हिमाचल : IGMC में मरीज ने लगाया फंदा : मनोचिकित्सक वार्ड में भर्ती था ……..

Avatar photo Vivek Sharma
Spaka News

हिमाचल के सबसे बड़े अस्पताल आईजीएमसी में भर्ती मानसिक रोगी ने फंदा लगाकर आत्महत्या की। यह मामला मंगलवार सुबह 10.30 बजे के करीब पेश आया। मृतक की पहचान करसोग निवासी 34 वर्षीय पुष्प राज के तौर पर हुई है। यह मानसिक रूप से परेशान था। इसका पिछले काफी समय से राजधानी शिमला के आईजीएमसी में इलाज चल रहा था। बीते रोज इसकी पत्नी इसे करसोग से शिमला इलाज के लिए लाई थी। मरीज की हालत खराब थी, डाॅक्टरों ने इलाज के लिए इसे दाखिल किया। 

आईजीएमसी के साइकेट्री वार्ड में बीते रोज इसे दाखिल किया गया था। इसकी पत्नी भी इसके साथ आईजीएमसी में मौजूद थी। सुबह 10.30 बजे के करीब वह वार्ड से उठकर शौचालय गया। इसकी पत्नी व अन्य रिश्तेदार बाहर वार्ड में ही बैठे हुए थे। काफी देर तक वह वापस नहीं लौटा। लोगों ने देखा कि शौचालय में कोई फंदे से लटका हुआ है। फंदे से शव लटका देख आईजीएमसी में हड़कंप मच गया। इसके बाद सुरक्षा कर्मी वहां आए और पुलिस को इसकी सूचना दी गई। पुलिस ने स्वजनों की मौजूदगी में शव को फंदे से नीचे उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने शव स्वजनों को सौंप दिया है तथा आत्महत्या के कारणों का पता लगा रही है।


Spaka News
Next Post

हिमाचल दर्दनाक हादसा : रावी नदी में गिरी कार, चाचा-भतीजे की मौत ............

Spaka Newsभरमौर क्षेत्र के गैहरा-लेच संपर्क मार्ग पर लेच पुल के निकट कार रावी नदी में जा गिरी। हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई। दोनों आपस में चाचा-भतीजा थे। मृतकों की पहचान केसर सिंह (53) पुत्र धर्मू राम निवासी गांव लेच तथा विनोद कुमार पुत्र अनिल चौहान निवासी […]

You May Like