हिमाचल में तेंदुए की दहशत, खेतों में काम कर रहे व्यक्ति पर हमला कर किया लहूलुहान….

Avatar photo Vivek Sharma
Spaka News

सिरमौर : नारंग क्षेत्र की ग्राम पंचायत चमेंजी में इन दिनों तेंदुए ने आतंक मचा रखा है। तेंदुए ने बीते दिन जहां एक बैल को अपना शिकार बनाया, वहीं शनिवार को धारघाट गांव में खेतों में काम कर रहे श्रीकांत को बुरी तरह जख्मी कर दिया। इस हमले से श्रीकांत की दोनों बाजुओं, हाथ और पांव में गहरे घाव हुए हैं। 

जानकारी के मुताबिक धारघाट गांव निवासी श्रीकांत शर्मा अपने खेतों में काम कर रहा था कि अचानक तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया। इस हमले में वह काफी चोटिल हो गया। परिजन उसे तुरंत नारंग अस्पताल ले गए, जहां पर उसका उपचार किया जा रहा है। श्रीकांत ने बताया कि बीते दिन तेंदुए ने उनके एक बैल पर भी हमला किया था, जिसके बाद उसकी मौत हो गई थी। तेंदुए के इस तरह आतंक से ग्रामीण खौफ में हैं। उन्होंने वन विभाग से तुरंत तेंदुए को पकड़ने की गुहार लगाई है। 

उधर, वन विभाग के बीओ रामलाल शर्मा और फॉरेस्ट गार्ड किरण भी मौके पर पहुंचे। बीओ रामलाल ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि तेंदुए को पकडऩे के लिए उन्होंने पिंजरा लगा दिया है और जल्द ही तेंदुए को पकड़ लिया जाएगा।


Spaka News
Next Post

हिमाचल में भर्ती की तैयारी कर रहे 20 वर्षीय युवक की दौड़ लगाते समय मौत

Spaka Newsबिलासपुर : शाहतलाई पुलिस थाना के अंतर्गत आते गांव बड़गांव के एक युवक की दौड़ लगाते समय मौत हो गई। जानकारी के अनुसार शनिवार शाम के बाद कुछ युवक दौड़ लगाने बड़गांव से सुनहानी की तरफ आए हुए थे। इनमें से एक युवक के जूतों के फीते खुल गए। […]

You May Like