अंबेडकर नगर के संतोष कुमार आत्महत्या पर बोली बहन- मेरा भाई खुद से नहीं मरा, उसे मारा गया है

Spaka News

गत दिनों नगर परिषद सुंदरनगर के अंबेडकर नगर में हुए एक व्यक्ति की मौत मामले में परिजनों ने सवाल खड़े कर दिए हैं। इस संदर्भ में एसपी मंडी को शिकायत सौंपकर न्याय दिलाने की मांग की है।

मृतक संतोष कुमार की बहन सीमा देवी का कहना है कि उसके भाई ने आत्महत्या नहीं की है, बल्कि उसकी हत्या की गई है। उन्होंने एसपी को सौंपी गई शिकायत में इस मामले की गहनता से जांच करने की मांग की है, ताकि सच्चाई सबके सामने आ सके। उन्होंने बताया कि उनका भाई अपने बच्चों और परिवार से बहुत प्रेम प्यार से रहता था।

उन्होंने आरोप लगाए हैं कि उसे बीच-बीच में डराने धमकाने सहित कई फोन आते थे। उन्होंने फोन डिटेल के आधार पर इस मामले में संलिप्त लोगों के खिलाफ उचित कार्यवाही अमल में लाने की मांग की है।


Spaka News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *