हिमाचल के मंडी जिला में आया 3.7 तीव्रता का भूकंप, समय सुबह 8 बजकर 42 मिनट

Spaka News

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में रविवार सुबह 8:42 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.7 मापी गई और इसका केंद्र सुंदरनगर के कियारी क्षेत्र में स्थित था। हालाँकि, भूकंप की तीव्रता कम होने के कारण जान-माल के किसी नुकसान की खबर नहीं है। भूकंप का झटका हल्का था, लेकिन कुछ सेकंड के लिए कंपन महसूस हुआ। सुंदरनगर, करसोग, बल्ह और आसपास के इलाकों में भी हल्की हलचल दर्ज की गई। प्रशासन ने स्थिति पर नजर बनाए रखी है और लोगों से घबराने की जरूरत नहीं होने की अपील की है।


Spaka News