आज का राशिफल 18 फरवरी 2023 Aaj Ka Rashifal 18 February 2023 : महाशिवरात्रि इन राशियों के लिए रहेगी शुभ, जानें किसे क्या मिलेगा……

Avatar photo Vivek Sharma
Spaka News

राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है. राशिफल रोजाना की भविष्य का कथन करता है, जो ग्रह नक्षत्रों की चाल पर निर्भर होता है. सुबह उठते साथी ही ॐ हं हनुमते नमः का 18 बार उच्चारण करने से आर्थिक स्थिति अच्छी होगी. आइये जानते हैं कि मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ, मीन राशि के जातको का राशिफल आज शनिवार को क्या है.

यह राशिफल नाम राशि के अनुसार है या जन्म राशि के अनुसार

एस्ट्रोसेज के विशेषज्ञ ज्योतिषियों का मानना है कि दैनिक फलादेश को जन्म राशि के अनुसार देखना बेहतर है। अगर आपको जन्म राशि नहीं पता तो आप अपनी नाम राशि से भी भविष्यफल देख सकते हैं। पुराने समय में वैसे भी नाम, राशि के हिसाब से ही रखे जाते थे। कई पंडितों का मानना है कि नाम राशि, जन्म राशि के बराबर ही महत्वपूर्ण है। 

मेष | Aries
 (जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)

 

घर में उल्लास का माहौल रहेगा, कोई धार्मिक आयोजन भी संभव है। स्वास्थ्य पूरी तरह तरह से उत्तम रहेगा। नए प्रेम संबंध बन सकते हैं परन्तु नए पार्टनर के साथ अपने सीक्रेट्स शेयर न करें। जीवनसाथी के साथ कहीं सैर-सपाटे के लिए जा सकते हैं। परिवार के साथ समय गुजारेंगे। हर तरह से कल का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है।

वृष | Taurus
(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)

कल का दिन आपके लिए विशेष सावधानी रखने का दिन है। वाहन चलाने से बचें, किसी तरह की दुर्घटना हो सकती है। अपने पैसे की आवाजाही पर नजर और नियंत्रण बनाए रखें। व्यावहारिक बनें और हर किसी के झूठे वादे करने के बजाय उन्हीं चीजों के लिए हां कहें, जिन्हें आप कर सकें। लाइफ पार्टनर के साथ रोमांटिक समय बिताएंगे। दोस्तों के साथ एक छोटी पार्टी भी रख सकते हैं।

मिथुन | Gemini
(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)

कल महाशिवरात्रि पर आप दिल खोल कर खर्च करेंगे। माता-पिता की सेहत पर आपको काफी पैसा खर्च करना पड़ सकता है। आर्थिक स्थिति को बिगड़ने से बचाने के लिए इनकम के नए सोर्स ढूंढें। कोई बाहरी व्यक्ति आपकी छवि धूमिल करने का प्रयास कर सकता है। नई प्रॉपर्टी ले सकते हैं। जीवन में आगे बढ़ने के लिए जरूरी है कि आप अपनी कमियों को पहचानें और उन्हें दूर करें।

कर्क | Cancer
(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)

अपनी वस्तुओं का ध्यान रखें, चोरी हो सकती है। कल आप अपने परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताना चाहेंगे, परन्तु उनके पास आपके लिए समय नहीं होगा। हालांकि आपके आस-पास के लोग आपका खास ध्यान रखेंगे, आपकी केयर करेंगे। आपका जीवनसाथी भी आपकी ओर आकर्षित होगा और कुछ सरप्राइज दे सकता है।

सिंह | Leo
(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)

सेहत पर ध्यान दें, संतुलित आहार ग्रहण करें। किसी बड़े प्रोजेक्ट का हिस्सा बन सकते हैं। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। कल का दिन बढ़िया खाने, मनोरंजन और लोगों से मिलने-जुलने में बीतेगा। अपने खर्चों पर नजर बनाए रखें, कहीं मौज-मस्ती में ज्यादा पैसा खर्च न हो जाएं।

कन्या | Virgo
(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)

