हिमाचल : सरकारी पीजी कॉलेज के प्रोफेसर और प्रिंसिपल के बीच हुई हाथापाई , जाने पूरी खबर …………………………………….

Spaka News

  • नालागढ़ सरकारी पीजी कॉलेज के प्रोफेसर और प्रिंसिपल के बीच हुई हाथापाई
  • प्रोफेसर और प्रिंसिपल को आई चोटें नालागढ़ अस्पताल में चल रहा इलाज
  • पुलिस ने किया मामला दर्ज जांच शुरू

नालागढ़ : नालागढ़ सरकारी  पीजी कॉलेज में दिनदहाड़े एक अजीबोगरीब घटना  सामने आई है । जानकारी के अनुसार किसी बात को लेकर प्रिंसिपल और प्रोफेसर के बीच मे किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई कहासुनी इतनी बढ़ गई कि दोनों के बिच मे  हाथापाई होनी शुरू हो गई जिसके बाद प्रिंसिपल द्वारा नालागढ़ थाने में शिकायत दर्ज करवाई गई है और प्रिंसिपल को उपचार के लिए नालागढ़ अस्पताल भेज दिया गया है । हाथापाई में दोनों को मामूली चोटें आई है लेकिन सबसे बड़ी बात यह है कि अगर शिक्षण संस्थानों में  इस तरह अगर अध्यापक ही आपस में लड़ने लगे तो  पढ़ने वाले बच्चों पर किस तरह का प्रभाव पड़ेगा यह भी एक  चिंता का विषय है। वहीं पर इस मामले में जानकारी देते हुए नालागढ़ अस्पताल के डॉक्टर मनोज शर्मा ने बताया कि पीजी कॉलेज नालागढ़ के एक प्रोफेसर और प्रिंसिपल के बीच हाथापाई हुई है इनको मामूली चोटें आई है।


Spaka News