राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। राशिफल एक प्रकार का ज्योतिषीय विश्लेषण होता है जिसमें एक व्यक्ति के जन्म की तिथि, समय और स्थान के आधार पर उनके भविष्यफल का विवरण प्रदान किया जाता है। यह विश्लेषण व्यक्ति की राशि के आधार पर किया जाता है और उनके जीवन में आने वाली संभावित घटनाओं, स्वास्थ्य, प्रेम, व्यवसाय, आर्थिक स्थिति आदि के बारे में जानकारी प्रदान करता है। राशिफल में दिये गये फलादेश को जन्म राशि के अनुसार देखना बेहतर है। अगर आपको अपनी जन्म राशि नहीं पता तो आप अपनी नाम राशि से भी भविष्यफल देख सकते हैं।
यह राशिफल नाम राशि के अनुसार है या जन्म राशि के अनुसार
एस्ट्रोसेज के विशेषज्ञ ज्योतिषियों का मानना है कि दैनिक फलादेश को जन्म राशि के अनुसार देखना बेहतर है। अगर आपको जन्म राशि नहीं पता तो आप अपनी नाम राशि से भी भविष्यफल देख सकते हैं। पुराने समय में वैसे भी नाम, राशि के हिसाब से ही रखे जाते थे। कई पंडितों का मानना है कि नाम राशि, जन्म राशि के बराबर ही महत्वपूर्ण है।
मेष | Aries
(जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)
किसी योजना पर काम करने के लिए अच्छा दिन है। अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित रखने का एकमात्र उपाय यह है, कि सकारात्मक रहें। इससे आप खुद में नई ऊर्जा और आत्मविश्वास महसूस करेंगे। समाज में सम्मान बना रहेगा। पति-पत्नी के बीच चली आ रही गलतफहमी खत्म होगी। घर-परिवार में सुखद माहौल बना रहेगा। बिजनेस के मामलों में कुछ दिक्कतें रहेंगी। सूझबूझ और दूरदर्शिता से काम लें। बिजनेस के काम करने के तरीको में बदलाव होगा। जिससे वहां का सकारात्मक माहौल बनेगा। कोई ऑफिशियल लंबी यात्रा का भी प्रोग्राम बन सकता है।
वृष | Taurus
(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)
इस समय अपने लक्ष्य और योजनाओं को कार्य रूप देने का अनुकूल समय है। धार्मिक और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े कार्यों में आपका रुझान बढ़ेगा। संतान से संबंधित खुशखबरी मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। दांपत्य संबंधों में मधुरता रहेगी। युवा वर्ग प्रेम संबंधों में पड़कर अपने करियर के साथ किसी तरह का समझौता न करें। इस समय व्यवसाय संबंधी वर्तमान गतिविधियों पर ही ध्यान दें। नए कार्य की शुरुआत के लिए समय अनुकूल नहीं है। नौकरीपेशा लोगों को महत्वपूर्ण उपलब्धि मिलने की संभावना है। अपने कार्य पर फोकस करें।
मिथुन | Gemini
(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)
व्यवस्थित दिनचर्या रहने से मानसिक और शारीरिक रूप से अपने तनावमुक्त महसूस करेंगे। पारिवारिक समस्या का समाधान मिलेगा। अपनी अन्य गतिविधियों पर भी ध्यान दे पाएंगे। सामाजिक गतिविधियों में भी अपना योगदान दें। घर में मेहमानों के आने से वातावरण खुशनुमा और सकारात्मक बनेगा। युवाओं की दोस्ती प्रेम संबंधों में बदल सकती है। व्यवसाय में मार्केटिंग और एडवर्टाइजमेंट संबंधी गतिविधियों को और अधिक बढ़ने की जरूरत है। इससे विस्तार संबंधी योजनाओं को बल मिलेगा। किसी तरह की साझेदारी करने के लिए समय अनुकूल है। नौकरीपेशा लोगों को मन मुताबिक ट्रांसफर संबंधी खुशखबरी मिल सकती है।
कर्क | Cancer
(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)
