हिमाचल :रोहड़ू में सड़क दुर्घटना, एक की मौत, दो घायल

Spaka News

शिमला : हिमाचल प्रदेश में जिला शिमला के रोहड़ू उपमंडल के अंतर्गत कलगांव में एक वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि अन्य दो घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


जानकारी के अनुसार गत शाम चालक रात होने के कारण वाहन पर संतुलन नहीं रख पाया तथा वाहन नम्बर HP10-3369 कलगांव के पास गहरी खाई में गिर गया, जिसमें जय करण दत्ता पुत्र नारायण सिंह निवासी कलगांव रोहड़ू की मौत हो गई। जबकि दो अन्य घायल हो गए। घायलों में ज्ञान सिंह दत्ता पुत्र धर्म सिंह तथा हरीश पुत्र ज्ञान सिंह शामिल हैं। ये दोनों भी कलगांव रोहड़ू के ही निवासी हैं।


Spaka News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *