बेटे और उसके दोस्त पर लगाया सोने का हार चोरी का आरोप
किशनपुरा निवासी महिला ने पांवटा थाने में दर्ज करवाया मामला
पुलिस थाना के एक युवक ने अपने ही घर में चोरी की वारदात को अंजाम दे डाला। एक बेटे ने दोस्त के साथ चोरी की साजिश बनाई। इसके बाद मां का सोने का हार (Gold Necklace) लेकर रफूचक्कर हो गया। पुलिस ने आरोपी की मां की शिकायत पर मामला कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
उपमंडल के किशनपुरा गांव की रहने वाली महिला पूनम देवी पत्नी राजेंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके बेटे ने किशनपुरा गांव के रहने वाले अमन कुमार के साथ मिलकर घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। दोनों सोने के हार को चोरी करने के बाद घर से फरार हो गए है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 380,34 IPC के तहत मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।










