आज का राशिफल 18 सितंबर 2022 Aaj Ka Rashifal 18 September 2022 : सभी राशि वालों के लिए खास होने जा रहा है रविवार का दिन . जानते हैं आज का राशिफल 

Avatar photo Vivek Sharma
Spaka News

आज का राशिफल, 18 सितंबर दिन रविवार को चंद्रमा का संचार मिथुन राशि में होगा। जबकि आज मृगशिरा और आर्द्रा नक्षत्र का प्रभाव बना रहेगा। ऐसे में आज का दिन मिथुन और कर्क राशि के लोगों के लिए लाभप्रद रहेगा। देखिए मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा। किन-किन राशियों को मिलेगा आज भाग्य का भरपूर साथ।

यह राशिफल नाम राशि के अनुसार है या जन्म राशि के अनुसार

एस्ट्रोसेज के विशेषज्ञ ज्योतिषियों का मानना है कि दैनिक फलादेश को जन्म राशि के अनुसार देखना बेहतर है। अगर आपको जन्म राशि नहीं पता तो आप अपनी नाम राशि से भी भविष्यफल देख सकते हैं। पुराने समय में वैसे भी नाम, राशि के हिसाब से ही रखे जाते थे। कई पंडितों का मानना है कि नाम राशि, जन्म राशि के बराबर ही महत्वपूर्ण है। 

मेष | Aries
 (जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए कुछ खास होने वाला है। अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए आप बहुत सारा पैसा खर्च कर सकते हैं, जो भविष्य में आपके लिए अच्छे लाभ भी लाएगा। आज आपको कुछ घरेलू समस्याओं से मुक्ति मिलेगी, क्योंकि इसमें वरिष्ठ सदस्य आपकी मदद करेंगे। आज जैसे-जैसे अध्यात्म के प्रति आपकी रुचि बढ़ेगी, आप धार्मिक कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से भाग लेंगे।

वृष | Taurus
(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए परेशानियों से भरा रहेगा। अगर आप कोई जमीन, वाहन आदि खरीदने-बेचने की योजना बना रहे हैं तो उसमें आपको सावधानी बरतनी होगी, नहीं तो आपके साथ धोखाधड़ी हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपके सहकर्मी आपकी मदद करेंगे, लेकिन फिर भी आपका काम समय पर पूरा नहीं हो पाएगा। आज आप मानसिक तनाव से परेशान रहेंगे, जिससे आप घरवालों पर गुस्सा भी निकाल सकते हैं, लेकिन आपको ऐसा करने से बचना होगा।

मिथुन | Gemini
(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)

सरकारी नौकरी में लगे लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा, क्योंकि प्रमोशन या वेतन वृद्धि जैसी कोई जानकारी उन्हें सुनने को मिल सकती है। आर्थिक स्थिति पहले की तुलना में मजबूत होगी और व्यापार करने वाले लोगों को लाभ के अवसर मिलते रहेंगे, जिस पर आप अच्छा लाभ कमा पाएंगे। आज आपको कोई काम भाग्य के भरोसे नहीं छोड़ना है नहीं तो आगे चलकर यह आपके लिए परेशानी का सबब बन सकता है इसलिए सावधान रहें। विद्यार्थी आज किसी खेल प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं।

कर्क | Cancer
(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपका मन प्रसन्न रहेगा और आपके वरिष्ठ सदस्यों और अधिकारियों के प्रोत्साहन से आपका मनोबल ऊंचा रहेगा। अगर आप स्वास्थ्य संबंधी कुछ समस्याओं से गुजर रहे थे तो आज आपको उनसे काफी हद तक निजात मिलने के योग नजर आ रहे हैं। पैसों से जुड़े मामलों में आज का दिन पहले से बेहतर रहेगा, क्योंकि आज आप अपने कुछ कर्जों को चुकाने में सफल रहेंगे। कारोबारियों को आज कुछ बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है।

सिंह | Leo
(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए मध्यम फलदायी रहने वाला है। कोर्ट से जुड़े किसी मामले में आपको परेशानी हो सकती है, जिसके लिए आप अपने भाइयों से मदद ले सकते हैं। शत्रु क्षेत्र में आप पर हावी होने की पूरी कोशिश करेंगे, जिनसे बचने के लिए आप अपनी चतुर बुद्धि का प्रयोग करके ही बाहर निकल पाएंगे, जो लोग शेयर बाजार,सट्टा बाजार अथवा प्रॉपर्टी आदि में निवेश करते हैं,तो उनके लिए आज दिन बेहतर रहने वाला है। आपकी वाणी की सौम्यता आपको मान सम्मान दिलाएगी।

