आज का राशिफल 29 मई 2022 Aaj Ka Rashifal 29 May 2022 : पुरानी गलतियां न दोहराएं ये जातक

Avatar photo Vivek Sharma
Spaka News

 आज ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की चतुर्दर्शी तिथि और रविवार का दिन है। चतुर्दर्शी तिथि आज दोपहर 2 बजकर 56 मिनट तक रहेगी। आज का पूरा दिन कृत्तिका नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज वट सावित्री व्रत द्वितीया सयम है, जानिए कैसा रहेगा रविवार का राशिफल..।

यह राशिफल नाम राशि के अनुसार है या जन्म राशि के अनुसार

एस्ट्रोसेज के विशेषज्ञ ज्योतिषियों का मानना है कि दैनिक फलादेश को जन्म राशि के अनुसार देखना बेहतर है। अगर आपको जन्म राशि नहीं पता तो आप अपनी नाम राशि से भी भविष्यफल देख सकते हैं। पुराने समय में वैसे भी नाम, राशि के हिसाब से ही रखे जाते थे। कई पंडितों का मानना है कि नाम राशि, जन्म राशि के बराबर ही महत्वपूर्ण है। 

मेष | Aries
 (जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)

आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। किसी नई योजना को बनाने में सफल हो सकते हैं। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। किसी जरूरी काम में जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। इस राशि के लोग अगर मीडिया के क्षेत्र में जाना चाहते हैं, तो आज का दिन श्रेष्ठ है। आपको अच्छे से अच्छा प्रदर्शन करना है, जिससे सही सराहना और काम मिल सकें। 

वृष | Taurus
(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)

आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। किस्मत का पूरा-पूरा सहयोग प्राप्त होगा। अचानक धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। कोई खास और अच्छा काम होने के योग बन रहे हैं। पहले से उधार दिया हुआ पैसा आज वापस मिल जाएगा। इस राशि के छात्रों को अपनी मेहनत का पूरा परिणाम हासिल होगा।  कॉम्पटेटिव एग्जाम से संबंधित कोई शुभ सूचना मिल सकती है। 

मिथुन | Gemini
(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। इस राशि के स्टूडेंट्स को आज आगे बढ़ने के कई मौके मिल सकते हैं। आपको काफी राहत महसूस होगी। इस राशि के लवमेट किसी हील स्टेशन घूमने का प्लान कर सकते हैं। आपका ध्यान परिवार से जुड़े मामलों पर रह सकता है। सजावट का सामान खरीदने का मन बना सकते हैं। पुरानी बातों को सुलझाकर आगे बढ़ने की कोशिश करेंगे।

कर्क | Cancer
(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। कुछ कामों में थोड़ी रुकावटें आ सकती हैं, जिससे आप थोड़े परेशान हो सकते हैं। धैर्य से काम लें। कार्यालय में अधिकारी वर्ग काम को लेकर दबाव बना सकते हैं। किसी काम में जल्दबाजी करने से बचें। इस राशि के छात्रों का आज पढ़ाई से मन विचलित हो सकता है। विवादों से बचने की कोशिश करें।

सिंह | Leo
(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)

आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। किसी खबर के कारण आपका मन थोड़ा दुखी हो सकता है। जल्दबाजी में कोई काम करने से बचें। काम में गलतियां भी हो सकती है। लेन-देन को लेकर किसी से मतभेद हो सकता है। कुछ लोगों से अनबन होने की संभावना है। जरूरत से ज्यादा खर्च हो सकता है, संभलकर रहें। जीवनसाथी को समय देंगे, जिससे आपके रिश्ते मजबूत होंगे। 

कन्या | Virgo
(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)

आज आपका दिन शानदार रहेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। कारोबार में अचानक फायदा होने के योग बन रहे हैं। सहकर्मी आज आपकी मदद के लिये तैयार रहेंगे। पैसे कमाने के नए आइडियाज मन में आयेंगे। नजदीकी लोगों को आपकी कितनी जरूरत है, आज आपको पता चल जायेगा। संतान के साथ समय बिताने से ख़ुशी मिलेगी। पुराने दोस्तों से मुलाकात कर पुरानी यादें ताजा हो जायेंगी। 

तुला | Libra
(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)

आज आपके मन में नए-नए विचार आयेंगे। आपको किसी भी तरह की कोई गलतफहमी न हो पाएं, इसके लिये सावधान रहें। बिजनेस में कुछ कठिन फैसले लेने पड़ सकते हैं। आपको छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा आ सकता है। बेहतर होगा कि अपने गुस्से पर नियंत्रण रखें। नए लोगों से मुलाकात भविष्य के लिए लाभदायक हो सकती है। कार्यों में सफलता निश्चित है। 

वृश्चिक | Scorpio
(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)

आज आपका दिन उत्तम रहेगा। जीवनसाथी के साथ ख़ुशी के पल बितायेंगे। नए लोगों के साथ जुड़ सकते हैं। आपका आत्मविश्वास बढ़ सकता है। कोई नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। जिस प्रोजेक्ट पर आप काफी मेहनत करेंगे, उसका फायदा भी मिल सकता है। इस राशि के बेरोजगार लोगों के लिए रोजगार के नए रास्ते खुलेंगे। 

धनु | Sagittarius
(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)

आज व्यावसायिक कार्यों के लिहाज़ से दिन बेहतर है। अचानक घर पर मेहमान आने से घर का माहौल खुशनुमा हो जायेगा। रुके हुए धन की प्राप्ति होगी। जीवनसाथी के सहयोग से काम बन जायेंगे। आपका खुशनुमा व्यवहार घर में रौनक का माहौल बना देगा।  इस राशि की महिलाएं शॉपिंग करने जायेंगी। कई डिजाईनर ड्रेस देखने को मिलेगी। 

मकर | Capricorn
(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है

आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा।  ऑफिस में आज सभी के साथ नॉर्मल व्यवहार करने से तालमेल बना रहेगा।  काम का बोझ बढ़ सकता है,जिससे आपको थकान महसूस हो सकती है। इस राशि के कॉमर्स के छात्रों को आज कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। बदलते मौसम का असर आपकी सेहत पर पड़ सकता है। घर से निकलते समय अपना खास ध्यान रखें। इस राशि के लवमेट के लिये आज का दिन सामान्य रहेगा। 

कुंभ | Aquarius
(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)

आज बढ़ा हुआ मनोबल आपको किसी जरूरी काम में सफलता दिलायेगा। माता-पिता के सहयोग से आपके कारोबार के क्षेत्र में वृद्धि होगी। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत रहेगी। ऑफिस में सीनियर्स आपके काम से खुश रहेंगे। इस राशि के वकीलों के लिये आज का दिन बेहतर है। कोई जरूरी केस आपके पक्ष में रहेगा।  आपका दृष्टिकोण किसी महत्वपूर्ण चीज के लिये सही रहेगा आपकी तर्क शक्ति दूसरों के लिये फायदेमंद साबित होंगी। 

मीन | Pisces
(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

 आज आपका दिन पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा। पहले से रुका हुआ काम आज अचानक पूरा हो सकता है। आर्थिक स्थिति में सुधार आयेगा। घर में किसी मित्र के आगमन से खुशी का माहौल बना रहेगा।  कोई बड़ा ऑफर मिलने से धन लाभ हो सकता है।  धन से जुड़ी चिंताएं दूर हो जाएगी। आपके बोलने के तरीकों से दूसरे लोग प्रभावित होंगे। 

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया राशिफल 29 मई 2022का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।


Spaka News
Next Post

हिमाचल : बेटी की मौत के गम में 100 फीट गहरे कुएं में कूदी महिला,पढ़े पूरी खबर

Spaka Newsकांगड़ा : पुलिस चौकी डाडासीबा के अंतर्गत जदामण गांव में एक 28 वर्षीय महिला अपने घर के समीप बने 100 फुट गहरे कुएं में गिर गई, जिसे समय रहते दमकल विभाग की मदद से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इस घटना में घायल महिला को डाडासीबा सिविल अस्पताल में […]

You May Like