रहस्यमयी परिस्थितियों में घर से लापता युवक का जंगल में मिला कंकाल,मां ने कपड़ों से उसकी पहचान की….

Avatar photo Spaka News
Spaka News

ऊना। हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां उपमंडल अंब के जंगल में एक नर कंकाल मिला है। कंकाल मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने कंकाल के अवशेषों को कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

8 अप्रैल से लापता था युवक

बताया जा रहा है कि यह नर कंकाल पिछले डेढ़ महीने से घर से रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता हुए युवक का है। मृतक की मां ने कपड़ों से उसकी पहचान की है।

जंगल में नाले से मिला कंकाल

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, उपमंडल अंब की ग्राम पंचायत मन्दोली में स्थित मथेहड़ गांव के घने जंगल से निकल रहे एक गहरे नाले में चल रहे पानी में यह कंकाल बरामद हुआ है।बताया जा रहा है कि सुबह के समय एक व्यक्ति पशुओं के लिए चारा लाने के लिए उक्त नाले से होकर गुजर रहा था। इस दौरान उसे नाले में कंकाल दिखाई दिया, जिसे देखकर वह घबरा गया।इसके बाद उसने तुरंत इस बात की सूचना पंचायत प्रतिनिधियों को दी। उन्होंने सूचना मिलते ही इस बाबत पुलिस को सूचित किया। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने कंकाल के अवशेषों को अपने कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी।

मां ने की बेटे की शिनाख्त

बतायाा जा रहा है कि यह नर कंकाल जिला ऊना के रहने वाले 24 साल के अमित कुमार का है। मृतक की मां संगीता देवी ने उसके पहने हुए कपड़ों से उसकी शिनाख्त की है।

मानसिक रूप से था परेशान

परिजनों ने बताया कि अमित बचपन से ही मानसिक रूप से परेशान था। वह अक्सर क्षेत्र में आयोजित होने वाले भंडारों में चला जाता था। मगर वापिस घर भी आ जाता था। इस बार भी उन्हें लगा कि शायद वो कहीं भंडारे में गया होगा और घर लौट आएगा।

नहीं पता चला मौत का कारण

मामले की पुष्टि करते हुए SHO अंब गौरव भारद्वाज ने बताया कि नर कंकाल के अवशेषों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया है। शुरुआती जांच में माना जा रहा है कि युवक की मौत ढांक से नीचे नाले में गिरने के कारण हुई है। मगर मौत के असली कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा।


Spaka News
Next Post

हिमाचल सरकारी कर्मचारी ने लगा दी नदी में छलांग,कोई सुराग नहीं............

Spaka Newsचंबा: हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा में एक व्यक्ति ने रावी नदी में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली हुई है। घटना सोमवार देर शाम की बताई जा रही है।  हलांकि मुख्य कारणों की कोई जानकारी स्पष्ट नहीं हो पाई है। लेकिन युवक ने रात को करीब 10 बजे बालू […]

You May Like