आज कड़ी मेहनत और परीक्षा का समय है। कार्य क्षमता और वरिष्ठ लोगों के सानिध्य में आप अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में सफल रहेंगे। पारिवारिक गतिविधियों में अपना योगदान देने से उचित व्यवस्था रहेगी। कारोबार में विस्तार या बदलाव संबंधी लिए फैसले सकारात्मक रहेंगे। इनकम बेहतर होगी। फिलहाल मार्केटिंग के कामों को स्थगित रखकर कार्यक्षेत्र में ही अपना समय लगाएं। नौकरी में किसी तरह के परिवर्तन या तबादले की स्थिति बन रही है। वैवाहिक जीवन सुखद व्यतीत होगा। तथा मनोरंजन और आमोद-प्रमोद में भी समय व्यतीत होगा। लेकिन साथ ही पारिवारिक जिम्मेदारियां भी बढ़ेगी
सिंह | Leo
(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)
कोई भी नकारात्मक स्थिति बनने पर आपको उचित मार्गदर्शन मिलने से समस्या हल हो जाएगी। घर में उचित व्यवस्था बनाए रखने की कोशिश कामयाब होगी। विद्यार्थियों को अध्ययन या अनुसंधान संबंधी कार्यों में उचित परिणाम हासिल होंगे। पिछले कुछ समय से व्यवसाय में चल रही मेहनत का अच्छा मुनाफा मिलने वाला है। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट से जुड़े व्यवसाय सफल रहेंगे। रुकी हुई पेमेंट भी मिल सकती हैं। नौकरीपेशा लोगों को अपनी कार्यप्रणाली में कुछ परिवर्तन करने की जरूरत है। वैवाहिक संबंधों में नजदीकी रहेंगी। परिजनों के बीच आपसी सामंजस्य रहेगा। एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर रखने से बचें।
कन्या | Virgo
(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)
कुछ उपलब्धियां आपके समक्ष आ सकती हैं। अमल करने से पहले बुजुर्गों और वरिष्ठ व्यक्तियों की सलाह व मार्गदर्शन पर जरूर अमल करें। इससे आप कोई भी निर्णय लेने में आसानी महसूस करेंगे। इस समय महत्वपूर्ण यात्रा का भी प्लान बन सकता है। अपने व्यवसायिक संपर्क सूत्रों के साथ मेलजोल रखें। नया ऑर्डर या डील फाइनल हो सकती है। अपने कोई भी महत्वपूर्ण प्लान को दूसरों के साथ शेयर न करें। आपके कार्यों का कोई और व्यक्ति फायदा उठा लेगा। ऑफिशियल गतिविधियां व्यवस्थित बनी रहेगी। पारिवारिक वातावरण सुखद और शांतिपूर्ण रहेगा। युवा प्रेम प्रसंगों और मीडिया में समय खराब न करें।
तुला | Libra
(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)
धर्म-कर्म तथा अध्यात्म के प्रति बढ़ता हुआ आपका विश्वास आपको शांति और सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करेगा। किसी नजदीकी संबंधी की समस्या दूर करने में आपका योगदान रहेगा। इससे आपको खुशी मिलेगी। बच्चे भी इस समय पूर्ण रूप से अनुशासित तथा पढ़ाई के प्रति एकाग्र रहेंगे। आज कार्यक्षेत्र में फोन कॉल को नजरअंदाज न करें। महत्वपूर्ण सूचना मिल सकती है। मार्केटिंग संबंधी कार्यों में रुकावटें रहेंगी, लेकिन परेशान होने की बजाय धैर्य रखें। सरकारी नौकरीपेशा लोगों को विशेष अधिकार और जिम्मेदारी मिल सकती है। इस कारण काम को ज्यादा समय देना पड़ सकता है। वैवाहिक संबंधों को मधुर बनाने के लिए एक दूसरे को उपहार देना अच्छा रहेगा। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी।
वृश्चिक | Scorpio
(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)
दिन का कुछ समय बड़े लोगों के सानिध्य में बीताएं। उनका मार्गदर्शन लें। इससे मानसिक और आत्मिक सुकून मिलेगा। अधिकतर काम योजनाबद्ध तरीके से पूरे हो जाएंगे। प्रॉपर्टी संबंधित खरीद-फरोख्त के कार्य भी पूरे हो सकते हैं । व्यवसाय संबंधित समस्या दूर करने में सफलता मिलेगी। रुकी हुई या फंसी हुई पेमेंट हासिल करने के लिए उत्तम समय है। नया ऑर्डर या डील फाइनल हो सकती है। अपनी योजना दूसरों से शेयर न करें। सरकारी नौकरीपेशा लोगों को पब्लिक संबंधी कामों में परेशानी आ सकती है। दांपत्य जीवन में एक दूसरे के लिए प्रेम और सम्मान की भावना रखें। नजदीकियां बढ़ेंगी। प्रेम संबंधों को विवाह में बदलने के योग हैं।
