हिमाचल : बीमारी से परेशान बुजुर्ग महिला ने गऊशाला में जाकर उठाया ये खौफनाक कदम…

Spaka News

जिले की नाचन विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत बग्गी में एक 70 वर्षीय महिला द्वारा पशुशाला में फंदा लगाकर जान देने का मामला सामने आया है. पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार खिमी देवी, पत्नी आलमू राम निवासी गांव दाण, डाकघर बग्गी, तहसील बल्ह जिला मण्डी उम्र 70 बर्ष ने अपनी पशुशाला में फन्दा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है.
वहीं, मामले की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया. जिसके बाद शव का पोस्टमार्टम करवाया गया. जानकारी के अनुसार मृतिका के दो बेटे हैं और महिला काफी समय से बीमार चल रही थी. आशंका जताई जा रही है कि लंबे असरे से चल रही बीमारी से परेशानी होकर ही महिला ने यह कदम उठाया है.
मामले की पुष्टि एएसपी मंडी आशीष शर्मा ने की है. उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया जिसके बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया है. उन्होंने कहा कि मामले में पुलिस की जांच जारी है.


Spaka News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *