हिमाचल : छुट्टी के बाद वापस ड्यूटी लौट रहा सेना का जवान लापता, तलाश जारी….

Spaka News

सिरमौर के उपमंडल पांवटा साहिब में छुट्टी के बाद वापस ड्यूटी पर लौट रहे सेना के जवान अजय रावत पुत्र मोहन लाल के लापता होने की खबर है। 26 साल का अजय 10 अप्रैल को छुट्टी पर घर आया था। 7 मई को अपनी बटालियन के लिए दिल्ली लौट रहा था। दो दिन बीत जाने के बावजूद जवान बटालियन में नहीं पहुंचा है। साथ ही परिवार से भी संपर्क नहीं हो रहा।पांवटा साहिब की आदर्श कॉलोनी में रहने वाली जवान की पत्नी तनुजा ने पति की गुमशुदगी को लेकर पांवटा साहिब पुलिस थाना में रपट भी दर्ज करवाई है। तनुजा के मुताबिक अजय का बैग बस के कंडक्टर को मिला है।

तनुजा के मुताबिक अजय यमुनानगर से पलवल डिपो की बस (एचआर 6407) में दिल्ली के लिए सवार हुआ था। बस के परिचालक से बैग के मिलने की जानकारी प्राप्त हुई है। कंडक्टर ने वीडियो कॉल के माध्यम से बैग की पहचान भी करवाई है।

वहीं पुलिस के साथ-साथ जवान की यूनिट भी उसकी तलाश में जुट गई है। परिवार द्वारा उपलब्ध करवाए गए हुलिए के मुताबिक अजय रावत का रंग गोरा है। लंबाई 5 फुट 9 इंच है। सूचना होने की सूरत में परिवार को मोबाइल नंबर 98164-21731, 70185-94159 व 98167-24143 पर संपर्क किया जा सकता है।


Spaka News