पुलिस ने अफीम सहित एक युवक को किया गिरफ्तार

Spaka News

बिलासपुर में पुलिस थाना कोट कहलूर के तहत पुलिस ने एक युवक को अफीम सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गुरदीप सिंह पुत्र सुलताज सिंह ब्रह्मपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस की टीम मजारी गुरुद्वारा के समीप गश्त पर तैनात थी। इस दौरान पुलिस ने मजारी की तरफ से आ रही एक पंजाब नंबर की कार (PB 74C 5888) को देखा। जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा। जिसके बाद शक के आधार पर पुलिस ने उसके कुछ ही दुरी पर दबोच लिया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे 14.44 ग्राम अफीम बरामद हुई। डीएसपी राजकुमार ने मामले की पुष्टि की है।


Spaka News