क्राइम : शराब पीकर चार दोस्त खेल रहे थे PUBG, लड़ाई हुई तो 3 ने मिलकर चौथे का कर दिया मर्डर….

Spaka News

ठाणे( महाराष्ट्र ) : महाराष्ट्र के ठाणे में ऑनलाइन पबजी गेम खेलने के बाद हुए विवाद के कारण तीन लड़कों ने अपने ही एक दोस्त की हत्या कर दी। इस मामले में पुलिस ने 20 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

जबकि, बाकी के 2 नाबालिगों को हिरासत में लिया गया है। मामला वर्तक नगर इलाके का है।

सीनियर इंस्पेक्टर सदाशिव निकम ने बताया कि घटना सोमवार रात वर्तक इलाके में हुई थी। यहां चार दोस्त अक्सर पबजी गेम खेलते थे और किसी न किसी बात को लेकर आपस में झगड़ा भी करते थे।सोमवार रात करीब 9 बजे चारों ने पबजी गेम खेली और शराब भी पी।

उन्होंने बताया कि शराब पीने का बाद पबजी गेम को लेकर उनका फिर से झगड़ा हुआ। जिसके बाद 3 लड़कों ने अपने ही एक दोस्त पर धारदार चाकू से वार कर दिया। सदाशिव निकम ने बताया कि पीड़ित की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया है। वहीं, मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

साभार: आजतक, सोशल मीडिया नेटवर्क।


Spaka News