धनु | Sagittarius
(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)
दिन का ज्यादातर समय आपको धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में व्यस्त रखेगा। अपने कामों को जितना मन लगाकर और मेहनत से करेंगे, उसी के हिसाब से आपको अच्छे नतीजे भी मिल जाएंगे। मानसिक सुकून रहेगा। अपने व्यक्तिगत कार्यों पर उचित ध्यान दे पाएंगे। कार्यस्थल पर दूसरों पर निर्भर रहने की बजाय खुद ही व्यवस्था बनाकर रखें। अपनी उपस्थिति अनिवार्य रखें। किसी प्रकार की गलतफहमियां होने से नुकसान हो सकता है। नौकरीपेशा लोग अपने काम समय पर पूरे करें, वरना अधिकारियों से संबंध बिगड़ सकते हैं। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। पारिवारिक व्यवस्था उत्तम रहेगी। प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी।
मकर | Capricorn
(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)
आज व्यक्तिगत और करियर संबंधित अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है, हालांकि कुछ परेशानियां भी रहेंगी। इसके बावजूद आप अपनी संतुलित सोच द्वारा समाधान भी निकाल लेंगे। भावनाओं की बजाय व्यावहारिक नजरिया आपकी तरक्की में मददगार रहेगा। व्यवसायिक कार्यप्रणाली में बदलाव करने के लिए अनुकूल समय नहीं है। कारोबार से संबंधित कोई निर्णय लेते समय परिवार वालों की सलाह जरूर लें। निश्चित ही आपको उचित समाधान मिलेगा। पार्टनरशिप में सहयोगी की मदद से लाभ की योजनाओं से जुड़ने का अवसर बनेगा। पारिवारिक वातावरण सुखद और व्यवस्थित रहेगा। एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर का बुरा असर परिवार पर पड़ सकता है। इस बात का ध्यान रखें।
कुंभ | Aquarius
(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)
कोई पारिवारिक या व्यक्तिगत समस्या चल रही है तो मित्र की मदद से उसका समाधान मिल जाएगा। धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में भी समय व्यतीत होगा। आप बहुत सुकून और शांति महसूस करेंगे। युवाओं को करियर संबंधी शुभ सूचना मिल सकती है। व्यवसायिक स्थिति सामान्य रहेगी। मार्केटिंग और प्रोडक्ट्स संबंधी गतिविधियों में सुधार लाने की जरूरत है। फैक्ट्री, कारखाना, मैन्युफैक्चरर संबंधी कार्यों में अधिक मुनाफा मिलने की उम्मीद है। साझेदारी के मामलों में किसी तरह का निवेश करना ठीक नहीं है।व्यस्तता के बावजूद घर परिवार के लिए कुछ समय जरूर निकालें और आपसी विचार साझा करें। प्रेम संबंधों में भी एक दूसरे के प्रति सम्मान की भावना रखना जरूरी है।
मीन | Pisces
(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)
आज किसी समारोह या पार्टी में व्यस्त रहेंगे। उपयोगी जानकारियां मिल सकती हैं। युवाओं को इंटरव्यू में सफलता मिलने की उम्मीद है। योग्यता और सूझबूझ से लिए गए निर्णय के सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। अपने व्यवसाय में पूरे ध्यान और मेहनत से काम करना जरूरी है। निकट भविष्य में आपको इसके अच्छे परिणाम मिलेंगे। मीडिया, कंप्यूटर आदि से जुड़े व्यवसाय में नए अवसर मिलेंगे। टैक्स से संबंधित काम उलझ सकता है, सावधान रहें। नौकरी में महत्वपूर्ण कार्यभार मिलने की संभावना है। पारिवारिक सुख-शांति बनी रहेगी। अचानक ही किसी पुराने मित्र से मुलाकात सारे तनाव को दूर करेगी।
उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया राशिफल 23 फ़रवरी 2025 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करे..
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। spaka.in इसकी पुष्टि नहीं करता