2 अगस्त से इन कक्षाओं के लिए स्कूल खोले जाएंगे : 10वीं, 11वीं और 12वीं , कैबिनेट बैठक में यह फैसला लिया गया

Spaka News

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में यह फैसला लिया गया। स्कूलों को कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए बनाए गए एसओपी का पालन करना होगा।

गौरतलब है कि हरियाणा ने बीते दिनों नौवीं से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए स्कूल खोल दिए हैं। मध्य प्रदेश सरकार ने 11वीं और 12वीं के स्कूलों को 26 जुलाई से खोलने का एलान किया है। गुजरात में 12वीं कक्षा के स्कूल 15 जुलाई से खुल गए हैं। उत्तर प्रदेश और पंजाब ने भी स्कूल खोलने का फैसला लिया है। इसी तर्ज पर हिमाचल प्रदेश सरकार भी फैसला लिया है। 


Spaka News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *