आज का राशिफल 2 अप्रैल 2022 Aaj Ka Rashifal 2 April 2022 : भगवान शनिदेव की कृपा इन 7 राशियों के जातकों पर होगी

Avatar photo Vivek Sharma
Spaka News

आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। किन चुनौतियों / परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। या किसी तरह का कोई अवसर आपको मिल सकता है। आप दैनिक राशिफल को पढ़ दोनों ही परिस्तिथियों के लिए पहले से ही तैयार हो सकते है।

यह राशिफल नाम राशि के अनुसार है या जन्म राशि के अनुसार

एस्ट्रोसेज के विशेषज्ञ ज्योतिषियों का मानना है कि दैनिक फलादेश को जन्म राशि के अनुसार देखना बेहतर है। अगर आपको जन्म राशि नहीं पता तो आप अपनी नाम राशि से भी भविष्यफल देख सकते हैं। पुराने समय में वैसे भी नाम, राशि के हिसाब से ही रखे जाते थे। कई पंडितों का मानना है कि नाम राशि, जन्म राशि के बराबर ही महत्वपूर्ण है। 

मेष | Aries
 (जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)

आज आपका दिन परोपकार के कामों में बीतेगा। दूसरों की मदद करने से आपको राहत मिलेगी, लेकिन आपको एक हद तक दूसरों की मदद करनी होगी, नहीं तो लोग इसे आपका स्वार्थ समझने लगेंगे। शाम के समय जीवनसाथी की तबीयत अचानक बिगड़ने से आप परेशानी में रहेंगे। कार्यक्षेत्र में भी आपके पक्ष में कुछ बदलाव हो सकते हैं। जिसे देखकर आपका और आपके सहयोगियों का मूड खराब होगा, लेकिन फिर भी आपको अपने अधिकारियों से बात करते समय वाणी की मिठास नहीं खोनी है। आप अपने पैसे का कुछ हिस्सा चैरिटी के काम में भी लगाएंगे।

वृष | Taurus
(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)

स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए कमजोर रहेगा इसलिए आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा और कोई परेशानी हो तो डॉक्टर से सलाह लेनी पड़ेगी। आपके बच्चों के धार्मिक कार्यक्रमों में भाग लेने से आप प्रसन्न होंगे। आप परिवार के किसी सदस्य के घर मांगलिक उत्सव में भाग ले सकते हैं। आप अपने दिन का कुछ समय अपने परिवार के सदस्यों के साथ बातचीत में बिताएंगे। जिससे कुछ पारिवारिक मुद्दे भी सुलझेंगे, लेकिन संपत्ति की खरीदारी करते समय आपको सावधान रहना होगा।

मिथुन | Gemini
(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहेगा। आपको अनावश्यक खर्च से बचना होगा। हाथ में कई कामों को लेकर आपकी चिंता बढ़ सकती है। जिससे आप परेशान रहेंगे। अगर आपको यात्रा पर जाना है तो वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें। कोई संपत्ति हासिल करने की आपकी इच्छा पूरी होगी, जिससे आप खुश रहेंगे। व्यापार में मनचाहा लाभ मिलेगा। जिससे आप प्रसन्न रहेंगे। प्रिय और महापुरुषों की दृष्टि से आपका मनोबल ऊंचा रहेगा।

कर्क | Cancer
(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)

कोई भी फैसला लेने से पहले आपको सावधान रहना होगा, क्योंकि अगर आपने जल्दबाजी में कोई फैसला लिया तो बाद में पछताना पड़ सकता है। विद्यार्थियों की उच्च शिक्षा का मार्ग प्रशस्त होगा। यदि आप घर से दूर किसी नौकरी में काम कर रहे हैं, तो आपको अपने परिवार के सदस्यों की याद आ सकती है और आप उनसे मिलने जा सकते हैं। आपकी मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। शाम के समय आप अपने जीवन साथी के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। जिसमें आपके लिए परिवार के वरिष्ठ सदस्यों से सलाह-मशविरा कर जाना बेहतर रहेगा।

सिंह | Leo
(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)

राजनीति की दिशा में काम कर रहे जातकों के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा, क्योंकि पार्टी की ओर से उन्हें कुछ जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी। जिन्हें वे समय पर पूरा करेंगे। आपको आंखों से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है। जिसमें आपको बिल्कुल भी लापरवाही नहीं करनी चाहिए। यदि हां, तो चिकित्सकीय सलाह अवश्य लें। संतान की जिम्मेदारियों को पूरा करने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। यदि आपने भविष्य में किसी से पहले कोई वादा किया था, तो उसे आपको पूरा करना होगा। कार्यक्षेत्र में आपके सुझावों का स्वागत रहेगा, लेकिन छोटे व्यापारी आज मनचाहा लाभ न मिलने से परेशान रहेंगे।

कन्या | Virgo
(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)

दाम्पत्य जीवन में आज आपको सुखद अनुभव होगा और यदि आपने अपने जीवन साथी से चाह है तो वह उसे पूरा करेगा। आपको अपने प्रतिद्वंद्वियों से सावधान रहना होगा। व्यापार संबंधी समस्याओं के लिए आज आपको अपने पिता से सलाह लेनी पड़ सकती है। शाम की सैर के दौरान आपको कुछ महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी। जीवनसाथी के साथ आपका विवाद हो सकता है। जिसमें आपको चुप रहना ही बेहतर होगा। शाम के समय आप अपनी माता को अपने मायके पक्ष के लोगों से सुलह कराने के लिए ले जा सकते हैं।

