दर्दनाक हादसा : खाई में गिरी बोलेरो कार,एक की मौत, एक घायल…………….

Spaka News

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई थी और हादसे के कारणों का पता लगा रही थी। हादसा सोलन के समीप शमलेच में मंगलवार सुबह हुआ है। जानकारी के अनुसार शमलेच के नजदीक एक बोलेरो गाड़ी अनियंत्रित होकर करीब 250 फीट नीचे खाई में जा गिरी। गाड़ी में तीन लोग सवार थे और यह सभी किन्नौर निवासी बताए जा रहे हैं। हादसे में एक 30 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई और 19 वर्षीय युवक को गहरी चोटे आई हैं। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद आईजीएमसी रेफर किया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि एक व्यक्ति पेड़ के नीचे दब गया था जबकि दूसरा गाड़ी के नीचे दबा हुआ था। उन्होंने बड़ी मशक्कत के बाद उसे निकाला।
मिली जानकारी के अनुसार कुल तीन लोग बोलेरो (HP26A-2996) में सवार होकर जा रहे थे। सुबह तड़के 3 बजे के करीब बोलेरो अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। स्थानीय लोगों ने आवाज सुनी तो घर से बाहर निकले।
बोलेरो एक घर के समीप आ गिरी थी, जिसके अगले टायर के नीचे एक व्यक्ति दबा हुआ था। वहीं दूसरा चील के पेड़ के नीचे पड़ा था। एक व्यक्ति की मौत ग्रामीणों के मदद से पहले ही हो चुकी थी।


Spaka News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *