आज का राशिफल 6 नवंबर 2021, Aaj Ka Rashifal 6 November 2021: किस्मत रहेगी बुलंदी पर, इनके साथ हो सकती है धोखेबाजी

Spaka News

आइए यहां जानते हैं किस राशि के जातकों को लाभ होगा, किन्हें मिलेगी खुशखबरी। आज भगवान शनिदेव जी की कृपा किन पर होगी, कैसा रहेगा आज का दिन आइए यहां जानते हैं। शनिवार 6 नवंबर 2021 को आपका राशिफल कैसा रहेगा। 

यह राशिफल नाम राशि के अनुसार है या जन्म राशि के अनुसार

एस्ट्रोसेज के विशेषज्ञ ज्योतिषियों का मानना है कि दैनिक फलादेश को जन्म राशि के अनुसार देखना बेहतर है। अगर आपको जन्म राशि नहीं पता तो आप अपनी नाम राशि से भी भविष्यफल देख सकते हैं। पुराने समय में वैसे भी नाम, राशि के हिसाब से ही रखे जाते थे। कई पंडितों का मानना है कि नाम राशि, जन्म राशि के बराबर ही महत्वपूर्ण है। 

मेष | Aries
 (जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)

आज आपको किसी बात को लेकर उलझन हो सकती है। कारोबार में मंदी होने से कुछ परेशान हो सकते हैं। किसी की कड़वी बात से मन व्यथित रहेगा। अहंकार से दूर रहं।  परिवार में कलह जैसा माहौल रहेगा। सरकारी कार्यों में अटक आ सकती है। सामाजिक कार्यों में आप रुचि लेंगे। कार्यस्थल पर जिम्मेदारी ज्यादा रहेगी।

वृष | Taurus
(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)

आज आपको भाग्य का साथ मिलेगा। रूकी हुई रकम वापस मिल सकती है। सहयोगियों की मदद से आपको धन लाभ होगा।वैवाहिक सम्बन्धों में प्रेम भाव बढ़ेगा। आपके परिवार के बुजुर्गों का आशीर्वाद। आमदनी में निरन्तरता बनी रहेगी। कारोबार में बड़े सौदे हो सकते हैं। दूसरों की मदद करने के लिये आप प्रयासरत रहेंगे। संतान पक्ष से लाभ होगा।

मिथुन | Gemini
(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)

मित्रों के साथ आज घूमने जा सकते हैं। युवाओं को नौकरी मिलेगी। दफ्तर में बड़ी ज़िम्मेदारी मिल सकती है। प्रेम सम्बन्धों में मधुरता रहेगी। आप सकारात्मक रहेंगे। आर्थिक स्थिति में बदलाव होगा। सोच समझकर खर्च करें। वाहन सावधानी से चलाएं। अफसरों से मुलाकात की सम्भावना बन रही है। कर्ज चुका सकते हैं। बड़ा लाभ होगा।

कर्क | Cancer
(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)

आज का दिन शानदार रहेगा। कारोबार में सफलता मिलेगी। युवाओं को प्रतियोगी परीक्षा में कामयाबी मिलेगी।  आपकी सराहना होगी। पैतृक संपत्ति में हिस्सा मिल सकता है। मित्रों के सहयोग से आपके काम बनेंगे। मीडिया और कला से जुड़े लोगों का दिन सुखद रहेगा। जीवनसाथी के साथ मधुरता रहेगी। माता-पिता की सेवा करें।

सिंह | Leo
(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। रूके हुए कार्य आसानी से पूरे हो सकते हैं। तनाव में कमी आएगी। मानसिक शान्ति का अनुभव करेंगे। अपनी दिनचर्या में बदलाव करें। योग-व्यायाम को अपनाएं। जरूरी कार्य के सिलसिले में यात्रा पर जा सकते हैं।  हृदय संबंधी रोग उभर सकता है। खर्च ज्यादा होगा। विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन लगेगा।

कन्या | Virgo
(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)

परिवार के लोग जरूरी मुद्दों पर आपसे सलाह लेंगे। कारोबार को आगे बढ़ाने का प्लान तैयार करेंगे। सार्वजनिक जीवन में आपका सम्मान होगा। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नया काम शुरू करने के लिये दिन बहुत अच्छा है। परिवार के प्रति आप काफी जिम्मेदार रहेंगे। रिश्ते की सूचना मिल सकती है।परिवार या रिश्तेदारों के साथ आप अच्छा समय बितायेंगे।

तुला | Libra
(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)

आज का दिन सुखद रहेगा। रिश्तेदारों से मेल मिलाप करेंगे। सामाजिक कार्यों में आप भाग लेंगे। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। कर्ज न दें। ऋण की रकम वापस लौटा सकते हैं। तनाव कम होगा। आपको कार्य में अपार सफलता मिलेगी।वैवाहिक सम्बन्धों में  मधुरता रहेगी। आपको सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। खर्च सावधानी से करें।

वृश्चिक | Scorpio
(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)

बीते कुछ दिनों से चल रहा तनाव कम होगा। किसी रिश्तेदार के यहां से दुखद सूचना मिलेगी।  कर्मचारियों के साथ मतभेद दूर होंगे। सामाजिक गतिविधियों में भाग लेंगे। आपके कौशल से कई लोगों के काम पूरे होंगे। व्यापार में बढ़ोतरी होगी। लाइफ पार्टनर के साथ रोमांटिक समय का आनन्द लेंगे। कार्यस्थल पर खुशखबरी मिलेगी।

धनु | Sagittarius
(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)

आज किसी धोखेबाजी का शिकार हो सकते हैं। दफ्तर में किसी से विवाद हो सकता है। तनाव  बढ़ेगा। क्रोध को नियंत्रित करने का प्रयास करें। वाणी पर संयम रखें। छात्रों को लाभ होगा।  परिवार का वातावरण भी कुछ तनाव भरा रहेगा। व्यय ज्यादा होगा। मन अशांत रहेगा। प्रभु की आराधना करें। जीवनसाथी की सेहत को लेकर चिंतित रहेंगे।

मकर | Capricorn
(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)

आज भाग्य का साथ मिलेगा। आपके रूके हुए कार्य पूरे होंगे। उधार की रकम वापस मिल सकती है। सम्मान प्राप्त होगा। कारोबार स्थिरता रहेगी। नए  कार्य को शुरू कर सकते हैं। परिवार में धार्मिक आयोजन होंगे। रिश्तेदारों से मेल मिलाप होगा। मित्रों के साथ समय बिता सकते हैं। आज का दिन सुखद साबित होगा। व्यवहार में मधुरता रहेगी।

कुंभ | Aquarius
(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)

कार्यस्थल पर किसी के साथ विवाद होने की आशंका है। परिवार के लोगों से मनमुटाव की स्थिति बन सकती है। अदालती मामलों को लेकर सतर्क रहें। शत्रु सक्रिय रहेंगे। साझेदारों पर नजर रखें। नौकरी में बड़ी जिम्मेदारी को समय पर पूरा कर पाने में असफल हो सकते हैं। अनजान लोगों से सावधान रहें। जोखिम न लें। सेहत ठीक रहेगी।

मीन | Pisces
(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

आज का दिन सुखद रहेगा। दफ्तर में सहयोगियों से मदद मिलेगी। नवविवाहित घूमने जा सकते हैं। दिनचर्या प्रभावित रहेगी। शारीरिक दर्द से पीड़ित हो सकते हैं। खर्च करते समय सावधानी रखें।  अपने दायित्व का निष्ठापूर्वक निर्वहन करेंगे। धार्मिक कार्यों में हिस्सा ले सकते हैं। खानपान को नियंत्रित रखें। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा।


Spaka News