कन्या | Virgo
(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए व्यस्त रहने वाला है। संतान के किसी कार्य को लेकर भागदौड़ में लगे रहेंगे और कार्यक्षेत्र में भी आज अत्यधिक काम होने के कारण आप व्यस्त रहेंगे।आज आपको कुछ नए लोगों से मिलने का मौका मिल सकता है, जो आपके लिए कोई अच्छी योजना लेकर आएंगे। बिजनेस करने वाले लोग अपनी किसी योजना में बदलाव करके फिर से शुरुआत कर सकते हैं, जिससे उन्हें भविष्य में अच्छा मुनाफा होगा।

तुला | Libra
(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)

आज आलस्य के कारण आप अपना कोई काम समय पर पूरा नहीं कर पाएंगे, जिससे आपका काम खराब हो सकता है। सेहत के मामले में आपको लापरवाह होने से बचना होगा। अगर आपको कोई समस्या है तो डॉक्टर से जरूर सलाह लें। जीवनसाथी की मदद से आप कोई निवेश करेंगे, जिससे आपको भविष्य में अच्छा लाभ मिलेगा। आपको अपने भाइयों से कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। व्यापार करने वाले लोगों को धन लाभ मिलने से प्रसन्नता होगी।

वृश्चिक | Scorpio
(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए किसी भी अन्य दिन से बेहतर रहने वाला है। घर और बाहर दोनों जगह आप पर जिम्मेदारियां आने से मन अशांत रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपका दबदबा बना रहेगा। आप किसी काम को पूरी मेहनत से पूरा करेंगे और अधिकारी भी आपसे प्रसन्न रहेंगे। विद्यार्थी किसी प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे थे तो उसमें अच्छा प्रदर्शन करेंगे और सफलता मिलेगी। बिजनेस में आज कोई बड़ा ऑर्डर मिलने से आपको खुशी होगी।

धनु | Sagittarius
(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)

भाग्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आप कोई नया काम शुरू करेंगे और आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा, जिससे वह बहुत अच्छा चलेगा।जीवनसाथी के साथ आपके झगड़े से आपका मन अशांत रहेगा। आप अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव कर सकते हैं, जिससे आप किसी अच्छे काम को कल के लिए टाल सकते हैं, लेकिन आपको ऐसा करने की जरूरत नहीं है। कार्यक्षेत्र में भी आपको सकारात्मक रवैया अपनाना होगा, नहीं तो लोग किसी बात को लेकर परेशान होंगे।

मकर | Capricorn
(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है

आज का दिन आपके लिए खुशियां लेकर आएगा। कार्यक्षेत्र में यदि किसी समस्या का सामना करना पड़ रहा है तो उसका समाधान हो सकता है। यदि आपको स्थान परिवर्तन करना पड़े,तो अवश्य करें, क्योंकि यह आपके लिए फायदेमंद रहने वाला है, लेकिन आज आपको स्वास्थ्य संबंधी कोई परेशानी हो सकती है, जिसमें आपको लापरवाही नहीं करनी है। व्यापारिक मामलों के सुलझने से आप प्रसन्न रहेंगे और पैसों का लेन-देन सोच-समझकर करेंगे। बेरोजगार व्यक्तियों को अपने मित्र की मदद से रोजगार मिल सकता है।

कुंभ | Aquarius
(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)

पैसों से जुड़े मामलों में आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानी लेकर आ सकता है। आज कुछ परेशानियां आपके लिए सिरदर्द बनेंगी। आज आपको कुछ पैसे उधार भी लेने पड़ सकते हैं। मन में आज किसी बेचैनी के कारण आप अपने किसी परिजन से कुछ गलत भी बोल सकते हैं। व्यापार में चल रही योजनाओं में आप कुछ बदलाव कर सकते हैं, जिससे आपके साथी को बुरा लग सकता है। आज आपको किसी निवेश के बारे में बहुत सोच समझकर विचार करना होगा अन्यथा बाद में आपको उसका नुकसान उठाना पड़ सकता है।

मीन | Pisces
(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए थोड़ा उलझन भरा रहेगा। अपनी कुछ योजनाओं के ठप होने से आप परेशान रहेंगे। यदि आप यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं तो आपको वाहन बहुत सावधानी से चलाना होगा अन्यथा कोई दुर्घटना हो सकती है। बिना पूछे किसी को सलाह न दें और बहस में पड़ने से बचें। किसी में निवेश का अच्छा लाभ आपको मिल सकता है। यदि आप परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित थे तो आज उनमें सुधार हो सकता है। परिजनों के बीच चल रही लड़ाई खत्म होगी।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया राशिफल 18 सितंबर 2022का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।


Spaka News
Next Post

हिमाचल : निजी बस चालकों की लापरवाही एक युवक पर पड़ी भारी, PGI में जिंदगी और मौत से लड़ रहा जंग.........

Spaka Newsसुंदरनगर- मंडी रूट पर चलने वाली निजी बस चालकों की मनमानी आम जनता की जान पर भारी पड़ती हुई नजर आ रही है। ऐसे ही एक ताजा मामले में रूट पर चलने वाले निजी बस चालकों की लापरवाही एक युवक की जान पर भारी पड़ी है। युवक पिछले 3 […]

You May Like