हिमाचल : घास काटने गई महिला पर तेंदुए ने किया हमला,शेरनी की तरह भिड़ गई……

Spaka News

मंडी : सरकाघाट उपमंडल की चोलथरा पंचायत के रोपड़ गांव की महिला देवकी देवी गत दिन शाम के 6 बजे के करीब अपने पशुओं के लिए घास काटने गई थी। जब वह घास काट रही थी तो उस पर तेंदुआ झपट पड़ा और देवकी देवी को टांग से पकडक़र नीचे की ओर ले जाने लगा। लेकिन देवकी देवी ने साहस नहीं खोया और हाथ में पकड़ी हुई दराती से उस पर वार कर दिया और सहायता के लिए शोर भी मचाने लगी।

दराती के वार से तेंदुए ने देवकी देवी को छोड़ दिया लेकिन थोड़ी दूर से उस पर फि र हमला कर दिया। देवकी देवी ने तेंदुए पर दराती से पुन: वार किए और वह थोड़ी दूर चला गया लेकिन तीसरी बार फिर उसने हमला बोल दिया लेकिन तब तक गांव वाले डंडे और लाठियां लेकर उसकी सहायता के लिए आ गए और उनके शोर मचाते हुए अपनी ओर आते देख तेंदुआ वहां से भाग गया।


Spaka News