पुलिस ने सुलझाई मर्डर केस की गुत्थी ,सब्जी मंडी के समीप मिला महिला का शव मामले में साथी निकला हत्या का आरोपी ……..

Avatar photo Vivek Sharma
Spaka News

सोलन। शहर की सब्जी मंडी के पास महिला की हत्या के मामले में उसका साथी ही आरोपी निकला। महिला की मौत किसी हादसे में नहीं हुई बल्कि साथी ने ही महिला की हत्या की थी। वह पिछले तीन साल से महिला के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रहा था।
पुलिस ने शक के आधार पर उसे शुक्रवार देर रात हिरासत में लिया था। कड़ी पूछताछ ने व्यक्ति ने कबूला कि उसने हत्या के बाद शव को सब्जी मंडी के समीप डंपिंग क्षेत्र में तिरपाल और पत्थरों से ढक दिया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे चार दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार को कालका-शिमला एनएच पर सब्जी मंडी के समीप मिट्टी के ढेर पर तिरपाल और पत्थर से ढका एक महिला का शव बरामद हुआ था। इसकी सूचना पुलिस थाना सोलन को स्थानीय लोगों ने दी।
मृत महिला पार्वती (50) छत्तीसगढ़ की रहने वाली थी जो सब्जी मंडी में एक पल्लेदार सुरेंद्र (35) निवासी जवाहर नगर पटियाला चौक जींद, हरियाणा, के साथ पिछले तीन साल से रह रही थी। पिछले तीन दिनों से वह गायब थी। पिछले तीन दिनों से वह गायब थी।
इसकी कोई मिसिंग रिपोर्ट भी दर्ज नहीं थी। पति के अनुसार महिला बीच-बीच में कई दिनों के लिए गायब हो जाती थी। इस कारण मिसिंग रिपोर्ट दर्ज नहीं करवाई थी। महिला बुधवार देर रात से गायब थी। महिला और पल्लेदार दोनों ही सब्जी मंडी के समीप एक ढारे में रह रहे थे।
पुलिस ने सुरेंद्र के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उसे पुलिस ने कोर्ट में पेश किया जहां से उसे चार दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया। एसपी सोलन ने बताया कि पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।


Spaka News
Next Post

हिमाचल : दो पेज का सुसाइड नोट लिखकर युवक ने फंदा लगा कर ली आत्‍महत्‍या,जाने पूरा मामला

Spaka Newsजिला मंडी के लडभड़ोल क्षेत्र की पंचायत भड़ोल के गांव नागर खोला में एक युवक दो पेज का सुसाइड नोट लिखकर फंदे से झूल गया। युवक ने आत्महत्या करने के लिए किसी को दोषी नहीं ठहराया है। शव की शिनाख्‍त 35 वर्षीय मनोज कुमार पुत्र दलीप सिंह के रूप […]

You May Like