हिमाचल : गश्त के दौरान पुलिस ने अवैध शराब के साथ महिला को किया काबू ………

Avatar photo Spaka News
Spaka News

कांगड़ा : जिला कांगड़ा में पुलिस ने गश्त के दौरान अवैध शराब के साथ एक महिला को काबू किया है। आरोपी महिला की पहचान कमलेश कुमारी पत्नी राज कुमार निवासी कोडूबेला के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

जानकरी के मुताबिक, पुलिस की टीम मंड सीमांत क्षेत्र में रूटीन गश्त पर थी। इस दौरान पुलिस ने वहां एक महिला को प्लास्टिक की कैन के साथ देखा। पुलिस को देखकर महिला घबरा गई। जब पुलिस को महिला की गतिविधियों पर संदेह हुआ तो पुलिस ने उसके पास मौजूद उस प्लास्टिक की कैन की तलाशी ली। तलाशी के दौरान केन में 40,000 मिलीलीटर अवैध शराब बरामद हुई। मामले की पुष्टि चौकी प्रभारी भजन जरियाल ने की है। उन्होंने बताया कि पुलिस आरोपी महिला से मामले की पूछताछ कर रही है।


Spaka News
Next Post

हिमाचल प्रदेश नर्सेज एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू से आज यहां भेंट की।

Spaka Newsहिमाचल प्रदेश नर्सेज एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू से आज यहां भेंट की। Spaka News

You May Like