सोलन : दाड़लाघाट की ग्राम पंचायत रौडी में उप प्रधान पर जानलेवा हमले का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें पहले उप प्रधान को थप्पड़ मारे जा रहे हैं। इसके बाद उप प्रधान पर गैंती से हमला कर दिया गया। मौके पर मौजूद लोगों के रोंगटे उस समय खड़े हो गए, जब गैंती से हमले के बाद उप प्रधान पैरापिट से नीचे ढांक की तरफ लुढ़क गया।
आरोप है कि उप प्रधान जीत राम कार्य के सिलसिले में सुबह के वक्त घर से निकला था। इसी दौरान सुल्ली गांव के यशपाल ने उस पर हमला कर दिया। पीड़ित पक्ष का कहना है कि दाड़लाघाट पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी गई है। पीड़ित पक्ष का कहना था कि पुलिस ने यशपाल की गिरफ्तारी नहीं की है, इस कारण इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।










