उपायुक्त कांगड़ा ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लिया , प्रभावितों को जल्द राहत देने के आदेश

Spaka News

धर्मशाला के शीला, पासू और चैतड़ू आदि क्षेत्रों में राहत और पुनर्वास कार्यों का उपायुक्त कांगड़ा डा. निपुण जिंदल ने गुरुवार को जायजा लिया। उपायुक्त डा. निपुण जिंदल ने क्षेत्र के प्रभावित लोगों को जल्द राहत दिलाने और खास तौर पर मांझी खड्ड के आसपास हुए नुकसान की भरपाई करने को कहा।

उपायुक्त ने लोक निर्माण विभाग, जल शक्ति विभाग सहित सभी महकमों को प्रभावित योजनाओं को बहाल करने को कहा। इस दौरान उन्होंने लोगों से मिलकर उनकी समस्याएं भी जानीं।


Spaka News