पिता की शर्मनाक करतूत:2 साल से अपनी ही बेटी का करता आ रहा शारीरिक शोषण…….

Spaka News

शिमला : जुब्बल क्षेत्र में रिश्तों की पवित्रता को तार-तार करने वाला एक मामला सामने आया है। यहां एक पिता ने अपनी नाबालिग बेटी को दो साल तक अपनी हवस का शिकार बनाया। इतना ही नहीं इसका खुलासा करने पर पिता ने पीड़िता को जान से मारने की धमकी भी दी। आखिरकार पीड़िता ने पुलिस में शिकायत कर पिता की करतूत की पोल खोली। जुब्बल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके विरुद्ध पोक्सो समेत संगीन धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है।

नेपाली मूल की पीड़िता ने थाने में दर्ज शिकायत में कहा है कि उसका पिता वर्ष 2020 से उसका शारीरिक शोषण कर रहा है। बहरहाल जुब्बल पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। नाबालिग से जुड़ा होने की वजह से पुलिस इस मामले में ज्यादा जानकारी सांझा नहीं कर रही है। पुलिस के मुताबिक अभियुक्त के विरुद्ध आईपीसी की धारा 376, 506 व पोक्सो एक्ट में एफआईआर दर्ज की है और मामले में कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। 


Spaka News