तुला | Libra
(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहेगा। अत्यधिक भागदौड़ के कारण कुछ मौसमी बीमारियां आपको अपनी चपेट में ले सकती हैं। जिनसे आपको सावधान रहना होगा। आय के कुछ नए स्रोत बनेंगे। जिन्हें आपको अपनी वाक्पटुता दिखाकर पकड़ना होगा, तभी आप उनसे लाभ कमा पाएंगे। यदि छात्रों ने कोई परीक्षा दी थी तो उसका परिणाम प्राप्त होगा। परिवार के किसी सदस्य के सेवानिवृत्त होने पर पार्टी का आयोजन किया जाएगा। जिसमें परिवार के सदस्य एकजुट नजर आएंगे। आपको माता-पिता का भरपूर सहयोग मिलता नजर आ रहा है।

वृश्चिक | Scorpio
(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)

आज का दिन आपकी कीर्ति और भाग्य में वृद्धि करने का रहेगा। आप अपने भाइयों से अपने रुके हुए काम को पूरा करने में मदद मांग सकते हैं। विपरीत परिस्थितियों में भी आपको अपना धैर्य नहीं खोना है। अगर आप ऐसा करते हैं तो आपके दुश्मन इसका फायदा उठाने की पूरी कोशिश करेंगे। आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा तभी आप अपना काम आसानी से कर पाएंगे। अगर आपने पार्टनरशिप में कोई कारोबार किया है तो आपको अपने पार्टनर पर नजर रखने की जरूरत है, नहीं तो आपको धोखा मिल सकता है।

धनु | Sagittarius
(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए ख़र्चों से भरा रहेगा। आपके सांसारिक सुखों के भोगने के साधनों में भी वृद्धि होगी। जिससे आप अपनी कुछ दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए भी धन खर्च करेंगे। नौकरी से जुड़े लोगों को मन मुताबिक काम मिलने से प्रसन्नता होगी। लव लाइफ जीने वाले लोगों को अपने पार्टनर पर भरोसा करना होगा तभी वे आपका साथ दे पाएंगे। अगर आप कोई नया वाहन खरीदने जा रहे हैं तो यह आपके लिए फायदेमंद रहेगा। अगर आपका कोई केस कोर्ट में चल रहा है तो आपको उसका चक्कर लगाना पड़ सकता है, तभी आपको उसमें सफलता मिल सकेगी।

मकर | Capricorn
(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है

व्यापार के क्षेत्र में आज का दिन आपके लिए आर्थिक लाभ का दिन रहेगा। अगर आप व्यापार में कुछ बदलाव करते हैं तो यह आपके लिए भी फायदेमंद रहेगा। छात्रों को शिक्षा में आ रही समस्याओं के बारे में वरिष्ठों से बात करनी पड़ सकती है, तभी वे सफलता प्राप्त कर पाएंगे। जो लोग नया व्यवसाय शुरू करने की योजना बना रहे हैं। उन्हें अभी कुछ समय इंतजार करना होगा। कर्ज लेने के लिए भी यह समय उपयुक्त नहीं है। संतान पक्ष से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

कुंभ | Aquarius
(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए ख़र्चों से भरा रहेगा। आप अपने बढ़ते खर्चों को लेकर चिंतित रहेंगे। जिससे आप परिवार के किसी सदस्य से भी सलाह ले सकते हैं। अगर आपने किसी के कहने पर कोई संपत्ति खरीदने-बेचने का फैसला किया है तो यह आपके लिए नुकसानदेह होगा। आपके कुछ गुप्त शत्रु प्रबल होंगे, जो आपकी प्रगति में बाधा डालने की पूरी कोशिश कर सकते हैं। शाम के समय किसी मित्र के स्वास्थ्य को लेकर भी आप चिंतित हो सकते हैं। जिसके लिए आप दौड़ – भाग में व्यस्त रहेंगे और थोड़ा तनाव भी रहेगा।

मीन | Pisces
(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

आज आपका दांपत्य जीवन आनंदमय रहेगा। व्यापार करने वाले लोगों को तरक्की करते देख उनके परिवार वाले प्रसन्न होंगे। संतान की शिक्षा से संबंधित किसी निकट और दूर की यात्रा पर जा सकते हैं। जो आपके लिए फायदेमंद रहेगा। अगर आपने किसी पर भरोसा किया है, तो वह आपके भरोसे को नुकसान पहुंचा सकता है। शाम की सैर के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। जो आपके व्यवसाय के लिए लाभदायक होगी। लंबे समय से रोजगार के लिए भटक रहे लोगों को सफलता मिल सकती है। जिससे वे प्रसन्न रहेंगे और उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया राशिफल 2 अप्रैल 2022का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।


Spaka News
Next Post

हिमाचलः शराब के नशे में ड्यूटी करने पर पंचायत का सचिव सस्पेंड, जाने पूरी खबर ......................

Spaka Newsऊना : उपमण्डल बंगाणा की ग्राम पंचायत बढ़वार में ड्यूटी पर शराब के नशे में धुत्त होने और अभद्र व्यवहार के चलते डीसी ने उक्त पंचायत सचिव को संस्पेंड कर दिया है। मामला 13 अगस्त 2021 का है, जब खण्ड विकास अधिकारी यशपाल सिंह परमार ने उक्त पंचायत का निरीक्षण किया था। वहीं शिकायत मिलने के […]

You May Like