आज का राशिफल 4 दिसंबर 2021, Aaj Ka Rashifal 4 December 2021:रुका हुआ काम पूरा होगा, बड़ी खुशखबरी मिलेगी

Avatar photo Vivek Sharma
Spaka News

आइए यहां जानते हैं आज भगवान शनिदेव की कृपा किन पर होगी, कैसा रहेगा शनिवार 4 दिसंबर 2021 को किस राशि के जातकों को लाभ होगा, किन्हें मिलेगी खुशखबरी।

यह राशिफल नाम राशि के अनुसार है या जन्म राशि के अनुसार

एस्ट्रोसेज के विशेषज्ञ ज्योतिषियों का मानना है कि दैनिक फलादेश को जन्म राशि के अनुसार देखना बेहतर है। अगर आपको जन्म राशि नहीं पता तो आप अपनी नाम राशि से भी भविष्यफल देख सकते हैं। पुराने समय में वैसे भी नाम, राशि के हिसाब से ही रखे जाते थे। कई पंडितों का मानना है कि नाम राशि, जन्म राशि के बराबर ही महत्वपूर्ण है। 

मेष | Aries
 (जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)

किसी की बात के चलते क्रोधित हो सकते हैं। तनाव बढ़ सकता है। किसी से विवाद की आशंका है। गैरजरूरी कार्यों में अपना समय व्यर्थ न करें। किसी मित्र से काफी दिनों बाद मुलाकात होगी।

वृष | Taurus
(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)

छात्रों की समस्या का समाधान होगा। दफ्तर के कार्य पूरे कर पाएंगे। यात्रा को टालें। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। धन लाभ होने की संभावना है। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा।

मिथुन | Gemini
(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)

व्यवहार में तनाव झलक सकता है। विवाद की आशंका है। जीवनसाथी के साथ कुछ मतभेद हो सकते हैं। काम का प्रेशर ज्यादा रहेगा। छात्रों को सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य में कुछ उतार चढ़ाव हो सकता है।

कर्क | Cancer
(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)

तनावग्रस्त हो सकते हैं। महिला वर्ग से लाभ होगा। सामाजिक कार्य में शामिल हो सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। किसी मित्र के साथ यात्रा पर जाएंगे। प्रभु की आराधना में मन लगेगा।

सिंह | Leo
(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)

गोपनीय बात किसी को न बताएं। परिवार के लोगों का सहयोग मिलेग। आपका कामकाज अच्छा चलेगा. नौकरी में उन्नति होगी। धन लाभ होने की संभावना है। आज कुछ ज्यादा खर्च हो सकते हैं।

कन्या | Virgo
(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)

 

स्वास्थ्य सुधरेगा। नए लोगों से मुलाकात होगी। संतान पक्ष से खुशखबरी मिलेगी। दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा। जरूरत के मुताबिक खर्च करेंगे। छात्रों को अधिक मेहनत करनी होगी।

तुला | Libra
(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)

आपका व्यवहार आपको लाभ पहुंचाएगा। लोग आपकी सराहना करेंगे। अधिक मेहनत की वजह से थकान बनी रहेगी। नौकरीपेशा का किसी से मतभेद हो सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

वृश्चिक | Scorpio
(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)

किसी काम में रूकावट आने की आशंका है। जिम्मेदारी ज्यादा होने के चलते थकान महसूस कर सकते हैं। विवाद की स्थिति को टालें। आलस्य न करें।

धनु | Sagittarius
(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)

सेहत ठीक रहेगी। धन लाभ होने की संभावना है। नए काम से आपको लाभ होगा। खानपान का ध्यान रखें। ऑफिस में किसी सहयोगी से मतभेद होने की आशंका है। संतान पक्ष से खुशखबरी मिलेगी।

मकर | Capricorn
(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)

आज काम की जिम्मेदारी ज्यादा रहेगी। कारोबार के सिलसिले में यात्रा पर जा सकते हैं। सगे संबंधियों से किसी कार्यक्रम में मुलाकात हो सकती है। छात्रों को ज्यादा परिश्रम करना पड़ेगा।

कुंभ | Aquarius
(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)

आपको रिश्तेदारों की ओर से शुभ सूचना मिल सकती है। आपका काम ठीक चलेगा। नए कार्य से लाभ होगा। कारोबारी काम से पास की जगह की यात्रा पर जा सकते हैं। किसी जिम्मेदारी को न टालें।

मीन | Pisces
(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। शत्रु पक्ष पर आप हावी रहेंगे। परिवार की समस्या सुलझेगी। दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा। कर्ज की रकम वापस मिलेगी। खुश रहेंगे।


Spaka News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

शिमला में आज सुबह चलती गाड़ी में लगी आग, दो घायल

Spaka Newsशिमला: पर्यटन नगरी शिमला में शनिवार सुबह एक बड़ा हादसा सामने आया, सुबह करीब 6:45 बजे 103 टनल के समीप एक चलती गाड़ी नंबर (UP81 CM-6052) में अचानक आग लग गई। जिस कारण गाड़ी पूरी तरह से जल गई। दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच कर आग […]

You May Like