आज का राशिफल 2 जून 2024, Aaj Ka Rashifal 2 June 2024 : आज इन राशियों के सभी संकट हर लेंगे हनुमान जी, मिलेगी कोई खुशखबरी, जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन…

Avatar photo Vivek Sharma
Spaka News

राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। राशिफल एक प्रकार का ज्योतिषीय विश्लेषण होता है जिसमें एक व्यक्ति के जन्म की तिथि, समय और स्थान के आधार पर उनके भविष्यफल का विवरण प्रदान किया जाता है। यह विश्लेषण व्यक्ति की राशि के आधार पर किया जाता है और उनके जीवन में आने वाली संभावित घटनाओं, स्वास्थ्य, प्रेम, व्यवसाय, आर्थिक स्थिति आदि के बारे में जानकारी प्रदान करता है। राशिफल में दिये गये फलादेश को जन्म राशि के अनुसार देखना बेहतर है। अगर आपको अपनी जन्म राशि नहीं पता तो आप अपनी नाम राशि से भी भविष्यफल देख सकते हैं।

यह राशिफल नाम राशि के अनुसार है या जन्म राशि के अनुसार

एस्ट्रोसेज के विशेषज्ञ ज्योतिषियों का मानना है कि दैनिक फलादेश को जन्म राशि के अनुसार देखना बेहतर है। अगर आपको जन्म राशि नहीं पता तो आप अपनी नाम राशि से भी भविष्यफल देख सकते हैं। पुराने समय में वैसे भी नाम, राशि के हिसाब से ही रखे जाते थे। कई पंडितों का मानना है कि नाम राशि, जन्म राशि के बराबर ही महत्वपूर्ण है। 

मेष | Aries
 (जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)

मेष राशि के लोगों के लिए आज का दिन शुभ है और भाग्‍य आपका साथ देगा। जीवन के सभी क्षेत्रों में प्रगति की दिशा में आगे बढ़ेंगे। योजनाओं से संबंधित प्रस्तावों को मंजूरी दी जाएगी। भुगतान मिलने के बाद आप व्यवसायिक कार्यक्रम को आगे बढ़ाएंगे। आपको कमाई के उम्दा अवसर मिलते रहेंगे। घटनाएं आपके अनुकूल रहेंगी।

 

वृष | Taurus
(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)

वृष राशि के लोगों को आर्थिक लाभ होगा और आज आपको कोई बड़ा प्रस्‍ताव मिलेगा। किसी के बहकावे में न आएं। शाम से लेकर रात तक किसी सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने का आपको अवसर प्राप्‍त होगा। आज के दिन आपको अपनी सेहत पर ध्‍यान देने की जरूरत है। खराब खान-पान से बचें और आलस्य का भी त्याग करें। किसी भी वस्तु की अधिकता हानिकारक हो सकती है।

मिथुन | Gemini
(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)

मिथुन राशि के लोगों के लिए आज का दिन शुभ है और आज आप कोई जरूरी योजना आरंभ कर सकते हैं। इसके सफलतापूर्वक पूरा होने में एक साल लग सकता है। आर्थिक लाभ की उम्मीद कर सकते हैं। आपके धन में वृद्धि के योग हैं और आपको पैसों के मामले में फालतू खर्च से बचने की सलाह है। वित्तीय मामलों की अनदेखी न करें। फिलहाल ज़मीन जायदाद के लिए निवेश करना आपके लिए शुभ रहेगा।

कर्क | Cancer
(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)

कर्क राशि के लोगों के लिए आज का दिन खुशियों से भरा होगा। आपको लाभ होगा और आपका मन प्रसन्‍न होगा। विलासितापूर्ण माहौल का लुफ्त उठाएंगे। बड़ी मात्रा में पैसा हाथ में आने से आप संतुष्टि महसूस करेंगे। रात्रि में कुछ जरूरी लोगों पर आपका खर्च हो सकता है। ध्‍यान दें और अपने ऊपर नियंत्रण रखें।

सिंह | Leo
(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)

 सिंह राशि के लोगों का भाग्‍य साथ देगा और आज आपको हर तरफ से पूरी तरह से हर प्रकार का सहयोग प्राप्‍त होगा आप विभिन्न कार्यों में सक्रियतापूर्वक भाग लेंगे। आप अपने संसाधनों को एकजुट करने में सफल रहेंगे। सायंकाल का समय अध्यात्म में बीतेगा और आपके लिए लाभ के योग बन रहे हैं। रात में कोई तोहफा या सरप्राइज आपको मिल सकता है।

कन्या | Virgo
(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)

कन्या राशि के लोगों को लाभ होगा और आप एक परियोजना को पूरा करने में सफल रहेंगे। किसी महान व्यक्ति के हस्तक्षेप से पारिवारिक विवाद का समाधान हो जाएगा। आपकी रचनात्मक क्षमता बढ़ेगी। परिस्थितियों का आकलन करें और फिर दिल और दिमाग की बात सुनकर फैसला लें। आर्थिक मामलों में भाग्य आपका साथ देगा।

तुला | Libra
(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)

तुला राशि के लोगों को लाभ होगा। आपके धन में वृद्धि होगी। आपके लिए भाग्‍यशाली दिन है और आपके कार्य सफल होंगे। आपके जीवन में परेशानियां हो सकती हैं। आप जीवन में तीन भूमिकाएं निभाएंगे। बेहतर होगा कि हर भूमिका को अलग-अलग रखें, उन्हें आपस में मिलाएं नहीं, अन्यथा आप संशयग्रस्त हो जाएंगे। सायंकाल का समय मनोरंजन में व्यतीत होगा।

वृश्चिक | Scorpio
(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)

 

वृश्चिक राशि के लोगों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। शारीरिक और मानसिक रूप से परेशान होने के बावजूद आप जो भी कार्य साहस के साथ करेंगे, उसमें सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र और परिवार में कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। इनका सामना आप साहस के साथ करेंगे और विजेता बनकर उभरेंगे। आपके धन में वृद्धि के योग हैं आपका भाग्‍य साथ देगा।

धनु | Sagittarius
(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)

धनु राशि के लोगों को लाभ होगा। सेहत और वित्तीय संसाधनों पर ध्यान देने की जरूरत है। दूसरे लोगों के कार्य के लिए ज्यादा वक्त और ऊर्जा बर्बाद न करें। आपको काफी दौड़भाग करनी पड़ सकती है। आज समाज में भी आपका महत्व बढ़ेगा। मूड में उतार-चढ़ाव पर नज़र रखें। आपके धन में वृद्धि के योग हैं और आपको भाग्‍य का साथ मिलेगा।

मकर | Capricorn
(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है

मकर राशि के लोगों को आर्थिक लाभ होगा और आज आप कुछ बदलाव के बारे में सोच रहे हैं। आज आप किसी कठिन दौर से गुज़र सकते है। आज आप किसी मामले में बड़ी सच्‍चाई का सामना करेंगे और शाम के वक्‍त किसी बात को लेकर आपके मन में घबराहट हो सकती है। सच्चाई का सामना करेंगे और आपके समक्ष भावनात्मक समस्याएं भी आएंगी।

कुंभ | Aquarius
(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)

कुंभ राशि के लोगों को आर्थिक लाभ होगा और रुके कार्य पूर्ण होंगे। अन्तर्मन की पुकार को सुनें तो कोई फैसला करें। हर मामले में अतिवादी से बचें। जीवन के कड़वे अनुभवों से सबक सीखें। अतीत को भूलकर वर्तमान में कदम आगे बढ़ाएं। आज आपके कार्यक्षेत्र में अप्रत्याशित बदलाव की संभावना है। आपके धन में वृद्धि के योग हैं।

मीन | Pisces
(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

मीन राशि के लोगों को आर्थिक लाभ होगा। जो उम्मीदें संजो रखी हैं, उनके पूरा न होने पर आप खिन्न रहेंगे। निजी संबंधों के कुछ मामलों में विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। एक बात आज विशेष रूप से नोट कर लें कि जीवन में जब भी आपको आवश्यकता पड़ेगी तब आपके काम आपके दोस्‍त ही आएंगे।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया राशिफल 2 जून 2024 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करे..


Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। spaka.in इसकी पुष्टि नहीं करता ।


Spaka News
Next Post

अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, 1 की मौत, 2 गंभीर रूप से घायल

Spaka Newsराजधानी शिमला में जुन्गा-छलंडा-पीरन सड़क पर दर्दनाक हादसा पेश आया है, यहां एक कार सड़क से लुढ़क कर खाई में जा गिरी। हादसे में एक व्यक्ति की जान चली गई है। इसके अलावा 2 लोग जख्मी हुए है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया है।हादसे में मृतक […]

You May Like