आज का राशिफल 12 फरवरी 2023 Aaj Ka Rashifal 12 February 2023 :5 राशियों पर होगी सूर्य की कृपा, बिना मांगे मिलेगा सब कुछ, पढ़ें राशिफल…………

Avatar photo Vivek Sharma
Spaka News

आज रविवार का दिन कुछ राशियों के लिए बेहद खास रहने वाला है, वहीं कुछ राशियों के जातकों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। यहां आप आज का मेष, वृषभ राशिफल, कर्क राशिफल, सिंह राशिफल, मिथुन राशिफल समेत सभी 12 राशियों का राशिफल एक क्लिक पर चेक कर सकते हैं।

यह राशिफल नाम राशि के अनुसार है या जन्म राशि के अनुसार

एस्ट्रोसेज के विशेषज्ञ ज्योतिषियों का मानना है कि दैनिक फलादेश को जन्म राशि के अनुसार देखना बेहतर है। अगर आपको जन्म राशि नहीं पता तो आप अपनी नाम राशि से भी भविष्यफल देख सकते हैं। पुराने समय में वैसे भी नाम, राशि के हिसाब से ही रखे जाते थे। कई पंडितों का मानना है कि नाम राशि, जन्म राशि के बराबर ही महत्वपूर्ण है। 

मेष | Aries
 (जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)

 

अब तक आपने काफी फिजूलखर्चा किया है, जिसके चलते कम पैसे की तंगी हो सकती है। काम भी मंदा रहेगा जिसके कारण आप परिवार के साथ समय बिता पाएंगे। कल आप अपने लाइफ पार्टनर के साथ हसीन पल गुजारेंगे। कल का दिन आपके लिए खुद को एनालाइज करने और इम्प्रुव करने का दिन रहेगा।

वृष | Taurus
(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)

जल्दबाजी में किसी नतीजे पर न पहुंचें। गलतफहमियों के चलते दोस्तों के साथ अप्रिय हालातों का सामना करना पड़ सकता है। समय का सदुपयोग करेंगे तो कुछ नया और बेहतर हासिल कर पाएंगे। शादीशुदा जोड़ों के लिए दिन ठीक नहीं रहेगा। परिवार में किसी के साथ कहासुनी हो सकती है।

मिथुन | Gemini
(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)

लंबी यात्राओं के चलते थकान और तनाव रहेगा। हालांकि इन यात्राओं से आपको लाभ ही होगा। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें, किसी रोग से पीड़ित हो सकते हैं। घर में पूजा अथवा अन्य कोई धार्मिक आयोजन भी संभव है। कल (Kal ka Rashifal) अनकमिटेड लोगों को कोई नया साथी मिल सकता है।

कर्क | Cancer
(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)

दूसरे लोग आपकी आलोचना करेंगे। शादीशुदा लाइफ में भी समस्याएं आएंगी। ऐसे वक्त में परेशान न हों बल्कि अपने जज्बातों को काबू में रखें। पैसे की बचत करना बाद में आपके काम आएगा। खर्चा कम करने का प्रयास करें, कीमती चीजें खो सकती हैं। शाम को कैंडल लाइट डिनर का आनंद लेंगे।

सिंह | Leo
(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)

ख्याली पुलाव बनाने में समय न बिताएं, बल्कि सही दिशा में एनर्जी इन्वेस्ट करें। रोज नए-नए अफेयर्स करने की आदत को बदलें, निकट भविष्य में दिक्कत हो सकती है। कोई तीसरा व्यक्ति आपके जीवनसाथी पर बुरी नजर डाल सकता है। स्वास्थ्य के लिए भी समय थोड़ा कठिन रहेगा। हमेशा परोपकार के ही मूड में न रहें वरन खुद के लिए भी टाइम निकालें।

कन्या | Virgo
(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)

छिपे हुए शत्रुओं के कारण आपकी प्रतिष्ठा पर आंच आ सकती है। व्यर्थ की चिंता न करें वरन चीजों को कैसे संभाला जाएं, यह सोचें। रियल एस्टेट में पैसा निवेश करना मुनाफा दिलाएगा। प्रेम के मोर्चे पर बाजी मार लेंगे। खाली वक्त का सदुपयोग कर अतिरिक्त पैसा कमा सकते हैं।

तुला | Libra
(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)

कल का दिन सुकून और आराम में बीतेगा। स्टूडेंट्स को थोड़ी और मेहनत करने की आवश्यकता है। मैरिड कपल्स के लिए कल (Kal ka Rashifal) का दिन शानदार और ऊर्जावान रहने वाला है। अपने काम को कल पर टालने से बचें और प्रायोरिटी सेट करें।

वृश्चिक | Scorpio
(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)

बच्चों के अच्छे प्रदर्शन के कारण आपको प्रसन्नता अनुभव होगी। पार्टनरशिप से जुड़े किसी काम में पैसा निवेश न करें। यथासंभव अनचाहे विवादों में उलझने से बचें। किसी व्यक्ति के सहयोग के चलते आपके बिगड़े काम भी बन जाएंगे। आपके दोस्त और कलीग्स आपसे कुछ ज्यादा ही उम्मीद रखेंगे जो आपको स्ट्रेस देगा।

.

धनु | Sagittarius
(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)

पैसा आने से जरूरी खरीदारी कर पाएंगे। घर में बुजुर्गों की खराब तबियत के चलते चिंताग्रस्त रहेंगे। कोई रोचक उपन्यास भी पढ़ सकते हैं। जीवनसाथी के साथ एक हसीन शाम बितेगी। दूसरों के साथ अपनी खुशी बांटेंगे। कहीं बाहर भी घूमने जा सकते हैं।

मकर | Capricorn
(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है

विदेश जाकर पढ़ाई करने का अवसर मिल सकता है। पैसे की कमी के चलते तनावग्रस्त रहेंगे। परिवार के साथ शॉपिंग करने जा सकते हैं। पूरे दिन स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। यदि किसी को प्रपोज करने का सोच रहे हैं, तो बेझिझक कर सकते हैं। समय अच्छा बना हुआ है।

कुंभ | Aquarius
(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)

कल का दिन (Kal ka Rashifal) मौज-मस्ती में बीतेगा। पुराने दोस्तों और कलीग्स के साथ मिलना-जुलना होगा। दिन की शुरुआत और अंत दोनों ही अच्छे होंगे। आप जो भी चाहेंगे, आसानी से पा लेंगे। हालांकि इसके लिए थोड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। किसी अजनबी से आंखें चार हो सकती हैं।

मीन | Pisces
(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

अपने कीमती सामान का ध्यान रखें, चोरी हो सकता है। पूरा दिन ही आनंद और उत्साह के साथ गुजरेगा। जो भी करें, धैर्यपूर्वक करें, जल्दबाजी में अपना नुकसान करवा सकते हैं। घर में किसी तरह का आयोजन या पार्टी रखेंगे। परिवारजनों के साथ समय बिताएंगे।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया राशिफल 12 फरवरी 2023 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करे..


Spaka News
Next Post

हिमाचल : कलयुगी मां ने हरिद्वार में किया मासूम का सौदा, सलाखों के पीछे पहुंचे 4 लोग, अंजाम देने से पहले बेपर्दा...........

Spaka Newsसिरमौर की कलयुगी मां ने हरिद्वार में किया दुधमुंहे बेटे का सौदा हरिद्वार के कनखल थाना क्षेत्र में तीन महीने के मासूम का आठ लाख रुपये में मां ने ही सौदा तय कर दिया। पुलिस को इसकी भनक लग गई। पुलिस ने दबिश देकर मां, नाना और बिचौलिए के […]

You May Like