हिमाचल के चंगूई गांव में नर कंकाल मिलने से फैली सनसनी……….

Avatar photo Vivek Sharma
Spaka News

चंबा के जनजातीय क्षेत्र भरमौर के चंगुई गांव में नर कंकाल मिलने से यहां के ग्रामीणों में दहशत का माहौल हैं। लोगों ने बताया कि यह नर कंकाल पहले भी कई बार उन्हें मिल चुके हैं और इन नर कंकालों के मिलने का सिलसिला लगातार जारी है। चंगुई गांव में पहुंचे विधायक डॉ. जनकराज को लोगों ने जानकारी कि इस तरह के नर कंकाल यहां अक्सर मिल रहे हैं।

डॉक्टर जनक राज ने इस स्थान का दौरा करने के बाद बताया कि प्रथम दृष्टि से बेशक यह इंसान की हड्डियां लग रही है और यह हड्डियां यहां कैसे आई, यह जांच का विषय है। उन्होंने यह भी कहा कि जांच के बाद ही पता चल पाएगा कि ये नर कंकाल कितने पुराने हैं और इस छोटी सी गुफा में यह नर कंकाल आए कैसे हैं, यह जांच के बाद ही साफ हो पाएगा।


Spaka News
Next Post

मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना से प्रदेश के लगभग 6000 अनाथ बच्चे लाभान्वित होंगेः मुख्यमंत्री

Spaka Newsमुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के लगभग 6000 अनाथ बच्चों को मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना के अन्तर्गत लाभान्वित किया जाएगा। यह बात उन्होंने शनिवार देर सायं मंडी परिधि गृह में आयोजित एक कार्यक्रम में कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने इन बच्चों को ‘चिल्ड्रन […]

You May Like