आपकी उदारता और दयालुता आपके लिए संकट का कारण बन सकते हैं। हालांकि इन्हीं की वजह से आप जीवन में आगे भी बढ़ेंगे। इसलिए जरूरी है कि आप जो भी करें, सोच-समझकर और सही दिशा में करें। दूसरों की मदद लिए बिना ही आप काफी आगे बढ़ जाएंगे। जीवनसाथी के साथ विवाद हो सकता है। शांति से उनकी बात सुनें और उनकी शिकायत दूर करने का प्रयास करें।

तुला | Libra
(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)

कहीं पर रुका हुआ पैसा वापस मिलेगा, आर्थिक हालातों में सुधार आएगा। बच्चे भी आपकी उम्मीदों पर खरे उतरेंगे, हालांकि आप उनके साथ समय नहीं बिता सकेंगे। काम की अधिकता को तनाव का कारण न बनने दें वरन वर्क और लाइफ के बीच बैलेंस बनाकर चलें। स्वयं को अनावश्यक भागदौड़ का हिस्सा न बनने दें।

वृश्चिक | Scorpio
(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)

कल आपका आत्मविश्वास बढ़ा-चढ़ा रहेगा। आप जो भी करना चाहेंगे, उसे कर लेंगे। विवाहित लोगों को ससुराल पक्ष से लाभ हो सकता है। दूसरों के भरोसे न रहकर स्वविवेक से निर्णय लें। समय का सही तरह से प्रयोग करें और हाथ में मौजूद परियोजनाओं को समय पर पूर्ण करने का प्रयास करें। गृहस्थ जीवन का आनंद उठाएं और अपने उद्देश्य हासिल करें।

.

धनु | Sagittarius
(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)

ग्रह नक्षत्रों की चाल कल आपके अनुरूप नहीं रहेगी। अपने धन को सुरक्षित रखने का प्रयास करें। दिन फालतू के कामों में बीतेगा, थकान भी हावी रहेगी। कुछ ऐसा करने का प्रयास न करें जो आपकी समस्या का कारण बन जाएं। दूसरे आपके लिए क्या सोचते हैं, इसकी परवाह न करके जो आप चाहते हैं, वहीं करें।

मकर | Capricorn
(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है

कल महाशिवरात्रि पर आप जिस भी कार्य में हाथ डालेंगे, उसी में सफलता हासिल कर लेंगे। पूरा दिन खुशमिजाज बीतेगा, विवाहित युगल एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करेंगे। किसी रिश्तेदार के अचानक आ जाने की वजह से आपकी दिन भर की प्लानिंग गड़बड़ा सकती है। किसी धर्मार्थ या सामाजिक कार्य से भी जुड़ सकते हैं।

कुंभ | Aquarius
(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)

स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, दोस्तों के साथ पार्टी या आउटिंग में टाइम बिताएंगे। परिवार में कोई समारोह हो सकता है। अपने रोजमर्रा की व्यस्तता से समय निकाल कर परिवार को भी समय दें। ध्यान रखें कि परिवार के लिए ही आप काम करते हैं, काम करने के लिए परिवार नहीं है। परिजनों के साथ किसी बड़े समारोह का हिस्सा बन सकते हैं।

मीन | Pisces
(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

अपने विनम्र और उदार स्वभाव के चलते सभी से प्रशंसा प्राप्त करेंगे। किसी बड़े प्रोजेक्ट में पैसा लगा सकते हैं या खुद भी उसका हिस्सा बन सकते हैं। परिवार का कोई व्यक्ति आपके सीक्रेट्स दूसरों के साथ शेयर कर सकता है। अत: दूसरों पर भरोसा कम से कम करें और स्वविवेक से निर्णय लें।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया राशिफल 18 फरवरी 2023 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करे..


Spaka News
Next Post

हिमाचल : ससुराल की प्रताड़ना से 24 साल की शाहीन की मौत….......

Spaka Newsसिरमौर : डाॅ. वाईएस परमार मेडिकल काॅलेज में 24 साल की शाहीन प्रवीण की संदिग्ध मौत में एक टर्न आया है। प्रारंभिक तौर पर  ये सामने आ रहा था कि शाहीन की मौत बीमारी व कमजोरी की वजह से हुई है, लेकिन सदमे से उबरने के बाद  शाहीन  के मायका […]

You May Like