आज का राशिफल 10 अक्टूबर 2021 Aaj Ka Rashifal 10 October 2021 : रविवार के दिन इन राशि वालों को होगा धन लाभ,भगवान सूर्यदेव जी की कृपा किन जातकों पर होगी

Spaka News

जानते हैं किस राशि के जातकों को लाभ होगा, किन्हें मिलेगी खुशखबरी। आज भगवान सूर्यदेव जी की कृपा किन जातकों पर होगी, कैसा रहेगा आज का दिन आइए यहां जानते हैं। रविवार 10 अक्टूबर 2021 को आपका दैनिक राशिफल कैसा रहेगा। किन्हें मिलेगी सफलता और कौन से जातक रहेंगे दिक्कत में  आइये यहां जानते हैं।

यह राशिफल नाम राशि के अनुसार है या जन्म राशि के अनुसार

एस्ट्रोसेज के विशेषज्ञ ज्योतिषियों का मानना है कि दैनिक फलादेश को जन्म राशि के अनुसार देखना बेहतर है। अगर आपको जन्म राशि नहीं पता तो आप अपनी नाम राशि से भी भविष्यफल देख सकते हैं। पुराने समय में वैसे भी नाम, राशि के हिसाब से ही रखे जाते थे। कई पंडितों का मानना है कि नाम राशि, जन्म राशि के बराबर ही महत्वपूर्ण है। 

मेष | Aries
 (जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)

अनुभवी लोगों से संपर्क  बनाकर रखे । सकारात्मक बातचीत से  विचारों को गति मिलेगी ।किसी भी चीज के लिए लालच न करेें। आपको गलत विचारों से दूर रखने का संकेत देगा।  विचारों में  नकारात्मकता न आने दें। आज आप अपनी सेहत को लेकर चिंतित रहेंगे। लेकिन मानसिक स्वास्थ्य पर ज्यादा ध्यान दें। किसी परेशानी के कारण आपके व्यवहार में कुछ चिड़चिड़ापन है, लेकिन इसके लिए आप जानकार से सहायता लें। समय रहते इस समस्या पर ध्यान दें। छात्रों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा।

वृष | Taurus
(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)

आपका भाग्य प्रबल रहेगा। कार्य क्षेत्र में शुभ फलों की प्राप्ति होगी। मां की सेवा करने से मानसिक शांति प्राप्ति होगी। सेहत को लेकर सावधान रहें। आज का दिन संकेत दे रहा है कि आज आप खूब आनंद उठाएंगे, लेकिन बेहतर यही होगा कि सुबह कुछ समय निकालकर अपने कल के शेष कार्यों को पूरा कर लें। अपने कार्यकर्म की योजना अपने परिजनों के कार्यक्रम के अनुसार ही बनाएं ताकि बाद में कोई ग़लतफ़हमी या समस्या ना आये।

मिथुन | Gemini
(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)

आज का दिन अच्छा हैं परीक्षा में सफलता मिल सकती है। घर के किसी सदस्य के सेहत में खराबी देखने को मिल सकती है।  सामाजिक कार्यो की तरफ रूचि बढेगी। प्रभु की आराधना करने से मानसिक व आत्मिक शांति मिलेगी। कार्यस्थल पर खुशखबरी मिलेगी। समय पर आप अपनी जिम्मेदारी पूरी कर पाएंगे। खानपान में सावधानी रखें। अपने मित्रों के साथ घूमने जाएंगे। जीवनसाथी से मदद मिलेगी। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति मिल सकती है।

कर्क | Cancer
(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए बहुत शुभ है, आपको वित्तीय क्षेत्र में अपने प्रयासों के चलते लाभ होगा।  आप अपने परिवार के लोगों के लिए बेहतर सामान खरीदना चाहते हैं । बस इतना ध्यान रखें कि ज्यादा खर्च न करके बचत पर ध्यान दें। आप में अति आत्मविश्वास पैदा होगा क्योंकि आपके सारे कार्य बड़ी खूबसूरती के साथ क्रियान्वयन हो रहे है। कोई निजी बातों को उजागर कर सकता है। बोलने से पहले सोच लें, अपनी बातचीत का विषय अपने और सामने वाले तक ही सीमित रखें। 

सिंह | Leo
(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)

आज आप स्वस्थ्य को लेकर चिंतित रह सकते है।  बुजुर्गो का कहना मानने से शुभ फलों की प्राप्ति होगी। आप दूसरों की देखभाल बहुत अच्छे से करते हैं लेकिन अपनी सेहत के बारे में लापरवाह हैं। इससे बहत जल्दी आपका संतुलन बिगड़ जाएगा और आप मानवता की सेवा करने का अपना लक्ष्य भी पूरा नही कर पायेंगे। खुद को तरोताजा करें।

कन्या | Virgo
(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)

