सड़क हादसा : टिप्पर की चपेट में आई स्कूटी, एक महिला की मौत….

Avatar photo Vivek Sharma
Spaka News

ऊना : पुलिस थाना हरोली के तहत  शनिवार शाम एक स्कूटी टिपर की चपेट में आ गई। हादसे में स्कूटी सवार एक महिला मौत हो गई, जबकि दूसरी महिला घायल हो गई। जिसका स्थानीय अस्पताल में उपचार चल रहा है। घटना के बाद चालक टिपर समेत फरार हो गया। पुलिस ने केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार शनिवार शाम को एक उद्योग में ड्यूटी के बाद दोनों महिलाएं स्कूटी पर घर की तरफ जा रहीं थीं। इस बीच टाहलीवाल-अमराली मार्ग पर अमराली में टिप्पर की चपेट में स्कूटी आ गईं। जिससे दोनों महिलाएं घायल हो र्गइं। जबकि टिपर चालक वाहन मौके से फरार हो गया। आनन-फानन घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। यहां डाक्टरों ने दुलैहड़ निवासी महिला को मृत घोषित कर दिया। जबकि एक अन्य महिला को प्राथमिक उपचार के बाद क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर कर दिया।


मृतका की पहचान मधुबाला पत्नी कृष्ण कुमार निवासी दुलैहड़ तहसील हरोली जिला ऊना और घायल की पहचान रविंद्र कौर पुत्री सतनाम सिंह निवासी हीरां थड़ा तहसील हरोली जिला ऊना के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी टिपर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और आरोपी को ट्रेस किया जा रहा है। डीएसपी हरोली अनिल पटियाल ने बताया कि मामले में जांच जारी है।


Spaka News
Next Post

युवा शक्ति को आत्मनिर्भर बनाने एवं रोज़गारपरक शिक्षा प्रदान करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध

Spaka Newsप्रदेश सरकार राज्य में गुणात्मक और रोज़गारपरक शिक्षा प्रदान कर युवाओं को स्वावलम्बन की राह पर अग्रसर कर रही है। हिमाचल सरकार प्रदेश में तकनीकी शिक्षा के सुदृढ़ीकरण पर विशेष बल दे रही है। प्रदेश सरकार ने तकनीकी शिक्षा संस्थानों में कई नए व्यावसायिक पाठ्यक्रम शुरू किए हैं।वर्तमान में […]

You May Like