हिमाचल: ड्यूटी से लौट रही विवाहिता को जबरन जंगल में ले जाकर दुष्कर्म, पढ़े पूरी खबर………..

Spaka News

राजधानी में एक विवाहिता के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी जबरदस्ती विवाहिता को जंगल में ले गया और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने मुंह खोलने पर विवाहिता को जान से मारने की धमकी भी दी है। मामला सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत लक्कड़ बाजार पुलिस चौकी का है। 
पुलिस ने विवाहिता की रिपोर्ट पर ललित नामक युवक के खिलाफ दुष्कर्म व जान से मारने की धमकी देने का प्रकरण दर्ज किया है। शिकायत के मुताबिक 30 दिसंबर की शाम पीड़िता ड्यूटी से घर जा रही थी। शाम करीब सात बजे लॉंगवुड में ललित नामक शख्स पीड़िता को मिला और वह जबरन उसे जंगल की तरफ ले गया, जहां उसने पीड़िता को अपनी हवस का शिकार बनाया और इसके बारे में किसी को कुछ भी बताने पर जान से मारने की धमकी दी।
पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि महिला की शिकायत पर आरोपी के विरुद्ध आईपीसी की धाराओं 376 व 506 के तहत एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।


Spaka News