हिमाचल : पंचायत प्रधान अंकुश धीमान का शव मोबाइल टावर पर लटका मिला

Spaka News

कांगड़ा : उपमंडल की तरसूह पंचायत के प्रधान अंकुश धीमान का शव घर के समीप ही मोबाइल टावर में सुबह लटका मिला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव उतारा और उसे पोस्टमार्टम के लिए टांडा अस्पताल रवाना किया। मृतक की पहचान पंचायत प्रधान अंकुश धीमान के रूप में हुई है और बताया जा रहा है कि उसने आत्महत्या की है, हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार शहर की निकटवर्ती तरसूह पंचायत के प्रधान की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। उनका शव घर के निकट मोबाइल टावर से लटका मिला है। सुबह छह बजे ही अंकुश धीमान घर से बिना किसी को कुछ बताए बाहर चला गया था। थोड़ी देर बाद साथ लगते पड़ोसियों ने उनके घर में बताया कि अंकुश धीमान का शव मोबाइल टावर से लटका हुआ है। जब यह घटना हुई उस समय प्रधान अंकुश धीमान की पत्नी घर पर नहीं थी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और छानबीन की जा रही है। डीएसपी सुनील राणा ने बताया कि सुबह सूचना मिली कि तरसूह में मोबाइल टावर में एक व्यक्ति का शव लटका हुआ है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को नीचे उतारा और उसकी शिनाख्त पंचायत प्रधान अंकुश धीमान के रूप में हुई। शव के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल टांडा ले जाया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का लग रहा है। बाकि पता पोस्टमार्टम कि रिपोर्ट आने के बाद लगेगा।


Spaka News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *