी मांग सकता है।

मीन | Pisces
(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। आज आपको अपने पद और प्रतिष्ठा का पूरा लाभ मिलेगा और लोग आपकी बातों से प्रसन्न भी होंगे। कार्यक्षेत्र में आज आप अधिकारियों के पूरे सहयोग से अच्छा काम पूरा कर सकते हैं। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को आज कोई शुभ समाचार मिल सकता है। यदि आप व्यापार में कोई जोखिम उठाते हैं तो उसे बहुत सावधानी से लें।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया राशिफल 30अक्टूबर 2022का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।


Spaka News
Next Post

मुबारकपुर में भिड़े युकां व भाजयुमो कार्यकर्ता,खूनी झड़प में दोनों पक्षों के लोग घायल............

Spaka Newsमुबारकपुर कस्बे में राजनीतिक दलों के युवा कार्यकर्ता में खूनी झड़प का समाचार है। विरोधी पक्षों के युवा कार्यकर्ता मारपीट में लहूलुहान हुए हैं। शिकायत पर अंब पुलिस ने क्रॉस एफआईआर दर्ज की है। घटना के बाद भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने शनिवार को सिविल अस्पताल से पुलिस थाना गगरेट तक […]

You May Like