रूके हुए कार्य पूरे होंगे। कानूनी मामले आगे बढ़ेंगे। अनजान लोगों से सावधान रहें। दफ्तर में किसी सहयोगी के साथ बहस हो सकती है। आज आपका रिश्तेदारों एवं मित्रों पर धन खर्च होगाा। आज किसी की बातों मे आकर कोई भी काम प्रारंभ न करें। यह करने परेशानी हो सकती है। आज कोई आध्यात्मिक प्रवृति वाला व्यक्ति आपके बचाव में आयेगा, आपका मार्गदर्शन करेगा।  आप उसकी नेक सलाह मान सकते हैं। दोपहर बाद दिन अच्छा गुजरेगा,दोस्तों के साथ समय बीतेगा । जोखिम न लें।

तुला | Libra
(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)

प्रतियोगी परीक्षा में अप्रत्याशित सफलता मिल सकती है। इस समय में आपको कार्याक्षेत्र में भी अच्छी सफलता मिलेगी। अपने पिता के साथ अच्छे संबंध बना कर रखे। मेहनत से काम करें और जमकर आनंद उठायें। दिन की शुरुआत सामान्य होगी लेकिन अंत दोस्तों और परिवार के साथ जश्न से होगा। आपकी लोगों को हंसाने की क्षमता और खुशमिजाज स्वभाव बड़ी पार्टी की मेजबानी के लिए भी उपयुक्त है।

वृश्चिक | Scorpio
(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)

स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। आज आपकी योग्यता के अनुसार ही आपको सफलता मिलेगी। आपके पिछले कुछ समय से अपने करियर तथा निजी जीवन सम्बन्धी किये गये प्रयासों का फल मिलने का समय आ गया है । ऐसा घटनाक्रम बनेगा कि आपको कोई बड़ी कामयाबी हाथ लगेगी। आपको प्रयासों और परिश्रम को आपके सीनियर ध्यान से देखेंगे और वे आपके जबरदस्त समर्थक भी बन जायेंगे। आपके विरोधी आज असहाय अनुभव करेंगे।

धनु | Sagittarius
(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)

परिवार के सदस्यों से किसी न किसी बात को लेकर मतभेद पैदा हो सकते है। आज आप अपनी मेंहनत से अपनी हर दिक्कत को आसान कर लेगे। वाहन चलाते समय सावधानी रखे। आज के दिन आपका भाग्य आपके साथ है। आज आप ऐसा भी कुछ कर सकते हैं जिसके बारे में आपने कभी सोचा भी ना हो। आपके सभी प्रयासों में भाग्य आपका साथ देगा। आपको पता है कि मेहनत से ही सफलता मिलती है ।

मकर | Capricorn
(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)

आपको किस्मत का सहयोग प्राप्त होगा। घर में खुशनुमा माहौल रहेगा। आज किसी दूसरे व्यक्ति की बातों में आकर कोई भी ऐसा काम न करें जिसमें मान सम्मान की हानि उठानी पडें। आपकी शांतिपूर्ण मन स्थिति में किसी दूसरे के सवालों से बाधा पहुंचेगी। निजी जीवन के बारे में किसी को जानकारी न दें। आपका किसी मित्र से विवाद हो सकता है। धार्मिक यात्रा सफल रहेगी।आप केवल अपने काम पर ध्यान दें ।

कुंभ | Aquarius
(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)

परिस्थियां आपके अनुकूल न होने कारण आप परेशानियों का सामना कर सकते हैं। सेहत को लेकर सावधान रहने की आवश्यकता है। सेहत खराब हो सकती है। नकारात्मक विचार न आने दे। प्रभु आराधना करने से मानसिक शांति मिलेगाी। योग-व्यायाम अपना सकते हैं।  आपका संकल्प दृढ है तथा आप आत्मविश्वास से भरे हैं। आप कम ही समय में अच्छे परिणाम प्राप्त कर पायेंगे। युवाओं को नौकरी मिल सकती है।

मीन | Pisces
(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

आपका विवाद हो सकता है।काफी दिनों के बाद किसी परिचित व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। रिश्ता तय हो सकता है।  आपके पार्टनर का व्यवहार उलझन भरा रहा है। आज का दिन आपकी सेहत के लिहाज से काफी अच्छा है। हालांकि कुछ अधिक सोचने के कारण आपको तनाव हो सकता है । बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। प्रसन्न रहेंगे। खर्च संभलकर करें। देर रात तक न जागें। कुसंगति से दूर रहें। कीमती सामानों की सुरक्षा करें।


Spaka News

16 Comments

  1. Unquestionably believe that which you stated. Your favorite justification seemed to be on the internet the simplest
    thing to be aware of. I say to you, I definitely get annoyed
    while people consider worries that they plainly don’t know about.
    You managed to hit the nail upon the top and defined
    out the whole thing without having side-effects , people can take a signal.
    Will likely be back to get more. Thanks

    References:
    https://travelersqa.com/user/monkeylamb4

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *